Home Blog Page 490

Happy New Year 2023: वर्षों पहले जनवरी नहीं मार्च से शुरू होता था साल, 1582 में हुआ था बड़ा बदलाव

Happy New Year 2023 : नए वर्ष की शुरुवात होने के लिए कुछ दिन ही बचे हुए है, 31 दिसंबर की रात 12 बजे से ही दुनिया नए साल का जश्न मानती नजर आएगी और 1 जनवरी को दुनियाभर में कैलेंडर (Calender) बदल जाएंगे। दुनियाभर में लोग एक दूसरे को HAPPY NEW YEAR 2023 Wish करेंगे। लेकिन आज हम आपको बहुत ही ख़ास बात से रूबरू कराने वाले है शायद ही आप जानते होंगे कि नया साल हमेशा जनवरी माह से ही शुरू नहीं होता था। कुछ हजार साल पहले नए साल का जश्न मार्च महीने में मनाया जाता था।

मार्च से होती थी नए साल की शुरूआत

रोमन कैलेंडर के अनुसार जनवरी साल का पहला महीना होता है, लेकिन इसके पीछे भी एक रोचक कहानी है वर्षों पहले मार्च महिना नए वर्ष का पहला महिना हुआ करता था, वर्षों पूर्व रोम के राजा थे नूमा पोंपिलुस और उनके शासन काल में कैलेंडर में 10 माह हुआ करते थे, और उस समय पर एक साल में 365 की जगह 310 दिन होते थे और हफ्ते की बात करें तो हफ्ते में 8 दिन हुआ करते थे और इन सबसे सबसे ख़ास बात तो यह ही है कि उस समय नया साल मार्च महीने से प्रारंभ होता था।

लेकिन नूमा पोंपिलुस ने ही कैलंडर में बदलाव करते हुए नए साल का पहला महीना मार्च के बदले जनवरी कर दिया था, असल में ऐसा कहा जाता है कि मार्च माह का नाम रोमन देवता मार्स के नाम पर रखा गया था और मार्स को युद्ध का देवता माना जाता है।

नूमा नहीं चाहते थे कि साल की शुरूआत युद्ध के देवता के नाम पर हो इसलिए उन्होने जनवरी को पहला महीना बना दिया। जनवरी का नाम रोमन देवता जेनस के नाम पर रखा गया है और मान्यता है कि इनके दो मुंह हुआ करते थे। सांकेतिक रूप से आगे वाले मुंह को साल का प्रारंभ और पीछे वाले मुंह को साल का अंत माना गया है।

जूलियन सीजर ने बनाया 12 महीने वाला कैलेंडर

12 माह वाला कैलेंडर को बनाने का श्रेय करीब 46 ईसा पूर्व रोमन सम्राट जूलियस सीजर (Roman Emperor Julius Caesar) को जाता है। सीजर को खगोलविदों से जानकारी मिली कि सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को 365 दिन और छह घंटे का समय लगता है।

इसके बाद उन्होने नई गणना के आधार पर नया कैलेंडर बनाया जिसमें 310 दिनों को 365 दिनों में विभाजित किया गया और इस आधार पर 12 महीनों का साल बना। साल का 7वां महीना सम्राट जूलियस सीजर के नाम पर रखा गया है और उन्हें समर्पित है।

इससे पहले जुलाई का नाम क्विंटिलिस हुआ करता था। हालांकि इसके बाद फिर एक नया कैलेंडर आया जोकि सूर्य की परिक्रमा के दौरान लगने वाले समय के अंतर पर ही आधारित था।

रोमन चर्च के पोप ग्रेगोरी 13वीं ने इस पर काम शुरू किया। इसे ग्रेगोरियन कैलेंडर नाम दिया गया लेकिन इसमें भी नए साल की शुरूआत 1 जनवरी से ही मानी गई।

MP WEATHER: 48 घंटों बाद एमपी के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, कई जिलों में शीतलहर के साथ कोहरा का अलर्ट

MP Weather Update Today : मध्यप्रदेश में अब लगातार ही ठण्ड अपने पाँव पसार रही है, देश के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर हमेशा की तरह मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फवारी से मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं के साथ साथ तापमान में लगातार गिरावट से शीतलहर का अहसास होने लगा है. बीते 24 घंटों में ही मध्यप्रदेश के अनेकों जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे जा पहुंचा।

एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) के अनुसार आने वाले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के अनेकों जिलों में शीतलहर अपना बढ़ता हुआ रूप दिखायगी, फिलहाल अगले दिन यानी 28 दिसंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा लेकिन आने वाली 29 दिसंबर से मध्यप्रदेश में मौसम अचानक करवट लेगा और ठण्ड जबरदस्त महसूस होगी, मध्यप्रदेश में नए साल (NEW YEAR 2023) की शुरूआत कोहरे और शीतलहर के साथ हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार मध्यप्रदेश में आज 27 दिसंबर 2022 से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक नीचे गिरते नजर आएगा, इसके दो दिन बाद फिर मौसम में अचानक बड़ा बदलाव होगा, मध्यप्रदेश में 29 दिसंबर 2022 को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से तापमान में वृद्धि हो सकती है, इसके जाने के बाद पारा गिरेगा और नए साल में ठंड अपना असर दिखाएगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather update) की माने तो 27 से 30 दिसंबर 2022 के बीच दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार बने हुए है, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में धुंध (कोहरा) छाने का अलर्ट जारी किया है।

MP WEATHER UPDATE: पिछले 24 घंटे का हाल

  1. पिछले 24 घंटो में प्रदेश के सभी संभागों का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के सभी संभागों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।
  2. रीवा, शहडोल, जबलपुर और नमर्दापुरम जिले में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।
  3. ग्वालियर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम और शेष संभागों में तापमान सामान्य दर्ज किया गया।
  4. दतिया सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा।
  5. धार, गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो, नौगांव और सागर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया।

साइड सीट पर सीरियल बिकिनी किलर शोभराज चार्ल्स को देख प्लेन में बैठी महिला चौंक गई, उनका रिएक्शन हो रहा वायरल

चार्ल्स शोभराज वायरल खबर: बिकिनी किलर के नाम से मशहूर सीरियल किलर शोभराज चार्ल्स (78) को नेपाल की सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जेल से रिहा कर दिया गया। शोभराज के 19 साल बाद रिहा होने के बाद, उन्होंने फ्रांस लौटने के लिए एक विमान लिया। लेकिन जब 70 के दशक का सीरियल किलर प्लेन में चढ़ता है तो अगली सीट पर बैठी महिला यात्री क्या सोचती है? यह बात एक वायरल फोटो के जरिए सामने आई है।

काठमांडू सेंट्रल जेल से उनकी रिहाई के बाद, आव्रजन अधिकारियों को शोभराज के यात्रा दस्तावेज सौंपने की प्रक्रिया पूरी करने का काम सौंपा गया था। उसके बाद पीटीआई ने जानकारी दी कि शोभराज ने कतर एयरवेज की फ्लाइट (QR647) से पेरिस की यात्रा की. 

फ्रांस जाने वाले प्लेन में शोभराज जिस सीट पर बैठे थे, उसकी फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। क्योंकि शोभराज के बगल वाली सीट पर बैठी महिला का इशारा बहुत कुछ कहता है। शोभराज के साइड में बैठने के बाद महिला यात्री ने गजब का रिएक्शन देते हुए फोटो वायरल कर दी है. इस फोटो पर यूजर्स ने मीम्स बना दिए हैं और इंटरनेट पर हर तरफ इस फोटो की चर्चा हो रही है.

नेपाल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे फ्रांसीसी ‘सीरियल किलर’ चार्ल्स शोभराज को जेल से रिहा होने के बाद काठमांडू हवाईअड्डे से फ्रांस भेज दिया गया। 78 वर्षीय शोभराज गुरुवार को जेल से रिहा हुए। सेंट्रल जेल से रिहा होने के बाद, उनके यात्रा दस्तावेजों को आव्रजन अधिकारियों द्वारा संसाधित किया गया। रिहाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने शोभराज को स्वदेश भेजने का आदेश दिया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को रिहाई के दो दिनों के भीतर उन्हें वापस भेजने का आदेश देकर तुरंत प्रक्रिया पूरी की।

