Homeबॉलीवुडपीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आई दीपिका पादुकोण, लग रहें...

पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते नजर आई दीपिका पादुकोण, लग रहें कयास क्या बनेगी बायोपिक?

Date:

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ ही एक बेहतरीन बैडमिंटन प्लेयर भी है। वह राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन खेल चुकीं है। दीपिका पादुकोण को बैडमिंटन खेलना बहुत पसंद है और आज वह प्लेयर पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए नजर आयीं


दरअसल एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट किए हैं। दीपिका के इस पोस्ट को जहां बेहद पसंद किया जा रहा है वहीं इसकी चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या दीपिका पादुकोण पीवी सिंधु की बायोपिक करने वाली है।

फैंस दीपिका के इस पोस्ट पर कमेंट कर कयास लगा रहे हैं, कि क्या दीपिका पीवी सिंधु की बायोपिक की तैयारी कर रहीं हैं, क्योंकि अभी कुछ दिन पहले भी पीवी सिंधु, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के साथ नजर आयीं थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।


दीपिका ने सोशल मीडिया हैंडल पर पीवी सिंधु के साथ बैडमिंटन खेलते हुए तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरे जिंदगी में एक रेगुलर दिन। पीवी सिंधु के साथ कैलोरी को बर्न कर रहीं हूं।” इन तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।


दीपिका और पीवी सिंधु की एक साथ इन तस्वीरों को लोग जहां सोशल मीडिया पर खूब प्यार दे रहे हैं तो वहीं फैंस और फॉलोवर्स लगातार कयास लगा रहे हैं कि दीपिका पीवी सिंधु की बायोपिक में काम कर रही हैं। फिलहाल अब हमें भी इसके ऑफीशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...