Homeबॉलीवुडऋतिक रोशन ने ओपन लेटर लिखकर बढ़ाया आर्यन खान का हौसला, कंगना...

ऋतिक रोशन ने ओपन लेटर लिखकर बढ़ाया आर्यन खान का हौसला, कंगना रनौत ने सपोर्ट करने वालों पर कंसा तंज

Date:

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में हुई गिरफ्तारी के बाद से काफी चर्चा में हैं। वहीं इस सब के बीच अभिनेता ऋतिक रोशन का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऋतिक रोशन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर आर्यन की एक तस्वीर साझा करते हुए एक ओपन लेटर लिखा है । ऋतिक ने लिखा-‘मेरे प्रिय आर्यन, जीवन एक अनोखा सफर है। यह शानदार है क्योंकि यह अनिश्चितताओं से भरा हुआ है।

यह इसलिए भी शानदार है क्योंकि यह आपको अचानक झटके देता है लेकिन याद रखो कि भगवान दयालु हैं। वह केवल मजबूत लोगों को ही परेशानियां और चुनौतियां देता है। तुम जानते हो कि भगवान ने तुम्हें इसके लिए सिर्फ इसलिए चुना है ताकि तुम ये दबाव झेलना सीख सको। मैं मानता हूं कि तुम्हें यह महसूस भी हो रहा होगा।

गुस्सा, कन्फ्यूजन और असहायपन, ये सब तुम्हारे अंदर के हीरो को बाहर निकालने के लिए जरूरी हैं। याद रखना यही सब चीजें तुम्हारे अंदर की अच्छी चीजों (दयालुता, प्यार, कंपैशन) को भी जला देंगी।

तुम खुद इस तपस्या में जलो लेकिन एक लिमिट तक, गलतियां, जीत, सफलता ये सब एक समान हैं। बस तुम्हें इतना समझना है कि तुम्हें किस चीज को अपने साथ रखना है और किसे बाहर फेंकना है।’

ऋतिक का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि ऋतिक रोशन से पहले सलमान खान, पूजा भट्ट, सुजैन खान, सुचित्रा कृष्णमूर्ति समेत बॉलीवुड के कई सितारे शाहरुख और उनके बेटे के समर्थन में खुलकर सामने आ चुके हैं।

कंगना रनौत ने आर्यन खान को सपोर्ट करने वालों पर कंसा तंज

शाहरुख खान के बेटे को लेकर आर्यन खान को लेकर गुरुवार को फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की पोस्ट वायरल होने के बाद बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने भी एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिये कंगना ने आर्यन खान को सपोर्ट करने वालों पर तंज कंसा है।

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा -‘अब सारे माफिया पप्पू आर्यन खान के बचाव में उतर रहे हैं। हम गलतियां करें लेकिन उसका गुनगान नहीं करना चाहिए। मेरा यकीन है कि इससे उसे संभावनाएं समझ आएगी और परिणाम का एहसास होगा।

उम्मीद है कि इससे वह विकसित होगा, बेहतर और बड़ा बन सकेगा। अच्छा होगा कि जब कोई अतिसंवेदनशील परिस्थिति से गुजर रहा हो तो इस बारे में गॉसिप न करें, लेकिन यहां ये एहसास कराना कि उसने कोई गलती नहीं की है, यह आपराधिक है।’

कंगना का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि कंगना का यह पोस्ट ऋतिक रोशन के पोस्ट के बाद सामने आया है, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कंगना कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना लगा रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कंगना आर्यन का नाम लेकर ऋतिक रोशन पर निशाना साध रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related