यहां देखिए वायरल हो रही तस्वीरें और मीम्स

https://twitter.com/Ramlal217/status/1607296556902014981

Leopard Attack Video: इमारत की बाड़ लांघकर तेंदुए ने कार पर किया हमला, 13 लोग घायल

0

Leopard Attack Video: असम के जोरहाट जिले में एक कुचले हुए तेंदुए ने तबाही मचा रखी है. एक तेंदुए ने एक इमारत की बाड़ पर छलांग लगा दी और सड़क पर गुजर रही एक कार पर हमला कर दिया। 

तेंदुए के आतंक से मोहल्ले में हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि तेंदुए के हमले में करीब 13 लोग घायल हो गए। तेंदुए के हमले में वन विभाग के तीन अधिकारी भी घायल हो गए। 

चौंकाने वाली घटना जोरहाट जिले के चेनिजन में वर्षा वन अनुसंधान संस्थान में हुई।

इस इलाके में तेंदुए का आतंक

जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक मोहन लाल मीणा ने एएनआई को बताया, “सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 

साथ ही वन विभाग के एक अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी यह है कि, “हमें सूचना मिली कि इस इलाके में सुबह साढ़े दस बजे के करीब एक तेंदुए ने कुछ नागरिकों पर हमला कर दिया. जब हम मौके पर पहुंचे तो तेंदुए ने हमारे दो कर्मचारियों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद हमारी दूसरी टीम भी मौके पर पहुंच गई। हम स्थिति को संभालने और तेंदुए को वश में करने की कोशिश कर रहे हैं।”

यहां वीडियो देखें

जंगल में शिकार के लिए भटक रहे तेंदुए के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, इंसानी बस्तियों में भी खुलेआम घूम रहे हैं. तेंदुए के बच्चों से लेकर छोटे-बड़े जानवरों पर हमला करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। वन विभाग की ओर से तेंदुए को समय रहते पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. 

लेकिन ऐसे में वन विभाग जंगल के आसपास रहने वाले नागरिकों से अपील करता है कि वे तेंदुए के हमलों से सुरक्षित रहने के लिए उचित देखभाल करें। इसलिए तेंदुआ दिखाई देने पर क्षेत्र के नागरिकों को सतर्क हो जाना चाहिए और तेंदुए की हरकत की सूचना वन विभाग या पुलिस को देनी चाहिए।

सिवनी: बरघाट में 10 वर्षों से बनकर तैयार पानी टंकी सिर्फ दिखावे के लिए

सिवनी, बरघाट (एस.शुक्ला): जहा पेयजल समस्या से आम जन को निजात दिलाने के लिये सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है तथा आमजन को शुध्द पेयजल की सुविधा मुहैया हो सके इस द्रष्टि से ग्राम पंचायतो मे नवीन पानी की टंकियो का निर्माण भी लगातार हो रहा है

एक पानी की टंकी होते हुऐ भी पेयजल समस्या से निजात के दूसरी टंकी का निर्माण भी प्रारम्भ है वही बरघाट जनपद की ग्राम पंचायत अंखीवाडा मे वर्ष 2011′ 12 निर्मित पानी की टंकी का उपयोग आज तक नही हो पाया है और ग्रामीण जनता आज भी शुद्ध पेयजल की समस्या से निजात नही पाई है.

उल्लेखनीय है की वर्ष 2011/12 मे ग्राम पंचायत अंखीवाडा मे पानी की टंकी का निर्माण हुआ है जिसमे घटिया स्तर के निर्माण को लेकर शिकायत भी दर्ज हुई थी शिकायत पर पी एच ई विभाग सिवनी तथा हेड आफिस छिंदवाड़ा के अधिकारियो के द्वारा जाच करते हुऐ पानी की टंकी निर्माण मे बरती गई.

