सिवनी: सिवनी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी क्षितिज सिंघल ने पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश सिंह के प्रतिवेदन के अधार पर आगामी 05 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिवनी जिले में आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 अंतर्गत जिले में 05 नवम्बर 2023 को किसी भी प्रकार के uav/DRONE को उडाने प्रतिबंधित करते हुए नो फ्लाईंग जोन घोषित किया है।
सिवनी कलेक्टर के आदेशानुसार बिना कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी की अनुमति के समस्त प्रकार के यान को उडाना भी प्रतिबंधित रहेगा।
यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (2) के अंतर्गत एक पक्षीय पारित किया गया है। यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अभियोजन की कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश माननीय प्रधानमंत्री जी के भ्रमण कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावशील होगा।
PM MODI IN SEONI: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पीएम मोदी का आगमन पहली बार हो रहा है. जिले की जनता काफी खुश है कि देश के प्रधानमंत्री शिव की नगरी सिवनी पधार रहे है. हालाँकि पीएम मोदी का यह दौरा भाजपा प्रत्याशी के लिए होना लगभग तय माना जा रह है. आगामी 5 नवंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दौरा सिवनी जिला मुख्यालय में प्रस्तावित है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिवनी जिला मुख्यालय में स्थित जगदंबा सिटी से लगे हुए खाली मैदान में आएंगे जिसके लिए तैयारियां तेज हो रही है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी स्थान से 5 नवंबर को ठीक 12 बजे विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।
सिवनी में होने वाली पीएम मोदी की आम सभा को लाइव देखने के लिए आगे दी हुई लिंक पर क्लिक करके अभी चैनल को सब्सक्राइब करें… यहां क्लिक करें और चैनल को सब्सक्राइब कर Notify Me बटन पर क्लिक्क करें जिससे आपको लाइव के समय Notification मिल सके
LIVE : PM Shri Narendra Modi In Seoni | public meeting | Seoni, Madhya Pradesh
सिवनी (Seoni News)। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, बस में सवार 40 यात्री घायल, चार गंभीर, इलाज जारी, अमरवाड़ा से छपरा जा रही थी बस, छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरी रामगढ़ गांव के पास की घटना.
सिवनी जिलान्तर्गत आने वाले बंडोल क्षेत्र में एक अत्यधिक तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलटले से एक बड़ा हादसा हुआ है, समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार यात्रियों में 35 से 40 यात्री घायल हुए है जिनमे एक की म्रत्यु हुई है और चार गंभीर जिनका इलाज जारी है.
छपारा से अमरवाड़ा जा रही थी बस – सभी घायल अस्पताल में भर्ती
घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और त्वारित एंबुलेंस को सूचना दी जिससे घायल सभी यात्रियों को जिला अस्पताल सिवनी में भर्ती कराया है। जहां घायलों का प्रथमिक इलाज किया जा रहा है।
दुर्घटनाग्रस्त यात्री बस छपारा से अमरवाड़ा जा रही थी. इस हादसे में ड्राइवर की लापरवाही बताई जा रही है, हालाँकि अभी तक हादसे के कारण की कोई अधिकारित पुष्टी नहीं की गई है।
PM MODI IN SEONIसिवनी, जिला मुख्यालय सिवनी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन आगामी 05 नवंबर 2023 को होने जा रहा है, पीएम एम मोदी की आमसभा सिवनी जिला मुख्यालय में जगदंबा सिटी के पास होने वाली है. विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पीएम मोदी के आगमन की पुष्टि कर दी गयी है.
पीएम मोदी का सिवनी आगमन – PM MODI IN SEONI
इससे पहले केन्द्रीय मंत्री ने भी पीएम मोदी के सिवनी आगमन की बात कही थी. पीएम मोदी का सिवनी आगमन पह,पहली बार हो रहा है जिससे आम जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से लगातार ही जारी है इसी बीच पीएम मोदी के सिवनी आगमन की खबर से सिवनी जिले की जनता में काफी उत्साह भी है.
