Home Blog Page 310

सिवनी: 12 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ़ हुआ मामला दर्ज

सिवनी, Seoni News: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में नाबालिग के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर सिवनी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के मुताबिक सिवनी में रहने वाली नाबालिग को पेट में दर्द हो रहा था एवं उल्टियां हो रही थी जिससे परिवार के लोग परेशान रहते थे।

इलाज के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि बच्ची प्रेग्नेंट है , पीड़िता का आरोप है कि उत्तर प्रदेश निवासी रामवीर साक्या पिता रामस्वरुप साक्या उम्र 36 वर्ष जो कि वर्तमान में कस्तुरबा वार्ड सिवनी में निवास करता है।

उसके द्वारा दिनांक 31/01/2023 से 12/04/2023 के बीच उक्त नाबालिक बच्ची को बहलाफुसलाकर अपने घर लेजाकर कई बार जबरन शारिरीक संबंध बनाया, जिसके परिणामस्वरूप यह गर्भवती हो गई उसके बाद गर्भपात की गोली खिलाकर इसका गर्भपात भी करवाया गया है।

उक्त मामले में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। सिवनी पुलिस द्वारा अपनी एफ आई आर में उल्लेख किया गया है कि

आज दिनांक 20/06/2023 को 12वर्षिय प्रार्थिया निवासी सिवनी द्वारा अपनी मां के साथ महिला थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया इसके साथ रामवीर साक्या पिता रामस्वरुप साक्या उम्र 36 साल निवासी मथुरा उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी कस्तुरबा वार्ड सिवनी ने दिनांक 31/01/2023 से 12/04/2023 के बीच इसे बहलाफुसलाकर अपने घर लेजाकर कई बार जबरन शारिरीक संबंध बनाया, जिसके परिणामस्वरूप यह गर्भवती हो गई

उसके बाद गर्भपात की गोली खिलाकर इसका गर्भपात करवाया है जो पीडिता के द्वारा प्रस्तुत आवेदन के विचरण के आधार पर प्रथम दृष्टया आरोपी रामवीर साक्या पिता रामस्वरूप साक्या उम्र 36 साल निवासी मथुरा उत्तरप्रदेश वर्तमान निवासी कस्तुरबा वार्ड सिवनी द्वारा धारा 376,376 (2)(n), 376(3),313 भादवि 5(1).5(j) (ii), 6 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।

सिवनी: ANM योगिता मिश्रा की हो रही तारीफ, योगिता के प्रयासों से मरीज को मिली टी.बी. से मुक्ति

सिवनी। मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्‍तव ने बताया कि उप स्‍वास्‍थ्‍य केद्र छतरपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुण्‍डरई खुर्द निवासी 15 वर्षीय बालिका कु. अरूणा उईके पिता विमल उईके अधिक खांसी की समस्‍या से ग्रसित थी।

साथ ही वजन भी कम हो रहा था। तब एएनएम योगिता मिश्रा के द्वारा बालिका के माता पिता को कान्‍हीवाडा जाकर टी.बी. का परीक्षण कराने की सलाह दी गई।

सलाह अनुसार बालिका के माता-पिता उसे कान्‍हीवाड़ा लेकर गए तब उन्‍हे पता चला कि उसका दो बार टी.बी. का इलाज हुआ है लेकिन दवाईंयो के साइड इफेक्‍ट के कारण वो इलाज बंद कर देती थी।

तब एएनएम योगिता मिश्रा के द्वारा अरूणा उईके से पुन: संपर्क किया गया एवं उसे कान्‍हीवाड़ा भेजा गया व फिर से इलाज शुरू करवाया गया। उसकी बार-बार काउंसलिंग की गई व दवाईंयो के साइड इफेक्‍ट के बारे में विस्‍तार से चर्चा की गई व समझाईश दी गई।

बहुत मुश्किल से अरूणा उईके इलाज के लिये राजी हुई। इसके पश्‍चात पुनरीक्षित राष्‍ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत उसका उपचार प्रारंभ किया गया।

बालिका ने व उसके माता-पिता ने उपचार को गंभीरता से लिया जिसके कारण अरूणा उईके पिछले साल टी.बी. की बीमारी से मुक्‍त हो गई।

एएनएम योगिता मिश्रा कहती है कि बहुत खुशी होती है जब अरूणा उईके को स्‍वस्‍थ देखती हूं। ईश्‍वर का बहुत बहुत धन्‍यवाद कि उन्‍होने इस कार्य के लिये मुझे चुना।

