Sushant Singh Rajpoot के दोस्त ऋषिकेश पवार को पूछताछ के लिए एनसीबी ने हिरासत में लिया

Date:

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के दोस्त ऋषिकेश पवार (Rishikesh Pawar) को हिरासत में ले लिया है. उससे ड्रग्स केस में पूछताछ की जा रही है. एनसीबी ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वो भी सुशांत को ड्रग्स सप्लाई किया करता था. ऋषिकेश पवार 7 जनवरी से फरार चल रहा था. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम उसके कई ठिकानों पर छापे मार चुकी थी, जिसके बाद उन्हें अब कामयाबी मिली.

ऋषिकेश पवार का नाम एक ड्रग्स पेडलर ने लिया था. जिसके बाद उसे एनसीबी ने समन भेज, उससे पूछताछ की थी. ड्रग पेडलर के अलावा सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत से भी जब एनसीबी ने पूछताछ की थी, तब उसने भी ऋषिकेश पवार का नाम लिया था. ड्रग पेडलर के बयान में यह बात सामने आई थी कि वह कथित तौर पर सुशांत को ड्रग्स सप्लाई किया करता था.

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऋषिकेश पवार को अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा था, जिसके डर से उन्होंने पिछले दिनों अपने वकील के जरिए अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी. हालांकि, एनडीपीएस कोर्ट ने ऋषिकेश की जमानत याचिका खारिज कर दिया था, जिसके बाद एनसीबी ने उनकी तलाश शुरू कर दी थी. एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने एक बयान में बताया था कि उनकी टीम ऋषिकेश पवार की तलाश में जुटी हुई है. उसने कुछ समय तक सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया था, लेकिन 2018 में उसे अभिनेता द्वारा हटा दिया गया था.

बताते चलें कि बीते साल 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. मुंबई पुलिस ने अभिनेता की मौत को सुसाइड करार दिया था, लेकिन उनके परिवार का कहना था कि यह सुसाइड नहीं हत्या है. इसके बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई. सीबीआई जांच के दौरान ड्रग्स का मामला सामने आया, जिसकी जांच एनसीबी द्वारा की गई.

एनसीबी ने ड्रग्स मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक के साथ-साथ अभिनेता के स्टाफ और मैनेजर को भी गिरफ्तार किया था. फिलहाल, रिया और शौविक दोनों ही जमानत पर बाहर हैं. सुशांत मौत के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, अर्जुन रामपाल, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान जैसी हस्तियों से एनसीबी ने पूछताछ की थी. ड्रग्स मामले में अभी तक एनसीबी 28 गिरफ्तारी कर चुकी है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...