PM MODI IN SEONI: का SEONI में मिनट टू मिनट कार्यक्रम
प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 05 नवंबर को गोंदिया एअरपोर्ट,महाराष्ट्र में सुबह 11 बजकर 05 मिनिट बजे हेलीकाप्टर से निकलकर सिवनी हेलीपेड पर 11 बजकर 45 मिनिट पर पहुचेंगे. इसके बाद हेलिपैड से कार के माध्यम से सभा स्थल पर 11 बजकर 55 मिनिट पर पहुचेंगे.
जिसके बाद लगभग 1 घंटा सिवनी की जनता के बीच बिताकर 12 बजकर 55 मिनिट पर चार के माध्यम से वापस हेलिपैड पहुचेंगे और यहां से गोंदिया के लिए हेलीकाप्टर के माध्यम से 1 बजे उड़ान भरेंगे.
PM MODI IN SEONI – PM मोदी से मिलने का मौका, सिवनी आ रहे हैं प्रधानमंत्री!
सिवनी जिला, मध्यप्रदेश के हृदय में एक महत्वपूर्ण समाचार के साथ उत्सव की तरह महसूस हो रहा है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन! प्रधानमंत्री मोदी सिवनी, जिला मुख्यालय सिवनी में आ रहे हैं, और यह समाचार हर कोई उत्साहित कर रहा है। इस मौके का महत्व सिवनी जनता के लिए अत्यधिक है, और वह इस समाचार का इंतजार कर रही है कि कब और कहां प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगी।
इस आगमन के मौके पर, प्रधानमंत्री मोदी अपने विकास और नवाचार के संकेत के साथ सिवनी जनता के सामने आएंगे। वे उनकी योजनाओं की विस्तारित चर्चा करेंगे, जो इस इलाके के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। यह घटना सिवनी के लोगों के लिए एक अद्वितीय मौका है अपने प्रधानमंत्री से मिलने और उनके विचारों को सुनने का, और यह उनकी जीवन में एक महत्वपूर्ण पल हो सकता है।
पीएम मोदी के सिवनी आगमन के अलावा भी उनके दौरे का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस आगमन से विकास के क्षेत्र में एक नया प्रकार का उत्साह और संजीवनी मिलने की अत्यधिक उम्मीद दिखाई दे रही है.
प्रधानमंत्री का सिवनी आगमन – विवरण
PM MODI IN SEONI: सिवनी में पीएम मोदी की जनसभा 05 नवंबर को, यहां पढ़ें पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
5 नवंबर 2023 को सिवनी में होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के आगमन का संपूर्ण विवरण निम्नलिखित है:
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजकर 05 मिनट पर गोंदिया एअरपोर्ट, महाराष्ट्र में हेलीकाप्टर से पहुचेंगे।
फिर, उन्हें हेलिपेड से कार के माध्यम से 11 बजकर 45 मिनिट पर सिवनी हेलीपेड पर पहुचना है।
वह वहां जनसभा स्थल पर 11 बजकर 55 मिनिट पर पहुचेंगे, जहां वे लगभग 1 घंटा जनता के बीच बिताएंगे।
अपने दौरे के अंत में, उन्हें 12 बजकर 55 मिनिट पर हेलिपेड से गोंदिया के लिए लौटना होगा, और वहां से उन्होंने हेलीकाप्टर के माध्यम से एक बजे को उड़ान भरनी है।
प्रधानमंत्री मोदी का सिवनी आगमन इस दर्शानीय क्षण को मान्यता देने के रूप में हो रहा है, और यह सिवनी जनता के लिए एक गर्मी से प्रतीक्षित मोमेंट है।
Earthquake In Seoni: सिवनी जिला मुख्यालय में आज दोपहर 1 बजकर 55 मिनिट पर जोरदार भूकंप के जहतके महसूस हुए. झटके महसूस होते हही लोग घरों और दफ्तरों के बाहर नजर आने लगे. सिवनी जिले में भूकंप आना आम बात हो चुकी है ललेकिन भूकंप की दहशत लोगों के मन में रहती ही है.
आज आये इस भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज हुई है जिसकी गहराई 5 किमी थी. समाचार लिखे जाने तक जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों से किसी प्रकार की कोई नुक्सान की खबर नहीं है.
आज दोपहर धरती कांपने के बाद किसी के हताहत होने या अन्य नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। भूकंप के इस झटके ने कुछ समय के लिए लोगों के होश जरूर उड़ा दिए
कितनी देर तक आया भूकंप है खतरनाक?
