Home Blog Page 223

IMD ALERT: अगले 48 घंटों में MP के भोपाल, खरगोन और खंडवा में लू, इन 10 जिलों में आँधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

MP WEATHER ALERT: मध्यप्रदेश में एक तरफ बेमौसम बारिश से प्रदेश्वासी परेशान है तो दूसरी तरफ़ मध्यप्रदेश के कई जिलों में गर्मी का जबरदस्त प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले 48 घंटों में मध्यप्रदेश में तापमान में अत्यधिक बढ़त होने की जानकारी दी है। मध्यप्रदेश के भोपाल, खरगोन और खंडवा में अगले दो दिनों में भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।

MP WEATHER ALERT: मध्यप्रदेश में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के साथ साथ बेमौसम बारिश का सिलसिला तो जारी ही है। साथ ही मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में बारिश (IMD Alert) के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी अगले 48 घंटों में मध्यप्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मध्यप्रदेश में आगामी 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार एमपी के कुछ जिलों में अगले 48 घंटों में बिजली चमकते दिखाई देगी और बिजली चमकने के साथ साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी अपना प्रकोप दिखाएँगी।

मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी को ध्यान से पढ़ें तो यह साफ़ है कि अब मध्यप्रदेश में भारी गर्मी के साथ साथ लू और बारिश प्रदेश वसियों को झेलनी पड़ेगी।

अगले 48 घंटों में इन जिलों में बिजली तेज हवा और बारिश का रहेगा प्रकोप

मौसम विभाग ने एमपी के अनेकों जिलों के नाम बताए है जिनमे आगामी 48 घंटों में बारिश की अत्यधिक संभावना है जिनमे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम,अलीराजपुर, झाबुआ, आगर-मालवा, पन्ना, कटनी, बड़वानी, धार, रतलाम, दमोह, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, रायसेन, हरदा, सीहोर, देवास, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर, राजगढ़, खरगोन, शामिल है. ऊपर दिए इन ज़िलों में बारिश और तूफान का अलर्ट है। 26 और 27 अप्रैल को सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, रायसेन जिलों में आज और कल भारी बारिश हो सकती है।

सिवनी: खेलवृत्ति के लिए 31 मई तक लिये जावेंगे आवेदन, जाने पूरी डिटेल

सिवनी: जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को खेलवृत्ति वर्ष 2024-2025 हेतु प्रदाय किया जाना है, जिसके लिये खेल विभाग द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।

श्रीमती मनु धुर्वे, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने आगे बताया कि खिलाड़ी की आयु 01 अप्रैल 2024 को 19 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिये। खिलाड़ी को सिवनी जिले का मूल निवासी होना आवश्यक है।

खेलवृत्ति हेतु आवेदन करने के पूर्व के वित्तीय वर्ष में यानि (01 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 की अवधि में) खिलाड़ी द्वारा मान्यता प्राप्त खेल संघ द्वारा आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो, ऐसे खिलाड़ी ही आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।

मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी/प्रशिक्षण केन्द्र/फीडर सेंटर/भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केन्द्र एवं खेल छात्रावास के अंतर्गत प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों को खेलवृत्ति की पात्रता नहीं होगी। खेलवृत्ति हेतु खिलाड़ी 31 मई, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।

दिव्यांग वर्ग की अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित करने वाले खिलाड़ी को भी खेलवृत्ति की पात्रता होगी। अधिकृत राज्य स्तरीय खेल संघों द्वारा आयोजित मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित करने वाले पात्र खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष क्रमशः राशि रू. 10,000/-, रू. 8,000/- एवं रू. 6,000/- के मान से खेलवृत्ति प्रदान की जाएगी।

अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलवृत्ति हेतु स्वर्ण पदक हेतु 08 टीम, रजत हेतु 12 टीम एवं कांस्य पदक हेतु 16 टीम की भागीदारी होना अनिवार्य है। इससे कम टीम होने पर खेलवृत्ति की पात्रता नहीं होगी। वाटर-स्पोर्ट्स, घुड़सवारी एवं शूटिंग जैसे खेलों जिनकी कि प्रदेश में खेल अधोसंरचना सीमित है, पर यह नियम लागू नहीं होगा।

खिलाड़ी को आवेदन पत्र के साथ (1) स्व प्रमाणित पासपोर्ट साईज की 01 फोटो, (2) जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं कक्षा की अंकसूची, (3) मूल निवासी प्रमाण पत्र, (4) पदक प्राप्त खेल प्रमाण पत्र, (5) आधार कार्ड, (6) बैंक पासबुक की छायाप्रति, (7) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित टीमों के नाम की सूची संलग्न करना अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जावेगा।

आधे-अधूरे अपूर्ण भरे गये आवेदन पत्र निरस्त कर दिये जावेंगें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई, 2024 है। आवेदन पत्र कार्यालय में जमा करते समय खिलाड़ी को अपने मूल दस्तावेज साथ लेकर आना अनिवार्य है। आवेदन पत्र कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी, सिवनी से कार्यालयीन समय में निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं।

सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने एमपी में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं का किया सम्मान

सिवनी: सिवनी कलेक्टर क्षितिज सिंघल ने एमपी में टॉप करने वाले छात्र छात्राओं का किया सम्मान. माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र.भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल /हायरसेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम दिनांक 24.04.2024 को घोषित किया गया हैं.

