Homeबॉलीवुडब्रेकअप की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे मलाइका...

ब्रेकअप की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Malaika Arora and Arjun Kapoor trending on social media regarding breakup news

Date:

सोशल मीडिया पर फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का नाम ट्रेंड हो रहा है। इसकी वजह दोनों का कोई फोटोशूट नहीं है, बल्कि कहा जा रहा है कि दोनों के रास्ते अब जुदा हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के फेमस लव बर्ड्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेअकप को गया है, जिसके बाद मलाइका ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और लगभग छह दिनों से वह घर से बाहर भी नहीं निकली।

बताया जा रहा है कि अर्जुन से अलग होने के बाद से मलाइका काफी दुखी हैं। फिलहाल इस मामले पर मलाइका -अर्जुन दोनों में से किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऐसे में सच्चाई क्या है इसके लिए इन्तजार करना ही बेहतर होगा।

गौरतलब है, मलाइका और अर्जुन ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आये। दोनों को अक्सर एक -दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया।

दोनों ने खुल्लम-खुल्ला एक -दूसरे से अपने प्यार को कबूला। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर भी एक -दूसरे की तस्वीरें साझा करते हैं।

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा हाल ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 2 में बतौर जज नजर आईं थी । वहीं अगर अर्जुन कपूर की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में नजर आने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related