सिवनी में भी पृथ्वी की गति में परिवर्तन के कारण ही भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि सिवनी में इस वर्ष अभी तक अधिकतम 2.9 रिक्टर स्केल का भूकंप दर्ज किया गया. जो कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादा खतरनाक नहीं होता है. वैज्ञानिकों ने भूकंप मापने के दो पैमाने बताए है, एक है भूकंप की तीव्रता यानी किस गति से भूकंप आया, और दूसरा है समय अंतराल अर्थात कितनी देर तक भूकंप आया.
कितने समय अंतराल का भूकंप कितना हानिकारक?
1. वैज्ञानिकों के अनुसार अक्सर भूकंप 30 से 40 सेकंड का आता है. जो सामान्य और कम नुकसानदायक है 2. अगर यही भूकंप दो मिनट से ज्यादा तक आ गया, तो ये क्षेत्र को भयंकर नुकसान पहुंचा सकता है.
कितने रिक्टर स्केल का भूकंप है कम खतरनाक?
1.6.0 से कम तीव्रता के भूकंप देश में 100 से ज्यादा बार दर्ज किए जाते है, जो 150 किलोमीटर के क्षेत्र को हानी पहुंचा सकता है. 2.6.0 से 6.9 की तीव्रता वाला भूकंप 160 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक होता है. 3. 7.0 से 7.9 की ताव्रता वाला भूकंप साल में औसतन 15 से 20 बार दर्ज किया जाता है. जो एक बड़े क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकता है. 4. 8.0 से 8.9 की तीव्रता वाला भूकंप कई सौ किलोमीटर वाले क्षेत्र में भयंकर तबाही मचा सकता है. जो साल में मुश्किल से एक बार दर्ज किया जाता है. 5. 9.0 से 9.9 हजारों किलोमीटर वाले क्षेत्र को बर्बाद करने के लिए काफी है. जो 15 से 20 सालों में एक बार देखने को मिलता है. 6. दुनिया में आज तक 10 से ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप आज तक दर्ज नहीं किया गया है. वैज्ञानिकों के अनुसार इस तीव्रता का भूकंप किसी छोटे देश को पूरी तरह तबाह कर सकता है.
MP ELECTION 2023: भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को मप्र कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ की पेड न्यूज संबंधी शिकायत चुनाव आयोग में की है।
समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचार को पेड न्यूज की श्रेणी में बताते हुए चुनाव आयोग से प्रतिनिधिमंडल ने कार्यवाही की मांग की गई है।
प्रतिनिधि मंडल ने मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि विदिशा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित एक समाचार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है। उक्त समाचार को कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रकाशित कराया गया है।
भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने उक्त पेड न्यूज को उनके निर्वाचन व्यय में सम्मिलित कर आचार संहिता के उल्लंघन संबंधी कार्यवाही करने की मांग की है। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी और प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा शामिल थे।
कूटरचित वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की चुनाव आयोग में शिकायत भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मनोज द्विवेदी और प्रदेश सह संयोजक अशोक विश्वकर्मा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि खराब करने के लिए एक कूटरचित वीडियो सोशल मीडिया (एक्स) पर अपलोड किया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कूटरचित वीडियो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छवि को धूमिल करने व भाजपा की जनहितैषी सरकार को बदनाम करने के लिए किया गया है।
ऐसे षड्यंत्र कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व में भी किए जा चुके हैं। शिकायत में सोशल मीडिया पर कूटरचित वीडियो पोस्ट करने वाले पवन दीक्षित व दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध आईटीएक्ट व आचार संहिता के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की मांग की गई है।
सिवनी: सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल के निर्देशों के परिपालन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने हेतु शासकीय विभागों द्वारा विविध गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला आयुष अधिकारी डॉ यशवंत माथुर के मार्गदर्शन में लखनादौन, धूमा, केकड़ा, झिरी, गणेशगंज, पाटन, नागनदेवरी, आदेगांव,सिहोरा एवं गोसाई खमरिया स्थित आयुर्वेद एवं होम्योपैथी औषधालयों के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 स्वीप गतिविधि गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय जनों को मतदान दिवस 17 नवंबर को मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा मतदान करने की शपथ दिलवायी गई।
सिवनी: निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार 31 अक्टूबर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में नामांकन की जांच उपरांत वैद्य रूप से नामांकित अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गइ है। विधानसभा चुनाव: सिवनी से 13, बरघाट से 11, लखनादौन से 13 व केवलारी से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में; लिस्ट जारी
विधानसभा चुनाव हमारे लोकतंत्र में महत्वपूर्ण होता हैं, जिनके माध्यम से लोग अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं. यह चुनाव नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि यह उनके नेता को चुनने का मौका प्रदान करते हैं. सिवनी से 13, बरघाट से 11, लखनादौन से 13 और केवलारी से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. जिसकी पूरी लिस्ट आपको यहां मिलेगी
सिवनी विधानसभा से 13 उम्मीदवार
इस विधानसभा चुनाव में सिवनी से 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. यह क्षेत्र महत्वपूर्ण है और यहाँ के लोगों के लिए उनके नेता का चयन करना महत्वपूर्ण है.