अनियमितताओ को लेकर पानी टंकी को अधिकारियो द्वारा अयोग्य घोषित भी कर दिया गया था तब से लेकर आज तक उपरोक्त पानी की टंकी मे नल जल योजना का पानी नही भरा गया और पानी की टंकी आज भी दुर्घटना को आमंत्रण देती हुई शोभा की सुपारी के रूप मे खडी है

संचालित है नल जल योजना

वैसे यहा यह भी उल्लेखनीय है की ग्राम पंचायत अंखीवाडा मे नल जल योजना भी संचालित है तथा पी एच ई विभाग द्वारा निर्मित कुऐ से नल जल योजना सीधे संचालित होती है लोगो के घरो मे भी पानी पहुंचता है सरपंच सचिव के बताये अनुसार ग्राम मे लम्बे अर्से से पीएचई विभाग द्वारा निर्मित कुआँ से ही पानी की सीधे सप्लाई हो रही है और आम जन के घरो मे पानी पहुच रहा है किन्तु यहां पर सरकार का शुद्ध पेयजल का सपना कितना साकार हो रहा है यह ग्राम पंचायत अखीवाडा मे देखा जा सकता है जहा आज भी लोग खुले कुऐ के पानी का उपयोग कर रहे है.

वैसे वर्तमान मे ग्राम पंचायत अंखिवाडा मे वर्तमान मे पी एच ई विभाग द्वारा पाइप लाइन भी बिछाई जा रही है और पंचायत के जिन वार्डो मे पानी की सप्लाई नही है उन वार्डो मे आम जन के लिये यह लाईन बिछाई जा रही है ताकि नल जल योजना का पानी सभी को मुहैया हो सके

गर्मी मे बनता है पानी का संकट

यहा यह भी उल्लेखनीय है की ग्राम पंचायत अंखिवाडा मे नल जल योजना का पानी पी एच ई विभाग द्वारा निर्मित कुऐ से बरसात और ठंड मे तो लोगो को पर्याप्त पानी मिल जाता है किन्तु गर्मी के समय पी एच ई विभाग द्वारा निर्मित कुआ पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नही कर पाता और आम जनता को पानी की समस्या से जूझना पडता है.

ग्राम पंचायत नादी मे भी यही स्थिति

बरघाट जनपद की ग्राम पंचायत नादी की यही स्थिति है जहा पानी की टंकी मे आज तक पानी भरा गया है और न ही पानी टंकी से पानी की सप्लाई ही आज तक हो पाई है चुकि इस पंचायत मे भी निर्मित पानी की टंकी मे घटिया स्तर का निर्माण पी एच ई विभाग की नाक के नीचे हुआ है किन्तु सब कुछ ञात होते हुऐ भी ठोस कार्रवाई न होने से शासन की मूलभूत योजनाओ को ग्रहण लगते चले जा रहा है.

क्यो नही होती ठोस कार्रवाई

उल्लेखनीय है की शिकायते होने व जांच होने के बाद भी करोडो ,रूपये के कार्य जो जनहित मे शासन द्वारा कराये जाते है किन्तु उन योजनाओं के संचालन निर्माण मे जो अनियमितताऐ बरती जाती है उन पर ठोस कार्रवाई क्यो नही होती समझ से परे है.

अंखीवाडा मे भी लाखो रूपये पानी टंकी के निर्माण मे तो खर्च किये किन्तु जांच उपरांत टंकी को उपयोग के लिये अयोग्य भी घोषित किया जाना बताया गया फिर इस सम्बन्ध क्या ठोस कार्रवाई विभाग द्वारा की गई थी.

सरपंच ललिता सुनील पंद्रह द्वारा यह भी बताया गया की वर्तमान मे ग्राम की जनता को सीधे ही कुऐ से नल जल योजना की सप्लाई दी जा रही है क्योकि निर्मित पानी की टंकी जीर्ण शीर्ण अवस्था मे है जब तक नवीन पानी की टंकी निर्मित नही होगी शुद्ध पेयजल कैसे आम जनता को मुहैया हो सकेगा

सिवनी: रिश्ते को कलंकित करने वाला दुराचारी चचेरा भाई, कोर्ट ने सुनाई 10 वर्ष कि सजा

सिवनी। नाबालिग पिडिता ने थाना कुरई मे रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके सगे बड़े पिता का लड़का उसके घर में आते-जाते रहता था,दिनांक 5/01/ 2019 को करीब 4:00 बजे वह उसके घर मे आया उस समय उसके माता-पिता खेत गए थे और वह घर मे अकेली थी.

उसी का फायदा उठाकर उसके चचेरे भाई ने उसका हाथ पकड़ा और जोर जबरदस्ती कर अंदर पंलग पर ले गया जब वह चिल्लाई तो उसका मुंह दबा दिया और उसके साथ गलत काम किया और ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी.