MP के सिवनी में एक ऐसी झींगा मछली है जो करती है पैसे डबल! लोगों ने फंसा दिए करोड़ों रुपए, हजारों लोग हुए ठगी का शिकार

सिवनी, धारनाकला (एस. शुक्ला): आपने अक्सर ऑनलाइन ठगी के अनेकों मामले कई बार सुने होंगे. इसके साथ ही फर्जी कंपनियो के द्वारा ग्रामीण अंचलो के लोगो से ठगी भी हुई है और लोगो ने अपनी मेहनत की गाढी कमाई भी गवाई है. आज आपको सिवनी जिले के एक ऐसी मछली के बारे में बताने जा रहे है जो हजारों लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हो गयी है. करोड़ों रुपयों की ठगी करने वाली मछली का नाम है झींगा मछली है. इस मछली को सिवनी जिले के बरघाट के धारनाकला के एक युवक मुकेश राहंगडाले पिता महेश राहंगडाले के द्वारा पैदा किया गया था.

धारनाकला समेत आस पास के क्षेत्र मे झींगा मछली के नाम पर हजारों लोग ठगी का शिकार हो गये है. समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार धारनाकला के ही युवक मुकेश राहंगडाले पिता महेश राहंगडाले के द्वारा माह फरवरी 2023 को GSA Fish And Shrimp Production नाम से एक योजना शुरू की गयी.

GSA Fish And Shrimp Production नाम से शुरू की गयी योजना को झींगा मछली का नाम दिया गया. इस झींगा मछली के नाम से लोगो से एक माह मे रकम दोगुनी करने का जाल बिछाया गया तथा राशि ऑनलाइन माध्यम से इस डबल मनी योजना मे डालने का आग्रह करते हुऐ शुरूआत की गई.

शुरूआती प्लान मे लोगो को प्रलोभन देते हुऐ 43 दिन मे 500 रूपये लगाने पर 916 रूपये का भुगतान भी ऑनलाइन लोगो के खाते मे प्राप्त होते चला गया जैसे ही इस ऑनलाइन योजना से लोगो को 43 दिन मे दोगुनी राशि प्राप्त हुई इस योजना मे सैकडो से हजारो की तादाद मे लोग जुडते चले गये.

इसके बाद लोगो की राशि डबल करने के प्लान भी दिनो दिन बढते चले गये और लोगो ने और खासकर युवाओ ने लोभ और लालच के चक्कर मे अपनी गाढी झींगा मछली के नाम पर फसाने चले गये.

सिवनी नगरीय क्षेत्र में भी फैला झींगा मछली का जाल

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी नगरीय क्षेत्र में भी अनेकों लोगों इसी झींगा मछली के जाल में फंस चुके है. जिन्हें अभी तक यह भी नहीं पता कि झींगा मछली के नाम पर उनके साथ कितनी बड़ी ठगी हो चुकी है.

एक के बाद अनेको प्लान आते रहे और लोगो का धन फसता चला गया

उल्लेखनीय है की GSA Fish And Shrimp Production झींगा मछली मे कृमश 5000 के प्लान पर 56 दिन मे 11200 रूपये 19000 के प्लान मे 57 दिन 44303 रूपये 35000 के प्लान मे 58 दिन मे 85220 रूपये 49000 के प्लान मे 59 दिन मे 149600 रूपये तथा 89000 के प्लान मे 60 दिन मे 234900 रूपये प्राप्त होने के चक्कर मे लोगो ने अपना धन जमा करना प्रारम्भ कर दिया. जिसमे प्रति दिन लोगो के खाते मे कुछ राशिया भी आती रही और धारनाकला से जुडे अनेको ग्रामो मे यह नेटवर्क फैलता चला गया

कुरई क्षेत्र में भी झींगा मछली का जाल फैलने की खबर

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी जिले के कुरई क्षेत्र में भी धारनाकला की तरह मुकेश राहंगडाले द्वारा उनके रिश्तेदारों को काम पर लगाकर जाल फैला दिया गया है.

धारनाकला में हजारों लोगों ने फंसा दिए करोड़ों रुपए

सिर्फ धारनाकला की बात करें तो इस क्षेत्र में हजारों लोगों झींगा मछली के जाल में फंस चुके है जिन्होंने लगभग करोड़ों रुपए झींगा मछली के नाम पर फंसा दिए है और अब वह खुदको ठगी का शिकार मां रहे है.