बरघाट विधानसभा से 11 उम्मीदवार
बरघाट क्षेत्र से 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं. यहाँ के लोग भी अपने प्रतिनिधि का चयन करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए तैयार हैं.
लखनादौन विधानसभा से 13 उम्मीदवार
लखनादौन से 13 उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं. इस क्षेत्र के निवासियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण चुनौती है, क्योंकि उन्हें अपने प्रतिनिधि का चयन करना होगा.
केवलारी विधानसभा से 15 उम्मीदवार
केवलारी से 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. इस क्षेत्र में भी लोग अपने नेता का चयन करने के लिए तैयार हैं.
उम्मीदवारों की लिस्ट
इस चुनाव के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई है. यह उम्मीदवारों के नाम, पार्टी और उनके चुनावी क्षेत्र के बारे में जानकारी प्रदान करती है.
विधानसभा क्षेत्र सिवनी
सीरियल नंबर
अभ्यर्थी का नाम
दलसबध्दता
1
श्री आनंद पंजवानी
इंडियन नेशनल कांग्रेस
2
श्री दिनेश राय मुनमुन पिता श्री स्वर्गीय हरिशंकर राय
भारतीय जनता पार्टी
3
श्री अंकित सिंह बघेल
राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी
4
श्री रंजीत रामदास वासनिक
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
5
श्रीमति शबाना खान
नवोदय जनतांत्रिक पार्टी
6
श्री अजय ओमकार सिंह बघेल पिता ओंमकार सिंह बघेल
निर्दलीय अभ्यर्थी
7
श्री आशीष मर्सकोले पिता श्री शीतल प्रसाद
निर्दलीय अभ्यर्थी
8
श्री तिलकसिंह जाटव श्यामलाल जाटव हरिजनवार्ड
निर्दलीय अभ्यर्थी
9
श्री तीरथ सिंह चंदेल धनाराम चंदेल
निर्दलीय अभ्यर्थी
10
श्री मकबूल शाह शाह रहमान
निर्दलीय अभ्यर्थी
11
श्री मुनउवर खान पिता श्री मुर्तिजा खान
निर्दलीय अभ्यर्थी
12
लता पति श्री रामदयाल कंगाली
निर्दलीय अभ्यर्थी
13
श्री मोहम्मद शादाब पटेल पिता श्री समीम खान
निर्दलीय अभ्यर्थी
विधानसभा क्षेत्र सिवनी से इनके नामनिर्देशन पत्र वैद्य पाये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र बरघाट
सीरियल नंबर
विधानसभा क्षेत्र
दलसबध्दता
1
श्री अर्जुन काकोडिया
इंडियन नेशनल कांग्रेस
2
श्री कमल मर्सकोले
भारतीय जनता पार्टी
3
किरन मरकाम
बहुजन समाज पार्टी
4
अनिल सिंह गोंड
संयुक्त क्रांति पार्टी
5
मनीता
स्मार्ट इंडियंस पार्टी
6
राजकुमार सरयाम
राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी
7
राजकुमारी धुर्वे
महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी
8
सावन कुमार
बहुजन मुक्ति पार्टी
9
अजय परते
निर्दलीय अभ्यर्थी
10
यशपाल भलावी
निर्दलीय अभ्यर्थी
11
सुनील उईके
निर्दलीय अभ्यर्थी
विधानसभा क्षेत्र बरघाट से इनके नामनिर्देशन पत्र वैद्य पाये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र लखनादौन
सीरियल नंबर
अभ्यर्थी का नाम
दलसबध्दता
1
योगेन्द्रसिंह बाबा
इंडियन नेशनल कांग्रेस
2
विजय उईके
भारतीय जनता पार्टी
3
गोविंदसिंह
राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी
4
राजकुमार इनवाती
