Homeबॉलीवुडलाल सिंह चड्ढा का सोशल मीडिया पर हो रहा बड़ा विरोध, लगातार...

लाल सिंह चड्ढा का सोशल मीडिया पर हो रहा बड़ा विरोध, लगातार उठ रही फिल्म के बॉयकॉट की मांग

Lal Singh Chaddha's big protest on social media, demand for boycott of the film rising continuously

Date:

Lal Singh Chaddha: करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Film Lal Singh Chaddha) इसी महीने 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लेकिन इससे पहले ही एक बार फिर से सोशल मीडिया (Social Media) पर इस फिल्म के बॉयकॉट (Boycott Lal Singh Chaddha) की मांग उठने लगी है।

Boycott Lal Singh Chaddha

दरअसल सोशल मीडिया पर इस वक्त लाल सिंह चड्ढा की लीड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है।

दरअसल करीना का यह बयान एक इंटरव्यू के दौरान का है, जिसमें उनसे बॉलीवुड के नेपोटिज्म को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसके जवाब में कहा कि- ‘ये तो लोगों पर निर्भर करता है।

अगर आपको हमारी फिल्मों से कोई प्रॉब्लम है तो मत देखो हमारी फिल्में, किसी ने मजबूर नहीं किया है। अगर स्टार किड्स नहीं पसंद तो मत देखो हमारी फिल्में।’

करीना के इस बयान के अलावा आमिर खान का भी एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि -‘उन्हें भारत में रहने से डर लगने लगा है।’ सोशल मीडिया पर दोनों ही एक्टर्स के बयान वायरल हो रहे हैं।

वहीं यूजर्स का गुस्सा फिल्म के दोनों ही लीड एक्टर्स के बयान से एक बार से फूट पड़ा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स अब फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बॉयकॉट की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है, ‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की साल 1994 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गम्प नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है।

जो दिमागी तौर पर भले ही पूरी तरह विकसित नहीं है, लेकिन उसने जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जहां वह खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर आगे बढ़ता जाता है। फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने किया है, जबकि निर्देशक अद्वैत चंदन हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...