सेमीनार मे लोगो ने लगाये लाखो रूपये और हो गये ठगी का शिकार

उल्लेखनीय है की जब झींगा मछली के नाम पर अत्यधिक लोगो ने अपना धन लगाना प्रारम्भ किया तो मुकेश राहंगडाले के द्वारा पंचशील लॉन बरघाट मे विशाल कार्यक्रम का आयोजन करते हुऐ 11 जून को झींगा मछली प्लान से जुडे लोगो को आमंत्रित करते हुऐ इस आनलाईन डबल मनी योजना मे जुडने के फायदे से अवगत कराते हुऐ यह सन्देश दिया की उसे अथवा स्वय को कंपनी की ओर से सफल व्यापार करने पर सत्रह लाख की चमचमाती कार प्राप्त हुई है.

अगर आप भी ज्यादा से ज्यादा लोगो को जोडकर इस योजना मे धन लगाते है तो मेरी तरह आपको भी कंपनी की और से चमचमाती कार प्राप्त होगी और इसी कार्यक्रम मे एक नये कंपनी के प्लान से भी लोगो को अवगत कराते हुऐ कहा की 130000 एक लाख तीस हजार रूपये लगाने पर कंपनी 60 दिन मे 660000 छै लाख साठ हजार का भुगतान करेगी

इस तरह अनेको प्रलोभन देते हुऐ एक ही दिन मे 130000 एक लाख तीस हजार के प्लान से लोगो को जोड़ दिया यही नही लोभ और लालच मे लोगो ने भी जिस तरह जाल मे मछली फसती है उसी तरह झींगा मछली के प्लान मे लोगो ने और युवको ने अपनी गाढी कमाई झोक दी और करोडो रूपये से यह कंपनी लोगो को चूना लगाकर गायब हो गई..साथ ही कंपनी को बरघाट छेत्र मे लाने वाला युवक भी गोल है जिसे इस योजना मे फंसे लोग ढूढ रहे है.

रात्री मे पहूचे युवक घर

जब लोगो को और नवयुवको को आभास हो गया की उनके साथ बहूत बडी ठगी हुई है और वे ठगी का शिकार हो गये तो दर्जनो लोग रात्री मे ही युवक मुकेश राहंगडाले के घर पहुँच गये किन्तु घर से मुकेश जी गायब है और ठगी के शिकार हुऐ लोग यह पता करने मे लगे है की यह युवक है कहा.

यहा यह बताना भी लाजिमी है इस कपंनी के नाप पर बनाया गया ग्रूप जिसके एडमिन स्वय मुकेश राहगंडाले थे जो अब इससे भी हट चुके है जबकि कंपनी के फर्जी प्लान का आदान प्रदान इनके द्वारा लगातार होते रहा है किन्तु जैसे ही लोगो का करोडो रूपये GSA Fish and shrimp production झींगा मछली के नाम गया है तभी से महोदय जी ग्रूप एडमिन से तो हट ही साथ ही इन्होने अपना मोबाइल भी बन्द कर रखा है ऐसे मे ठगी के शिकार लोगो से इनका सम्पर्क भी टूट चुका है.

चौक चौराहे पर सिर्फ झींगा मछली की ही चर्चाओ का बाजार गर्म

यहा यह बताना भी लाजिमी है की धारनाकला के हर चौक चौराहे पर झींगा मछली की चर्चाओ का बाजार गर्म है और ठगी के शिकार युवक यही चर्चा करते सुने जा रहे है तथा इस सम्बध्द मे युवक के खिलाफ पुलिस थाने मे रिपोर्ट की तैयारी कर रहे है.

सिवनी से भोपाल जाकर 2 जुलाई को स्व सहायता समूह से जुडी महिलाएं करेंगी प्रदर्शन

सिवनी (एस. शुक्ला): सरकारी स्कूलो और आगंनवाडियो मे भोजन नाश्ता बनाकर खिलाने वाली महिला स्व सहायता समूह से जुडी महिलाऐ इन दिनो सरकार और अधिकारियो के द्वारा किये जा रहे आर्थिक शोषण से त्रस्त होते हुऐ शिकार हो रही है और इस शोषण से मुक्ति पाने के लिये प्रदेश की महिलाऐ दो जून को एक जुट होकर भोपाल मे जंगी प्रदर्शन की राह पर आकर खडी हो गई है.

