Homeबॉलीवुडकैटरीना कैफ-विक्की कौशल दिसंबर में करेंगे शादी, सब्यसाची डिजाइन कर रहे एक्ट्रेस...

कैटरीना कैफ-विक्की कौशल दिसंबर में करेंगे शादी, सब्यसाची डिजाइन कर रहे एक्ट्रेस के आउटफिट: रिपोर्ट

Date:

जब बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने ‘कॉफ़ी विद करण’ के एक एपिसोड में कहा था कि, वो एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ ऑन-स्क्रीन अच्छी दिखेंगी। जिसके बाद एक्टर इसी शो के एक एपिसोड में कैट का स्टेटमेंट बताए जाने के बाद बेहोश होते नजर आए थे। हालांकि, उस दौरान दोनों को ये नहीं पता था कि, ये छोटी-छोटी चीजें उन्हें एक साथ रिलेशनशिप में ले आएंगी। अब हाल ही में, एक रिपोर्ट सामने आई है कि, ये लव बर्ड्स अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर पहुंचाने वाले हैं और दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में


दरअसल, ‘ई-टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल अपनी शादी की सेरेमनी की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है, “उनके शादी के आउटफिट्स सब्यसाची द्वारा डिज़ाइन किये जा रहे हैं। वो अभी अपने आउटफिट्स के लिए फैब्रिक चुनने की प्रक्रिया में हैं। कैटरीना ने अपने लहंगे के लिए रॉ सिल्क का कपड़ा चुना है। शादी नवंबर या दिसंबर में होगी।”
इसके अलावा, 26 अक्टूबर 2021 की रात को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी सेलिब्रिटी मैनेजर रेशमा शेट्टी के ऑफिस अलग-अलग कारों से आते हुए स्पॉट किये गए। हालांकि, इस दौरान कैटरीना पैपराजी को नजरअंदाज करती नजर आईं। वहीं, विक्की फोटोग्राफर्स को थम्स अप दिखाते देखे गए। इस दौरान एक्ट्रेस ने ग्रीन शर्ट पहनी हुई थी, जबकि विक्की व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में स्पॉट किये गए।


दोनों के फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस ये जानने को उत्साहित दिखे कि, आखिर दोनों के बीच क्या चल रहा है। एक यूजर ने लिखा, “ये क्या था, इसको जानने का इंतजार नहीं कर पा रही हूं।” वहीं, अन्य यूजर ने लिखा, “अच्छी जोड़ी है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related