उसके बाद 5-6 बार लगातार डरा धमकाकर गलत काम किया जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई तो उसकी मां इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बालाघाट लेकर गई, वहां के डाक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है।

प्रदीपकुमार भौंरे एडीपीओ मीडिया सेल प्रभारी सिवनी ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना कुरई में अपराध क्रमांक 306/2019 के अंतर्गत धारा 376,376(2)n भादवि 5L/6,5j(2)/6 पाक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

विवेचना उपरांत अभियोग पत्र माननीय विशेष न्यायालय पाक्सो में प्रस्तुत किया गया था, जिसमें शासन कि ओर से विशेष लोक अभियोजक/ जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती दीपा मर्सकोले के द्वारा विशेष रूचि लेकर गवाहों एवं सबूतों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया और तर्क देते हुए कहा कि रिश्ते का भाई होते हुए भी गलत काम किया है।

जिला अभियोजन अधिकारी सिवनी के सबूतों एवं तर्कों से सहमत होते हुए माननीय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) महोदय द्वारा आरोपी को धारा 6 पाक्सो एक्ट में दिनांक 24।12।2022 को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 7000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

MPTET Varg 1 Notification – शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 का नोटिफिकेशन जारी @mppeb

MPTET Varg 1 Notification – शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 का नोटिफिकेशन (MPTET Varg 1 Notification) मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा जारी कर दिया गया है, MPPEB द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 आयोजित कराई जा रही है ।

MPTET Varg 1 Bharti 2023: एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 (MPTET Varg 1) भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन एमपी ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा, MPPEB द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 12 जनवरी 2023 से 27 जनवरी 2023 तक आपने आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते है ।

MPTET Varg 1 Vacancy 2023: जानकारी के लिए आपको बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षक पात्रता भर्ती परीक्षा की वैधता को आजीवन कर दिया है।

आज 26 दिसंबर 2022 को शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 (MPTET Varg 1) भर्ती के लिए मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया है, जारी नोटिफिकेशन को नीचे दी हुई डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते है और डिटेल्स नीचे पढ़ भी सकते है।

MPPEB: HSTET 2023 Age Limit

MPTET Varg 1 Bharti 2023: एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 के लिए उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और इसमें आयुसीमा की गणना 01 जनवरी 2023 के आधार पर होगी, इसके साथ ही आयुसीमा में छूट की बात करें तो MPTET में आयुसीमा में छूट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) के नियमो के अनुसार रहेगी।

एमपी टीचर पात्रता परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फीस

MPTET Varg 1 Bharti 2023: एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600रुपए, एसटी / एससी / ओबीसी / दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपए और पोर्टल शुल्क 60 देना होगा

MP Shikshak Patrata Pariksha Varg 1 2023 IMP Dates @mppeb

शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 1 के लिए ऑनलाइन फॉर्म 12 जनवरी 2023 और फॉर्म जमा करने की लास्ट दस्ते अंतिम तिथि27 जनवरी 2023त्रुटि सुधार अंतिम तिथि01 फरवरी 2023परीक्षा तिथि01 फॉर्म 2023

नियम पुस्तिका प्राप्त करने के लिए कृपया मध्य प्रदेश एंप्लाइज सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करें अथवा यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर आप अवलोकन कर सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD कर सकते हैं।

जबलपुर: लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का रिश्वतखोर सीईओ, 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर : एमपी लोकायुक्त पुलिस (MP Lokayukta Police) ने आज फिर एक बार रिश्वतखोर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ को रंगे हाथ 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ वीरेश कुमार जैन (Veeresh Kumar Jain) को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 20,000/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर लोकायुक्त पुलिस (Jabalpur Lokayukta Police) को मिली एक शिकायत में बताया गया था कि “प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तलाड, मुकाम पोस्ट तलाड, तहसील मझौली जिला जबलपुर के निवर्तमान समिति प्रबंधक राधे लाल यादव को बैंक के प्रशासक द्वारा उनकी सेवा समाप्ति के खिलाफ जबलपुर उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश दिया है।