इस आदोलन मे प्रदेश की एक लाख महिलाओ के प्रदर्शन मे शामिल होने की बात कही गई है इस सम्बंध मे प्रान्तीय समूह संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्री मति सरिता ओमप्रकाश बघेल ने बताया की हमारे द्वारा सरकार का ध्यान अनेको बार आकृष्ट कराया गया है. किन्तु गरीब महिलाओ की मांग पर एवं उनके शोषण पर सरकार का ध्यान आज तक नही गया है

प्रान्तीय समूह संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्री मति सरिता बघेल ने बताया की मध्य प्रदेश के सभी जिलो के दूर दराज गांवो मे रहने वाली गरीब अनपढ और कम पढी लिखी महिलाऐ जो साझा चूल्हा योजना के तहत स्कूलो और आगंन वाडियो मे भोजन और नाश्ता बनाने का काम कर रही है.

इन्हे विगत दस वर्षो से भोजन और नाश्ता बनाने की दर मे आज तक कोई वृद्धि नही की गई और गरीब महिलाये अल्प राशि मे ही लगातार सेवाए देती आ रही है जबकि महगाई क ई गुना बढ चुकी है किन्तु गरीब महिलाओ की ओर सरकार का कतई ध्यान नही है अधिकारी समूह पर झूठे आरोप लगाकर लगातार प्रताडित करते आ रहे है और शाला प्रबंधन समिति के माध्यम या ठेका प्रथा पर जोर देकर लगातार सरकारी योजना का दुरूपयोग कर रहे है.

जबकि इस सम्बंध मे सरकार को अनेको बार ञापन तथा आवेदन देकर उक्त मांगो को पूरा करने की गुहार संघ के माध्यम से की जा चुकी है किन्तु सरकार के कानो मे जू तक नही रेगी है सरकार का ध्यान महिलाओ की आर्थिक स्थिति सुधारने की बजाय सिर्फ दिखावे तक ही सीमित होकर रह गया है.

सरकार की दिखावा योजना के खिलाफ प्रान्तीय समूह संघ से जुडी महिलाऐ प्रदेश के हर जिलो से भारी तादाद मे पहूचकर दो जुलाई को भोपाल मे जंगी प्रदर्शन करेगी ताकि महिलाओ के प्रति दंभ भरने वाली सरकार का ध्यान आकर्षित हो सके वही प्रदेश अध्यक्ष सरिता ने यह भी कहा है की इसके बाद भी सरकार नही चेती तो आगामी समय मे मुख्य मन्त्री निवास का घेराव करते हुऐ अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन तथा भूख हडताल की जायेगी

सिवनी जिले में शोपीस के लिए बनाया गया सामुदायिक स्वच्छता परिसर, जिसमें गंदगी से अधिक कुछ नहीं

सिवनी (एस. शुक्ला): सिवनी जिले के ग्राम धारनाकला बस स्टेंड जनपद सभा सिवनी की भूमि पर बना स्वच्छता परिसर शोपीस बनकर रह गया है जिसका उपयोग आज तक नही हो पाया है. इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है की शासन की राशि का किस तरह दुरूपयोग हो रहा है.किन्तु इस दिशा मे ध्यान देने की आवश्यकता कोई नही समझ रहा है.

उल्लेखनीय है की जनता जनार्दन की और खासकर यात्रियों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुऐ धारनाकला में सिवनी बालाघाट रोड पर जनपद सभा सिवनी के नाम पर राजस्व रिकार्ड मे दर्ज भूमि पर सामुदायिक स्वच्छता परिसर तो बना दिया गया किन्तु इस स्वच्छता परिसर की शुरूआत करना जवाबदार भूल गये है.

यही कारण है परिसर को बने एक वर्ष से भी ज्यादा समय बीतने के बाद भी इसकी शुरूआत नही हो पाई है और इसके चारो तरफ गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो गया है और शासन द्वारा लाखो रूपये से निर्मित कराये गये स्वच्छता परिसर का एक वर्ष से ज्यादा समय बीतने के बाद भी शुरूआत तो दूर उद्घाटन तक नही हो पाया है और यह स्वच्छता परिसर ही गन्दगी के रूप मे तब्दील हो गया है.

जनपद पंचायत एवं ग्रामीण यांत्रिकी विभाग बरघाट की दोहरी भूमिका

यहां यह भी उल्लेखनीय है की जनपद सभा सिवनी की दर्ज भूमि पर ही बिना अनुमति के स्वच्छता परिसर एवं पानी टंकी का निर्माण हो गया तथा करोड़ों रूपये के कार्य इसी भूमि पर हो गये.

