Homeबॉलीवुडहनी सिंह ने पत्नी के आरोपों को झूठा करार दिया, कहा- 'दुखी...

हनी सिंह ने पत्नी के आरोपों को झूठा करार दिया, कहा- ‘दुखी हूं लेकिन कानून पर पूरा भरोसा है’

Date:

मुंबई।बॉलीवुड रैपर हनी सिंह पर बीते दिनों उनकी पत्नी शालिनी सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए डोमेस्टिक वॉयलेंस का मामला दर्ज कराया था. वहीं, अब तक मामले पर चुप्पी साधे हनी सिंह ने स्टेटमेंट जारी कर दिया है. उन्होंने पत्नी के सभी आरोपों को झूठा करार किया है.

बता दें, हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टेमेंट जारी किया है. इस स्टेटमेंट में उन्होंने कहा कि, “मेरी पत्नी शालिनी सिंह द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे हैं. मैं इन आरोपों से बेहद दुखी हूं. मैंने आज से पहले कभी पब्लिक स्टेटमेंट नहीं दिया है. मेरे लिरिक्स से लेकर मेरी हेल्थ को लेकर पहले कई बार तरह-तरह की बातें हुई है लेकिन मैंने कभी किसी भी मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की. मगर इस बार मैंने स्टेटमेंट देना इसलिए जरूरी समझा क्योंकि आरोपों में मेरे साथ-साथ मेरे परिवार वालों को भी शामिल किया गया है.” उन्होंने आगे कहा कि, पत्नी द्वारा सभी आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं.


वहीं, हनी सिंह ने पत्नी संग अपने रिश्ते को लेकर कहा कि, “मैं इस इंडस्ट्री में पिछले 15 सालों से जुड़ा हुआ हूं. इस इंडस्ट्री से जुड़े कई आर्टिस्ट, मूजिशियन मेरे खास दोस्त हैं. इन सभी को पता है कि मेरा रिश्ता पत्नी संग कैसा रहा है. मैं शालिनी द्वारा लगाए सभी आरोपों को बेबुनियाद करार करता हूं.” साथ ही उन्होंने कहा कि, “अब इस मामले पर इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं कहूंगा. मामला कोर्ट में है और मुझे कानून पर पूरी तरह विशवास है. सच जल्द लोगों के सामने आएगा.


हनी सिंह ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा आगे कहा कि, “मैं अपने सभी फैंस से अपील करता हूं कि बिना कुछ जाने मामले के नतीजे पर ना पहुंचे.” उन्होंने अपने उन फैंस का भी शुक्रिया किया जिन्होंने इस दौरान हिम्मत दी और उनका स्पोर्ट किया. आपको बता दें, हनी सिंह की पत्नी शालिनी सिंह ने बीते दिनों उन पर डोमेस्टिक वॉयलेंस के आरोप लगाए थे साथ ही उनके परिवार के सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...