लेकिन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ वीरेश कुमार जैन (Veeresh Kumar Jain) द्वारा उन्हें अपनी कुर्सी पर बैठने (ज्वाइन करने के लिए परेशान) के लिए परेशान किया जा रहा है, उनके द्वारा जॉइनिंग कराकर चार्ज सौंपने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांगी जा रही है, लोकायुक्त की टीम को शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने शिकायत के आधार पर जाँच शुरू की जिसमे शिकायत सही पाई गयी फिर लोकायुक्त टीम ने सीईओ को ट्रैप करने की प्लानिंग की।

जबलपुर जिले के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के सीईओ वीरेश कुमार जैन (Veeresh Kumar Jain) को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 20,000/- रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

लोकायुक्त पुलिस ने रिश्वत की राशि भेजकर किया ट्रैप

26 दिसंबर को पूरी प्लानिंग के साथ सीईओ को ट्रैप करने के लिए लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने आवेदक समिति प्रबंधक राधे लाल यादव (Radhelal Yadav) को मांगी गयी रिश्वत की राशि 20 हजार रुपये लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरेश कुमार जैन के पास उनके कार्यालय भेजा और लोकायुक्त की टीम को उसे ट्रैप करने में कामयाबी मिली.

Jabalpur: Bribery CEO of District Cooperative Central Bank arrested by Lokayukta, arrested for taking bribe of 20 thousand

राधे लाल यादव (Radhelal Yadav) ने जैसे ही रिश्वत की राशि 20 हजार रुपये जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित जबलपुर के सीईओ वीरेश कुमार जैन (Veeresh Kumar Jain) को उनके दी, उसी समय पहले से तैयार बैठी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

MP Transfer: मध्यप्रदेश शासन ने इन जिलों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के किये ट्रांसफर, देखें लिस्ट

MP Transfer: मध्यप्रदेश शासन ने इन जिलों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के किये ट्रांसफर– मध्यप्रदेश शासन ने आज 26 दिसंबर को मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादला का आदेश जारी किया है, मध्यप्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मध्यप्रदेश नगरीय विकास एवं आवास विभाग (MP Urban Development and Housing Department) ने आज दो तबादला सूची जारी की है, शासन द्वारा जारी पहली तबादला सूची 4 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें इधर से उधर ट्रांसफर किया गया है, इसके साथ ही दूसरी तबादला सूची में एक सहायक ग्रेड – 2 यानि क्लर्क का भी ट्रांसफर किया है।

यहाँ देखिए ट्रान्सफर लिस्ट

श्मशान घाट के बाहर लगी लंबी कतार: परिजनों को करना पड़ता है घंटों इंतजार; चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप की गंभीरता को दर्शाता वीडियो

चीन में श्मशान घाटों के बाहर लंबी कतारों के वीडियो से फैला कोविड का खौफ: चीन में कोरोना संक्रमण का विस्फोट हो गया है. बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य व्यवस्था पर दबाव देखा जा रहा है. 

कई शहरों में अस्पताल के बेड पूरी तरह से भर चुके हैं और मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है. ऐसे में चीन में कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीरता को दर्शाने वाला एक वीडियो सामने आया है। 

इस वीडियो में कई लोग श्मशान घाट के बाहर अपने परिजनों के शवों को लेकर कतार में खड़े नजर आ रहे हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट एरिक फिज़ल-डिंग ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है. डॉ. ने दावा किया कि इस वीडियो में नागरिक अपने प्रियजनों के शवों के साथ श्मशान घाट के बाहर कई घंटों तक अपने नंबर आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. डिंग किया है।

“कब्रिस्तान के बाहर लंबी कतारें। मृत व्यक्ति के शरीर के साथ अपने प्रियजनों के दाह संस्कार के लिए घंटों कतार में खड़े होने का विचार भयानक है.

चीन में 1 दिसंबर से कोरोना वायरस की नई लहर चल रही है और दुनिया के इस सबसे अधिक आबादी वाले देश में कई मौतें होने की आशंका जताई जा रही है। लेकिन चूंकि सरकारी आंकड़े अलग-अलग आंकड़े बता रहे हैं, इसलिए आशंका जताई जा रही है कि जानकारी छिपाई जा रही है.