किन्तु जनपद सभा सिवनी के नाम पर राजस्व रिकार्ड मे दर्ज भूमि को सुरक्षित करने के उद्देश्य से जब वर्तमान सरपंच द्वारा मिट्टी मुरम की रोड बनाते हुऐ सीमेंट कांक्रीट रोड के निर्माण के लिये ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एस.डी.ओ. के पास रोड की कार्यवाई भेजी तो सरपंच को जनपद सभा सिवनी से अनुमति पत्र लाने के लिये कह दिया गया.

जबकि इन्ही के कार्यकाल मे लगभग आठ लाख रूपये की लागत से पूर्व सरपंच के द्वारा स्वच्छता परिसर का निर्माण कराया गया है उस समय ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को जनपद सभा सिवनी से अनुमति लेने की आवश्यकता क्यो महसूस नही हुई समझ से परे है इससे यह कहना भी गलत नही होगा की शासकीय जमीन को सुरक्षित न करने मे जनपद पंचायत बरघाट के आला अधिकारी ही रोडा बनकर खडे है.

फैली है चारो तरफ गंदगी

यहा यह बताना भी लाजिमी है एक तरफ स्वच्छता के नाम पर लाखो रूपये खर्च का ब्योरा दिया जाता है वही दूसरी तरफ जनता की सुविधा के लिये निर्मित स्वच्छता परिसर के आस पास ही स्वच्छता नदारद है और चारो तरफ गंदगी फैली हुई है वही स्वच्छता परिसर शोपीस बनकर गन्दगी को बढावा दे रहा है इससे यही कहा जा सकता है शासन की राशि का दुरूपयोग किस तरह होता है धारनाकना मे देखा जा सकता है

भोपाल: हिंदू युवक विजय को पट्टे से बांधकर कुत्ते की तरह भौंकने वाले फैजान, साहिल, समीर गिरफ्तार, घरों पर चलेगा बुलडोजर

Bhopal News: सोमवार, 19 जून को, मध्य प्रदेश के भोपाल से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया, जिसमें पांच लोगों को सांप्रदायिक गालियों और भद्दे, अपमानजनक टिप्पणियों के साथ विजय नाम के एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटते और परेशान करते देखा गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की पहचान विजय नाम के एक हिंदू व्यक्ति के रूप में हुई। विजय को एक पट्टे से बांध दिया गया और कुत्ते की तरह भौंकने के लिए मजबूर किया गया।

नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, विजय को परेशान करने और उसके साथ मारपीट करने वाले 3 लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान ने मामले का संज्ञान लिया है और कहा है कि प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा और उनके अवैध आवासों पर बुलडोजर चलाएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जो अपराधी वांछित अपराधी हैं, उनके खिलाफ एनएसए लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: VIDEO: फैजान साहिल बिलाल और समीर ने विजय के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर घसीटा, कुत्ते की तरह भौंकने को कहा; जबरन धर्मांतरण का आरोप

मीडिया से बात करते हुए एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने 24 घंटे के भीतर अनुकरणीय कार्रवाई का वादा किया था, लेकिन पुलिस ने 4-6 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनएसए लगाया गया है।

मिश्रा ने कहा कि ऐसी घटनाएं घिनौनी आपराधिक मानसिकता का परिणाम हैं और कार्रवाई इतनी कड़ी होगी कि इससे राज्य के सभी अपराधियों को एक संदेश जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के घरों को तोड़ने के लिए बुलडोजर लाया जाएगा।

ट्विटर पर वायरल हुए वीडियो में पांचों आरोपियों ने पीड़िता को कुत्ते की तरह घुटनों के बल बिठाया और उसके गले में फंदा डाल दिया. उन्होंने उसे कुत्ते की तरह भौंकने और माफी मांगने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने पीड़िता की मां और बहन के लिए भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।

VIDEO: Faizan Sahil Bilal and Sameer dragged Vijay by putting a dog’s leash around his neck, asked him to bark like a dog; allegation of forced conversion

VIDEO: फैजान साहिल बिलाल और समीर ने विजय के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर घसीटा, कुत्ते की तरह भौंकने को कहा; जबरन धर्मांतरण का आरोप

