Homeबॉलीवुडआर्यन खान को नहीं मिली जमानत

आर्यन खान को नहीं मिली जमानत

Date:

मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यन खान (Aryan Khan) की जमानत याचिका पर आज लंबी सुनवाई हुई। आज जमानत पर कोई फैसला नहीं हो सका और सुनवाई कल तक के लिए टल गई है। अब आगे की सुनवाई कल जारी रहेगी। मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने एनसीबी (NCB) को 13 अक्टूबर तक आर्यन की जमानत याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया था।

फिलहाल आर्यन और अन्य आरोपी मुंबई की आर्थर रोड़ जेल में बंद हैं। एनसीबी ड्रग्स मामले में छापामारी कर रही है। उन्होंने इस मामले में अंतरराष्ट्रीय तार जुड़े होने का दावा किया है। एक नाइजीरियन नागरिक को भी अरेस्ट किया गया है।

आर्यन के ड्राइवर से भी पूछताछ
बता दें की एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज पर ड्रग्स पार्टी का पर्दाफाश किया। जो 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही थी। इस मामले में आर्यन खान, अरबाज सेठ मर्चेंट, मुनमुन धमेचा, विक्रांत, इसमीत सिंह, नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा और मोहत जसवाल को 4 अक्टूबर को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया। सभी आरोपियों को तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था। एनसीबी ने आर्यन के ड्राइवर से भी पूछताछ की। अब तक इस केस में 20 से ज्यादा गिरफ्तारियां हो चुकी हैं

इन धाराओं पर दर्ज हुआ केस
आर्यन खान और अन्य आरोपियों पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(सी), 20 (बी), 27,28,29 और 35 के तहत आरोप लगाए गए थे। आर्यन की जमानत याचिका मजिस्ट्रेट अदालत ने 8 अक्टूबर को खारिज कर दी। कोर्ट का कहना था कि आवेदन विचारणीय नहीं है, क्योंकि विशेष सत्र अदालत ही जमानत याचिका पर सुनवाई करने का हकदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related