स्मार्ट इंडियनस पार्टी
5
भाई संतर वलारी
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी
6
अयोध्या प्रसाद कुमरे
निर्दलीय अभ्यर्थी
7
जगमोहन उईके
निर्दलीय अभ्यर्थी
8
जीतलाल उईके
निर्दलीय अभ्यर्थी
9
नेमसिंह परते
निर्दलीय अभ्यर्थी
10
पतीलाल मर्सकोल
निर्दलीय अभ्यर्थी
11
पवन धुर्वे
निर्दलीय अभ्यर्थी
12
सुखईलाल उईके
निर्दलीय अभ्यर्थी
13
संतोष उईके
निर्दलीय अभ्यर्थी
विधानसभा क्षेत्र लखनादौन से इनके नामनिर्देशन पत्र वैद्य पाये गये हैं।
विधानसभा क्षेत्र केवलारी
सीरियल नंबर
अभ्यर्थी का नाम
दलसबध्दता
1
रजनीश सिंह
इंडियन नेशनल कांग्रेस
2
राकेश पाल
भारतीय जनता पार्टी
3
जय कुमार
गण सुरक्षा पाटी
4
डॉ. सतीश नाग
महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी
5
अतीक खान
निर्दलीय अभ्यर्थी
6
आनंद बघेल
निर्दलीय अभ्यर्थी
7
कलीमुद्दीन
निर्दलीय अभ्यर्थी
8
गजेन्द्रसिंग
निर्दलीय अभ्यर्थी
9
घूरसिंह सल्लाम
निर्दलीय अभ्यर्थी
10
टेकचंद बरमैया
निर्दलीय अभ्यर्थी
11
दिलीप दुबे
निर्दलीय अभ्यर्थी
12
प्रीतम उईके
निर्दलीय अभ्यर्थी
13
भीम लोधी
निर्दलीय अभ्यर्थी
14
डॉ. सुनील राय
निर्दलीय अभ्यर्थी
15
संजय कुमार मिश्रा
निर्दलीय अभ्यर्थी
विधानसभा क्षेत्र केवलारी से इनके नामनिर्देशन पत्र वैद्य पाये गये हैं।
इन उम्मीदवारों के नामनिर्देशन पत्र वैद्य पाये गए हैं, और ये विभिन्न दलों से हैं। निर्वाचन आयोग ने इस विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के प्रति नामांकन की जांच कर अपनी सूची तैयार की है।
इस चुनाव में सिवनी, बरघाट, लखनादौन, और केवलारी विधानसभा क्षेत्रों में कई उम्मीदवार नामित हैं, और इनमें से कुछ निर्दलीय हैं, जबकि अन्य किसी दल से संबंधित हैं। इनमें से कुछ के दलसबध्दता इंडियन नेशनल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी, और अन्य दलों से है।
सिवनी: जिले में रबी फसलों की बोनी का कार्य प्रारंभ हो चुका है। कृषकों के द्वारा बोनी के समय आधार डोज हेतु उर्वरकों का प्रयोग किया जाता है। विगत कई वर्षो से यह देखने में आया है कि किसानों द्वारा एक ही प्रकार के उर्वरक जैसें. यूरिया, डी ए पी सुपर फास्फेट का ही प्रयोग किया जा रहा है।
जिससे एक ही प्रकार के उर्वरक के प्रति किसानों की निर्भरता बनी हुई है। यद्यपि अन्य उर्वरकों से पोषक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है अन्य उर्वरक 12:32:16, 20:20:00 जैस मिश्रित उर्वरकों का प्रयोग कर किसान भाई डी ए पी एवं यूरिया पर निर्भरता कम कर सकते है ये मिश्रित उर्वरक समितियों में एवं बाजारों में निजी विक्रेताओं के पास भी आसानी से उपलब्ध रहते है।
किसान भाईयों को गेहूँ फसल के लिये प्रति हेक्टेयर 120:60:40 किग्रा पोषक तत्व नाईट्रोजन, सुपर, पोटाश की आवश्यकता होती है इन पोषक तत्वों की पूर्ति हेतु किसान भाई पहले विकल्प के रूप में 260 किग्रा यूरिया, 375 किग्रा सिंगल सुपर फास्फेट एवं 67 किग्रा पोटाश उर्वरक का उपयोग कर सकते है।