Bhopal News: सोमवार, 19 जून को मध्य प्रदेश के भोपाल से एक दर्दनाक वीडियो सामने आया, जिसमें पांच युवक एक अन्य युवक को क्रूर उत्पीड़न और प्रताड़ना देते नजर आ रहे हैं। आरोपियों की पहचान फैजान, बिलाल, समीर, मुफीद और साहिल के रूप में हुई है, जबकि पीड़ित विजय नाम का एक हिन्दू लड़का है।

ट्विटर पर वायरल हुए वीडियो में पांचों आरोपियों ने पीड़िता को कुत्ते की तरह घुटनों के बल बिठाया और उसके गले में फंदा डाल दिया. वे उसे कुत्ते की तरह भौंकने और माफी मांगने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आरोपियों को पीड़िता की मां और बहन के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते और बेरहमी से पिटाई करते हुए भी सुना गया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए 50 सेकंड के वीडियो में, पांच आरोपियों में से एक को पट्टा पकड़े हुए देखा जा सकता है जबकि अन्य लोग विजय से माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। वे चिल्लाते हैं और विजय से माफी मांगते हुए कुत्ते की तरह भौंकने को कहते हैं।

“माफी मांगो। कुत्ते की तरह भौंकना। भगाना नहीं (भागो मत) साहिल भाई जो कुछ कह रहे हैं, बस वही करो,” समूह के किसी व्यक्ति को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि काली शर्ट पहने डरा हुआ युवक गिड़गिड़ा रहा है। “साहिल भाई मेरे बाप है, मेरे बड़े भाई है (साहिल मेरे पिता हैं। वह मेरे बड़े भाई हैं)। मेरी मां उनकी मां, उनकी मां मेरी मां,’ युवा कहते हैं।

बार-बार सॉरी बोलने के लिए कहने पर युवक कहता है, ‘मैंने सॉरी कहा है। मैंने कुछ भी नहीं किया है।”

यह पूछे जाने पर कि उसे कहानी अपलोड करने के लिए किसने कहा, युवा जवाब देता है, “मैंने इसे अपलोड नहीं किया..ऐसा शाहरुख के कहने पर किया। वह मुझे धमकी देता है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि उसे साहिल और उसके गिरोह द्वारा मांस खाने, धर्म परिवर्तन करने और अपने ही घर में लूट करने के लिए मजबूर किया गया था

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में पीड़ित, विजय के परिवार का हवाला देते हुए आरोप लगाया गया है कि एक साहिल के नेतृत्व में आरोपी ने उसे ड्रग्स का सेवन करने, मांस खाने और इस्लाम में परिवर्तित होने के लिए मजबूर किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने पीड़िता को अपने ही घर में लूट करने के लिए मजबूर किया।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पीड़िता के परिवार ने कहा कि जब पीड़िता के भाई ने पुलिस से संपर्क किया तो पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की।

मध्य प्रदेश एचएम नरोत्तम मिश्रा ने जांच के आदेश दिए

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैंने वह वीडियो देखा है। इस तरह का व्यवहार वाकई निंदनीय है। मैंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो की रिपोर्ट 24 घंटे में देने के निर्देश दिए हैं।

इस बीच, वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं और धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की।

बजरंग दल के सदस्यों ने जमालपुरा थाने के बाहर धरना दिया, ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

हालांकि आरोपी के परिवार ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता के लिए हर समुदाय और व्यक्ति का सहयोग जरूरी – राज्यपाल पटेल

राज्यपाल पटेल: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए व्यापक जागरूकता आवश्यक है। सिकल सेल एनीमिया के प्रभावी रोकथाम के लिए प्रबंधन अैर इलाज में हर समुदाय और व्यक्ति को सहभागी बन कर मानवता की सेवा करनी होगी। राज्यपाल श्री पटेल विश्व सिकल सेल दिवस पर 19 जून को मंडला के सेमरखापा के एकलव्य परिसर में संगोष्ठी और स्क्रीनिंग केम्प को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि मानव सेवा ही प्रभु की सेवा है। सिकल सेल एनीमिया के इलाज के नेक काम में हर कोई यथा-संभव सहयोग करे। केन्द्र सरकार ने वर्ष 2025 तक भारत को टीबी और वर्ष 2047 तक सिकल सेल एनीमिया मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इसे पूरा करने के लिए हम सभी को आगे आना होगा और सरकार का सहयोग करना होगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया अनुवांशिक रोग है। इसके उन्मूलन के लिए हर परिवार में जाकर कॉउंसलिंग एवं स्क्रीनिंग करना होगा। साथ ही आँगनवाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की जाँच करते समय उनके परिवार की बीमारी का इतिहास भी पता करना होगा। उन्होंने कहा कि आँगनवाड़ी केन्द्र, प्राथमिक, माध्यमिक, हायर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेजों में जाकर बच्चों की भी समय-समय पर सिकल सेल एनीमिया की जाँच करनी होगी।

उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और नीतिगत प्रावधानों की जानकारी भी दी। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए बजट में 15 हज़ार करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। राज्य शासन ने भी सिकल सेल उन्मूलन जागरूकता और प्रबंधन के लिए राज्य हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन की स्थापना की है और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अन्य कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

योग एवं खानपान का रखें विशेष ध्यान

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया से प्रभावित बच्चे नियमित योग एवं कसरत करें। घर के पौष्टिक खाने को महत्व दें और सादा सात्विक भोजन करें। उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड एवं अन्य तेलीय आहार के सेवन से बचने की सलाह भी दी। राज्यपाल श्री पटेल ने केन्द्र एवं राज्य सरकार की बेटियों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग, आईसीएमआर सहित अन्य तकनीकी संस्थाओं के साथ समन्वय कर सिकल सेल रोग की जाँच में प्रगति लाए। उन्होंने जनजाति बहुल क्षेत्रों में सिकल सेल की जाँच के लिए सघन कार्यक्रम चलाने की बात कही। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन, स्क्रीनिंग और प्रबंधन के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।

सिकल सेल जागरूकता प्रदर्शनी का अवलोकन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रीनिंग, जाँच और जागरूकता के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने सिकल सेल की जाँच में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की चिकित्सकों से जानकारी ली। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं राष्ट्र गान के साथ हुआ।

संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने सिकलसेल एनीमिया रोग के लक्षण, बचाव तथा प्रबंधन के लिए निर्धारित प्रक्रिया एवं राज्य शासन के सिकल सेल उन्मूलन कार्यक्रमों की पीपीटी से जानकारी दी। राज्य सरकार के सिकलसेल के इलाज के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों से लाभान्वित होने वाली 2 बेटियों अर्चना मानिकपुरी एवं प्राची झारिया ने अपने अनुभव बताए और सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार माना।

कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री देवसिंह सैयाम, डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम सहित जन-प्रतिनिधि, प्रमुख सचिव श्री डी.पी. आहूजा, जनजातीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री दीपक खांडेकर, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ. सुदाम खाड़े, आयुक्त जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा, आईजी बालाघाट श्री संजय सिंह, डीआईजी बालाघाट श्री मुकेश श्रीवास्तव, सहित वरिष्ठ अधिकारी, सिकलसेल से प्रभावित बच्चे और परिजन उपस्थित रहे।

सिवनी: ढीमरी मोहल्ले में सिरफिरे लड़के ने एक लड़की को मारा चाकू, इलाज जारी

सिवनी: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के ढीमरी/ दादू मोहल्ले में आज सुबह सुबह दिन दहाड़े एक युवती पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया . समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार चिंदबर्री निवासी युवती रोज ही अपनी जॉब के लिए सिवनी आना जाना करती है.

आज सोमवार 19 जून की सुबह युवती रोजाना की तरह जॉब के लिए जा रही थी उसी समय ढीमरी मोहल्ले में बरघाट नाका निवासी एक सरफिरे युवक ने मेडिकल स्टोर के सामने युवती पर चाकू से हमला कर दिया.

इस घटना में युवती को चाकू गले में और हाथ में लगा है. युवती को चाकू लगते ही युवती तुरंत ही लहूलुहान हो गई. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज शुरू हो चुका है.

समाचार लिखे जानर तक यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि अभी तक चाकू मारने वाले सरफिरे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है या नहीं. परंतु सूत्र बता रहे हैं यह युवक, घायल युवती को परेशान करता था और बरघाट नाके का रहने वाला है.

सीएम शिवराज ने मध्यप्रदेश को “राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2022” मिलने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को “राष्ट्रीय जल पुरस्कार- 2022” मिलने पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि- “यह सम्मान प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। ऐसे प्रयासों से न केवल हमारी धरती बचेगी, बल्कि इस धरा पर जीवन भी समृद्ध होगा।”

उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में मध्यप्रदेश को जल-संरक्षण, प्रबंधन एवं उपयोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ से प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।