Home Blog Page 350

सिवनी: सांसद ढाल सिंह बिसेन के जन्म दिन पर होगा वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

सिवनी, बरघाट, धारनाकला( एस. शुक्ला): सिवनी बालाघाट सांसद ढालबिसेन के जन्म दिन अवसर पर ग्राम मोहगाव जेवनारा मे वृक्षारोपण तथा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विशाल रूप मे रखते हुऐ अपने सांसद के जन्म दिन को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है.

इस सम्बध्द मे कार्यक्रम के मुख्य विमला नरेश वरकडे तथा ग्रामीण जनो ने बताया की सांसद का जन्म पूरे छेत्र के कार्यकर्ता तथा आम जनो की उपस्थिति मे मनाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है आज 14 मई को हमारे सांसद का जन्म दिन बरघाट विकास खंड के छोटे से ग्राम मे मनाया जा रहा है जो ऐतिहासिक होगा.

जन्म दिन पर होगा वृक्षारोपण

सांसद ढालसिह बिसेन के जन्म पर सबसे पहले ग्राम मे वृक्षारोपण का कार्य कृम सम्पन्न होगा तथा पर्यावरण को ध्यान मे रखते हुऐ पूर्व विधान सभा प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य विमला नरेश वरकडे ने वृक्षारोपण की पूरी तैयारी करते हुए जन्म दिन के अवसर पर छेत्र के समस्त जन सामान्य को भी आमंत्रित किया है जिसमे हजारो की तादाद मे छेत्र के लोगो की उपस्थिति की सम्भावना को भी इन्कार नही किया जा सकता.

संगीतमय कार्यक्रम की प्रस्तुति

जन्म दिन के इस सुनहरे मौके पर शाम को आगन्तुक लोगो के भोजन की व्यवस्था के साथ ही संगीत मय कार्यक्रम की प्रस्तुति जिले के प्रसिद्ध कलाकरो ऐजाज खान देवी गीत गायक रूद्र कातं ठाकुर रिजा खान बाली ठाकुर तथा ममता सत्यार्थी के द्वारा जन्म दिन पर कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी.

यहा यह बताना भी लाजिमी है की डा ढालसिह बिसेन का बरघाट छेत्र से विशेश लगाव पूर्व से ही रहा है तथा लगातार इस छेत्र की जनता ने इन्हे आशिर्वाद दिया है तथा वे लगातार चार बार बरघाट विधान सभा के अजेय विधायक रहे है और आज उन्ही की जन्म भूमि और कर्म छेत्र मे विमला नरेश वरकडे के उनके जन्म दिन को मनाने की तैयारी की गई है जिसमे वे पहली बार अपनी छेत्र की जनता के साथ मिलकर एकसाथ हो अपना जन्म दिन मनाने जा रहे है

सिवनी: अरुणाचल पब्लिक स्कूल के कृष्णा यादव ने CBSE 12 वीं परीक्षा में मारी बाजी, हासिल किये 91.6%

सिवनी: सिवनी: बीते दिनों सी.बी.एस.ई. द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था. जिसमे अरुणाचल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी कृष्णा यादव ने 12 की परीक्षा में 91.6% प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है।

सिवनी जिले के कृष्णा यादव ने ना सिर्फ खुदका बल्कि स्कूल और पूरे जिले के नाम भी रोशन किया है. खबर सत्ता परिवार कृष्णा यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करता है.

सिवनी: दिल्ली पब्लिक हेरिटेज स्कूल की जान्हवी नेवारे ने CBSE 10वीं परीक्षा में हासिल किए 89.4%

सिवनी: बीते दिनों सी.बी.एस.ई. द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया था. जिसमे दिल्ली पब्लिक हेरिटेज स्कूल बरघाट की विद्यार्थी जान्हवी नेवारे ने 10 की परीक्षा में 89.4% प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है।

सिवनी जिले के बरघाट निवासी जान्हवी ने ना सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे बरघाट के साथ साथ जिले का नाम भी रोशन किया है. खबर सत्ता परिवार जान्हवी के उज्जवल भविष्य की कामना करता है.

दिल्ली पब्लिक हेरिटेज स्कूल बरघाट के शिक्षकों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि जान्हवी शुरू से ही पढ़ाई में बहुत तेज है. पूरे स्कूल परिसर को जान्हवी पर गर्व है. स्कूल में जान्हवी जैसे अनेकों छात्र छात्राएं है जो बहुत होनहार है.

उन्हें लगातार ही शिक्षकों द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है. इस बार जान्हवी ने पूरे जिले में स्कूल और बरघाट क्षेत्र का नाम रोशन किया है हमें उसपर बहुत गर्व है. उम्मीद है कि जान्हवी के साथ साथ आगामी परीक्षाओं में और भी स्टूडेंट्स इसी तरह अपना नाम रोशन करेंगे.

सिवनी: केन्द्रीय विद्यालय की तेजस जंघेला का सुयश,CBSE 10 की परीक्षा में हासिल किए 92.30%अंक; जिले का नाम रोशन किया

सिवनी: विगत दिवस सी.बी.एस.ई द्वारा घोषित परीक्षा परिणामो में केंद्रीय विद्यायल सिवनी की विधायर्थी तेजस जंघेला ने 10 की परीक्षा में 92.30 प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है।

भैरोगज पुलिस कालोनी निवासी एस डी ओ पी कार्यलाय सिवनी में प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला की पुत्री तेजस की माता प्रीति जंघेला टीचर है,

वर्तमान में तेजस नीट परीक्षा की तैयारियों के लिये राजस्थान के कोटा में कोचिंग ली रही है, खबर सत्ता से चर्चा करते हुए तेजस ने बताया कि वो नीट की परीक्षा पास कर डाक्टर बनाना चाहती है, उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी गुरुजनों व माता पिता को दिया है।

सिवनी: बस स्टैंड क्षेत्र में चली जेसीबी, के.के. लाज समेत अनेकों बिल्डिंग और दुकाने ध्वस्त

Seoni News: सिवनी- सिवनी जिला मुख्यालय के बस स्टैंड में नगर में पानी निकासी के वर्षों पूर्व बनाए गए नालों पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर दुकाने बना ली गयी थी. दशकों बाद आज सुबह से ही उन अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा शुरू किया गया.

सुबह से स्थान पर नगर पालिका प्रशासन, राजस्व अधिकारियों व पुलिस बल पूरी तैयारी के साथ नाले पर हुए कब्जे को ख़त्म करने की दाद्दोजहद में लगा हुआ है. सभी दुकानदारों को पूर्व में ही नॉटिक जारी कर चेतावनी दी गयी थी जिसमे उन्हें दुकानें हटाने व कब्जा छोड़ने के लिए हिदायद दी गयी थी. इसके बाद भी दुकानदारों ने दुकानें खाली नहीं कीं।

इस कार्यवाही में सुबह से ही लगातार दो पोकलेन (बुलडोजर), जेसीबी, डंपर सहित अन्य जरूरी मशीन स्थान पर उपलब्ध है. कार्यवाही शुरू होने से पहले जैसे ही मशीन स्थान पर पहुंची व्यापारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दुकाने खाली करने में जुट गए.

दुकान खाली होते अधिकारियों के निर्देश पर अवैध निर्माण बुलडोजर ने तोड़ना शुरू कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करने के साथ ही नाले पर बनी दुकानों को दिए गए मीटर कनेक्शन भी बिजली कर्मचारियों द्वारा तत्काल निकाल दिए गए।

बड़ी संख्या में तैनात पुलिस

बस स्टैंड में चल रही कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़ देखने के लिए आम जनों का हुजूम लगा हुआ है. लगातर ही प्रशासन वाहनों को आबाजाही को सुचारू रूप से करने के लिए व्यवस्था में लगा हुआ है. सीएमओ आरके कुर्वेती ने नईदुनिया को बताया कि नाले पर किए गए सभी अवैध निर्माण को कार्रवाई कर तोड़ा जाएगा। यह कार्रवाई पूरे दिन चलती रहेगी।

कब्जाधारियों में हड़कंप का माहौल

सरकारी नाले पर कब्जा कर लोगों द्वारा पक्की दुकानें बना कर तैयार की गयी थी. सुबह से ही कार्यवाही शुरू है और यह आज रात तक चलेगी. यह सब देखते हुए कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया

नाले के पक्के निर्माण बुलडोजर से जैसे जैसे तोड़ना शुरू किया, सड़क किनारे मलवे का ढेर लगने लगा। अतिक्रमण विरोधी मुहिम शुरू होते ही ऐसे लोगों को डर सताने लगा है जिन्होंने बिना कुछ सोचे समझे सरकारी नाले व जमीन पर पक्के कब्जे कर रखे हैं।

आम लोगों के लिए उपयोगी सरकारी नाले व जमीन को कब्जों ने निगल लिया है। कार्रवाई से टेलीफोन, बिजली की कई लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन लाइनों के सुधार में अमला जुट गया है।

सिवनी: सुहानी तिवारी ने CBSE 10वीं परीक्षा में 90% स्कोर कर, परिवार और स्कूल का नाम किया रोशन

सिवनी: सुहानी तिवारी ने CBSE 10वीं परीक्षा में 90% स्कोर कर, परिवार और स्कूल का नाम किया रोशन:

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 10 वीं की छात्रा सुहानी (भूमि) तिवारी (पिता नवनीत तिवारी, माता श्रद्धा तिवारी) ने 90% स्कोर कर, परिवार और स्कूल का नाम किया रोशन। रिजल्ट आने के बाद से परिवार में हर्ष का माहौल है।

सिवनी: DPC रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल के कृष्णा गहलोद एवं अराध्य चतुर्वेदी ने किया गौरान्वित

सिवनी। स्थानीय डी पी सी रोल मॉडल एक्सीलेंस स्कूल ड्रीम लैंड सिटी सिवनी के सी बी एस ई के आज घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वी के परीक्षा परिणाम में ,कक्षा 12वीं के कृष्णा गहलोद ने 94•2% अर्जित किए।

ज्ञातव्य हो कि कृष्णा ने JEE(Mains) में 99•924%(Percentile) अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है। कृष्णा अभी एडवांस की तैयारी कर रहे हैं। आज ही घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में संस्था के अराध्य चतुर्वेदी ने भी 94•2% अंक अर्जित कर जिले को गौरवान्वित किया है।

दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, प्राचार्य, माता-पिता एवं संस्था को दिया है। छात्रों की इस सफलता पर संस्थान के चेयरमैन डॉ के के चतुर्वेदी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।

सिवनी: CBSE 10 वीं 12 वीं का रिजल्ट जारी, महर्षि विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

सिवनी: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आज जारी किये गये परिणाम में महार्षि विद्या मंदिर सिवनी के विद्यार्थीयो ने अच्छी सफलता प्रात्त की है.

शुक्रवार को जारी किये गए के कक्षा 10वी व 12वी के रिजल्ट में महर्षि विद्या मंदिर सिवनी के कक्षा 10वी के छात्र वारिस प्रजापति ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वही कक्षा 12वी के कामर्स के छात्र पुनीत ठाकुर ने 90.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महर्षि विद्या मंदिर सिवनी के डिप्टी डारेक्टर आशीष सक्सेना ने जानकारी दी कि कक्षा 10वीेे एवं कक्षा 12वी के 49.49 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। वही कक्षा 12वी में पुनीत ठाकुर 90 प्रतिशत मान्या शर्मा 89.6 प्रतिशत एवं चैताली नाडेकर 89.2 प्रतिशत ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 10वी में वारिस प्रजापति ने 96.6 प्रतिशत युग अवधवाल 93.8 प्रतिशत वंशिका सोनी 92.8 प्रतिशत ने क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। महर्षि विद्या मंदिर सिवनी के प्राचार्य अशोक डेहरिया एवं समस्त महर्षि परिवार ने सभी सफल छात्र-छात्रओं को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

सिवनी में आईपीएल सट्टा खिलाते नवीन,रोहित, को पुलिस ने किया गिरफ्तार,गोलू फरार; 2,85,000/- कुल मशरूका जप्त

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी रामजी श्रीवास्तव द्वारा जुआ सटटा / आईपीएल के विरुद्ध अभियान चलाते हुये जुये सटटा की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है।

इस आदेश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुरुषोत्तम मरावी के निर्देशन में थाना कोतवाली सिवनी की पुलिस टीम बनाकर कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 02 आरोपियों को पकड़ा गया.

पकडे गए लोगों के पास से 90 हजार रुपये नगद, 02 मोबाईल एवं एक पल्सर मो0सा0 बिना नंबर की जप्त किया गया।

दिनांक 11/05/2023 को सूचना प्राप्त हुयी कि ज्यारत नाका कार शो रूम के पास दो व्यक्ति मोबाईल में आईपीएल सटटा खिला रहे है। जिस पर थाना प्रभारी एमडी नागोतिया द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल दबिश देकर ज्यारत नाका कार शो रूम के पास घेराबंदी की गयी.

घेराबंदी कर दो लोगों को पकड़ा जो अपने मोबाईल में आईपीएल सटटा खिलाते हुये पाये गये. उनके मोबाईल को चेक करने पर ऑनलाईन आईपीएल सटटा मोबाईल में आईडी के माध्यम से खिला रहे थे.

पूछताछ पर अपना नाम नवीन उर्फ शानू बघेल, रोहित बघेल, अन्य आरोपी गोलू उर्फ शारदा का नाम बताये जो फरार है।

आरोपियों के कब्जे से 90 हजार रुपये नगदी, 02 मोबाईल कीमती 75,000 एवं एक पल्सर मो0सा0 बिना नंबर की कीमती 1,20,000 रुपये कुल मशरूका 2,85,000 रू का जप्त किया गया है।

आरोपियों के नाम – नवीन उर्फ शानू बघेल पिता दशरथ बघेल उम्र 31 साल निवासी दुर्गा मंदिर के पास लूघरवाडा सिवनी, रोहित बघेल पिता रामकृष्ण बघेल उम्र 22 साल निवासी लुधरवाडा सिवनी, गोलू उर्फ शारदा बघेल निवासी सिवनी ( फरार आरोपी)

जप्त मशस्का – 90 हजार रुपये नगदी, 02 मोबाईल कीमती 75,000 एवं एक पल्सर मो0सा0 बिना नंबर की कीमती 1,20,000 रुपये कुल मशरूका 2,85,000 रू०

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक एमडी नागोतिया, उनि सतीश उइके, सउनि देवेन्द्र जायसवाल, प्र0आर0 90 सुन्दर श्याम, आर0 262 नीलेश राजपूत, आर0 134 अमित रघुवंशी, आर0 247 इरफान खान की सराहनीय भूमिका रही।

स्वास्थ्य निदेशालय में नौकरी का सुनहरा मौका! 5000 से अधिक रिक्त पदों पर स्टाफ नर्स समेत अन्य के लिए बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

DMER Recruitment 2023: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय (DMER) मुंबई विभिन्न पदों के लिए मेगा भर्ती आयोजित कर रहा है। इस भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

स्वास्थ्य निदेशालय के तहत 5000 से अधिक पदों पर भर्ती की गई है। तो आइए जानते हैं जिन पदों के लिए यह भर्ती होने जा रही है, भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि के बारे में विस्तृत जानकारी।

DMER Recruitment 2023: इन पदों पर होगी भर्ती-

चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय मुंबई आंतरिक प्रयोगशाला सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन, लाइब्रेरियन, स्वच्छता निरीक्षक, ई.जी.सी. तकनीशियन, डाइटिशियन, फार्मासिस्ट, डॉक्यूमेंटलिस्ट/कैटलॉगर/आर्चिविस्ट/बिब्लियोग्राफर, सोशल सर्विसेज सुपरिंटेंडेंट (मेडिकल).

इसके साथ ही लाइब्रेरी असिस्टेंट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट/ऑक्यूपेशनल थेरेपी टेक्नीशियन, टेलीफोन ऑपरेटर, महिला अधीक्षक/वार्डन हॉस्टल हेड/हॉस्टल सुपरिटेंडेंट, कालकोठरी सहायक, एक्स-रे असिस्टेंट, स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट, डेंटल हाइजीनिस्ट / डेंटल हाइजीनिस्ट, फिजियोथेरेपिस्ट, डेंटल टेक्निशियन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन.

इसके साथ ही ऑडियोमेट्रिक टेक्निशियन / ऑडियोविजुअल टेक्निशियन / ऑडियोमेट्रिक टेक्निशियन, जेनरेटर ऑपरेटर / जेनरेटर ऑपरेटर, ऑप्थल्मोलॉजी असिस्टेंट, डायलिसिस टेक्नीशियन, फिजिकल एजुकेशन डायरेक्टर / फिजिकल ट्रेनिंग डायरेक्टर , दर्जी, दंत चिकित्सा सहायक तकनीशियन, मोल्डरूम तकनीशियन, लोहार / जॉइनर, ड्राइवर, गृह और वनपाल / हाउसकीपर / लिनन कीपर.

इसके साथ ही एक्स-रे तकनीशियन, बढ़ई, कैंची और जॉइनर, जोड़ी मिश्री / बैचफिटर, अटेंडेंट, अपर ग्रेड स्टेनोग्राफर, लोअर ग्रेड स्टेनोग्राफर, स्टेनोग्राफर, अटेंडेंट। हजारों खाली पदों को भरा जा रहा है।

उपरोक्त पदों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मई 2023 है।

पदों की संख्या – 5000+ पद (स्टाफ नर्स: 3000+)

शैक्षिक योग्यता – शैक्षणिक योग्यता पदों की आवश्यकता के अनुसार है और शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आपको वेबसाइट https://www.med-edu.in पर जाना होगा।

नौकरी स्थान – महाराष्ट्र के विभिन्न जिले।

आवेदन का तरीका – ऑनलाइन

  • आयु सीमा – 18 से 38 वर्ष।
  • आवेदन पता – निदेशालय, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, मुंबई।

महत्वपूर्ण तिथियाँ –

  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि – 10 मई 2023
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि- 25 मई 2023

परीक्षा शुल्क –

  • खुली श्रेणी – 1000/- + बैंक शुल्क
  • पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर / अनाथ – 900 / – + बैंक शुल्क

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट https://www.med-edu.in पर जाएं। साथ ही उम्मीदवारों को आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।