गेहूँ फसल हेतु दूसरे विकल्प के रूप में किसान भाई 241 किग्रा यूरिया, 180 किग्रा मिश्रित उर्वरक ;12:32:16 एवं पोटाश 17 किग्रा उर्वरक का उपयोग कर सकते है इन दोनो विकल्पों से गेहूँ हेतु आवश्यक तत्वों की पूर्ति की जा सकती है। इसी प्रकार चना फसल हेतु प्रति हेक्टेयर 20:60:00 किग्रा पोषक तत्व नाईट्रोजन, सुपर फास्फेट, पोटाश की आवश्यकता होती है इन पोषक तत्वों की पूर्ति करने हेतु विकल्प के रूप में 45 किग्रा यूरिया के साथ 375 किग्रा सिंगल सुपर फास्फेट का प्रयोग किया जा सकता है।
चना फसल हेतु अन्य विकल्प के रूप में किसान भाई 170 क्रिग्रा मिश्रित उर्वरक ;12:32:16 का उपयोग कर सकते है।ठीक इसी प्रकार मसूर फसल हेतु 25:50:00 किग्रा पोषक तत्वों की प्रति हेक्टेयर आवश्यकता होती है जिनकी पूर्ति करने हेतु किसान भाई अपने विकल्प के रूप में 54 किग्रा यूरिया, 313 किग्रा सिंगल सुपर फास्फेट उपयोग किया जा सकता है।
मसूर हेतु अन्य विकल्प के रूप में किसान भाई 50 किग्रा यूरिया, 75 किग्रा मिश्रित उर्वरक ;12:32:16 का उपयोग कर पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते है। इस प्रकार से विभिन्न उर्वरकों के विकल्पों के उपयोग से एक ही प्रकार के उर्वरकों पर किसान भाईयों की निर्भरता भी घटेगी साथ ही साथ लागत में कमी लाकर आय में बढौतरी होगी। किसान भाई और अधिक जानकारी के लिये अपने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से अथवा उपसंचालक कृषि कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।
सिवनी । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री नागेश्वर दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन उत्सव के अवसर पर 30 अक्टूबर दिन सोमवार को रात्रि 8 बजे छिंदवाड़ा रोड श्री नागेश्वर मंदिर चंदन टेंट हाउस सिवनी के सामने वृद्धजनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया है।
इस समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्षता। राकेश भाटिया , विशिष्ट अतिथि के.के. चतुर्वेदी , शिव प्रसाद हरिनखेडे जी, श्री भुवनेश्वर शुक्ला एवं शैलेन्द्र कुमार सनोडिया की उपस्थिति में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ
सम्मान समारोह के इस शुभ अवसर पर देवी जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिससे बुजुर्ग माताएं बहने सहित समिति के सदस्यों और नगर के गणमन नागरिक की उपस्थिति में देवी जागरण द्वारा शानदार प्रस्तुति कर झांकियां से मन गदगद हो उठा और सभी आए अगातुकों ने आनंद उठाया ज्ञात हो कि विगत 22 वर्षों से आयोजन समिति बुजुर्गों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे है।
आयोजक चंदन सिंह खाताबिया पार्षद (सभापति) किदवई वार्ड एवं श्री नागेश्वर दुर्गा उत्सव समिति ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक सभी लोग पहुंचे और कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में लगभग 400 से 500 बुजुर्ग माता का तिलक लगाकर स्वागत कर शाल श्रीफल से सम्मान किया गया उन बुजुर्ग माता ने सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया