Homeबॉलीवुडगोल्डन ब्वॉय' नीरज चोपड़ा से मिले अभिनेता रणदीप हुड्डा

गोल्डन ब्वॉय’ नीरज चोपड़ा से मिले अभिनेता रणदीप हुड्डा

Date:

देश का दिल जीतने और देश को विश्व स्तर पर गौरवान्वित करने के बाद, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने अभिनेता रणदीप हुड्डा के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की। अभिनेता ने आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट का दौरा किया, और नीरज से मुलाकात की।

रणदीप ने सोशल मीडिया पर इस पल को शेयर करते हुए कहा कि कोई कहाँ जाता है?

बहुत कम लोग इस सवाल का सामना करते हैं और बहुत कम लोगों के पास इसका जवाब होता है। मुझे गहराई से लगता है कि नीरज चोपड़ा के पास इसका जवाब है।
ओलंपियन को यह लगता है कि रणदीप सिल्वर स्क्रीन पर उनके जीवन को चित्रित करने के लिए सही विकल्प हैं। इसलिए, नीरज ने रणदीप को आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में आमंत्रित किया और अभिनेता ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर उन्हें बधाई दी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणदीप जल्द ही जियो की फ्लैगशिप सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ और सोनी पिक्च र्स की ‘अनफेयर एंड लवली’ में इलियाना डिक्रूज के साथ नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related