Homeबॉलीवुडमुझे टी सीरीज में अपना फ्यूचर नहीं नजर आ रहा था- ध्वनि...

मुझे टी सीरीज में अपना फ्यूचर नहीं नजर आ रहा था- ध्वनि भानुशाली

Date:

ध्वनि भानुशाली अपने नए गाने ‘मेहंदी’ के साथ फिर से ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए आ गयी है और उनका यह गाना इस नवरात्री खूब चलने वाला है। गाने को ध्वनि और विशाल ददलानी ने गाया है और इसमें ध्वनि के साथ गुरफतेह पीरजादा नजर आ रहे है। गाने की वीडियो को विभु पूरी ने डायरेक्ट किया है और इसके बोल प्रिया सरैया ने लिखे है। गाने का म्यूजिक लीजो जॉर्ज और डी जे चेतस ने कंपोज किया है।


यह ध्वनि का पहला गाना है उनके अपने यूट्यूब चैनल के लिए। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,”हमारे गाने को बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। मेरे पुराने सभी गाने किसी और चैनल पर होते थे और इस वजह से मैं उन्हें कभी अपना नहीं कह पाती थी। लेकिन यह गाना मेरे अपने यूट्यूब चैनल पर है और मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। “


ध्वनि ने इस गाने के साथ अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है। इस बात का उन पर कितना प्रेशर था, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा,”चैनल के बारे में चिंता करने से पहले हमें अच्छा गाना बनाना था। जब गाना बन गया था उसके बाद हमने देखा कि कैसे उसे लोगों तक पहुंचाया जाए। मैं बहुत ब्लेस्ड हूँ की मेरे पास एक बहुत अच्छी टीम है जो मेरे लिए सब हैंडल करती है। मुझे बस गाने पर फोकस करना था। “

उन्होंने आगे कहा, “मैं काफी समय से अपना खुद का चैनल चाहती थी। टी सीरीज ने मुझे बहुत एक्सपोज़र दिया है और मैं इस बात के लिए हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी। पर अब मुझे टी सीरीज में अपना फ्यूचर नहीं नजर आ रहा था और इसलिए मैंने वहां से मूव आउट करने का फैसला लिया। “
गाने में ध्वनि के साथ गुरफतेह पीरजादा नजर आ रहे है। उनके बारे में बात करते हुए ध्वनि ने कहा, “मुझे लगता है अपनी पहली वीडियो के लिए गुरफतेह ने बहुत मेहनत की है और वह स्क्रीन पर साफ दिखाई दे रही है। दो दिन के शूट के दौरान वह मेरे कम्पैनियन रहे और मैं उम्मीद करती हूँ आगे भी हम एक साथ काम जरूर करेंगे। “

गाने को ध्वनि के साथ विशाल ददलानी ने गाया है। उनके साथ काम करने के अनुभव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “विशाल सर के साथ काम करना मेरे लिए काफी अच्छा लर्निंग अनुभव रहा। वह बहुत सीनियर सिंगर और कंपोजर है और मैं उनका धन्यवाद दूंगी उन्होंने यह गाना हमारे लिए गाया। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related