जिसमें सिवनी जिले के राज्यस्तर पर प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में क्रमशः हाईस्कूल से कु.प्रतिष्ठा राय पिता श्री नीलमणि राय संस्कार वेली पब्लिक स्कूल चंदवाड़ा एवं कु.दीक्षा बिसेन पिता श्री रविन्द्र बिसेन, शास.कन्या हाईस्कूल उगली.

इसी प्रकार हायरसेकेण्डरी से कु.सना अंजुम खान पिता श्री मोहम्मद याकूब खान, मिशन उ.मा.वि.छपारा एवं कु.मुनमुन राय पिता श्री ओम प्रकाश राय, शास.उ.मा.वि.बा.केवलारी (सी.एम.राईज़) का कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया.

सम्मान के साथ सिवनी कलेक्टर ने बेहतर परिणाम प्राप्त करने हेतु हार्दिक शुभकामनायें, प्रदान करते हुये इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। साथ ही संबधित संस्था प्राचार्य एवं उपस्थित पालको को भी हार्दिक शुभकामनायें प्रदान की।

उक्त कार्यक्रम में श्री एस.एस.कुमरे जिला शिक्षा अधिकारी, श्री विपनेश जैन,ए.डी.पी.सी. कार्या.जि.शि.अधि.सिवनी, श्री हेमंत राज,मुख्य लिपिक कार्या.जि.शि.अधि.सिवनी, श्री आर.एस.तेकाम परीक्षा प्रभारी कार्या.जि.शि.अधि.सिवनी कार्यक्रम में उपस्थित रहें।

सिवनी: बरघाट की गुंजन बिसेन ने 12वीं में 93% हासिल कर विद्यालय और जिले को किया गौरवान्वित

सिवनी: बरघाट की गुंजन बिसेन ने किया 12वीं में 93% हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित. गुंजन बिसेन ने किया विद्यालय को गौरवान्वित
जहा प्रदेश मे बालिकाओ ने दसवी बारहवी के परीक्षा परिणामो मे अच्छा प्रदर्शन करते हुऐ अपने माता पिता के बेहतर संस्कारो के चलते विद्यालय का नाम रोशन किया है.

वही बरघाट शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा गुंजन बिसेन ने बारहवी मे 93 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुऐ विधालय को भी गौरवान्वित किया है तथा विधालय मे भी यह बालिका प्रथम स्थान प्राप्त करते हुऐ अपने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिये अपने माता पिता तथा विधालय के शिक्षको को इसका श्रेय दे रही है

यहा यह बताना लाजिमी है की गुंजन बिसेन शासकीय हायर सेकंडरी विधालय धारनाकला मे कार्यरत शिक्षक सुनील बिसेन की पुत्री है सभी स्नेही जनो ने गुंजन की सफलता पर शुभकामनाऐ दी है

फ्री में सिगरेट देने से किया मना तो एसआई शैलेन्द्र अग्रवाल ने दुकानदार को पीटा; डीसीपी ने किया निलंबित – Indore News

इंदौर (मध्य प्रदेश): मुफ्त में सिगरेट का पैकेट देने से इनकार करने पर भोजनालय की दुकान के मालिक की पिटाई करने के बाद तुकोगंज के एक उप-निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया और लाइन से अटैच कर दिया गया। घटना बुधवार देर रात की बतायी गयी.

तुकोगंज पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने फ्री प्रेस को बताया कि एक भोजनालय दुकान के मालिक की पिटाई की शिकायत के बाद, एसआई शैलेन्द्र अग्रवाल को डीसीपी ने निलंबित कर दिया और लाइन अटैच कर दिया।

जांच के आदेश भी दिए गए. पलासिया चौराहे के पास दुकान चलाने वाले सोमनाथ की नई चाल के जय जोशी ने पत्रकारों को बताया कि उनके पास रात में भी दुकान चलाने का लाइसेंस है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले एसआई अग्रवाल ने एक पुलिसकर्मी को सिगरेट का पैकेट लाने के लिए भेजा था. जोशी ने इसे मुफ्त में देने से इनकार कर दिया.

गुरुवार रात दो बजे अग्रवाल उसकी दुकान पर पहुंचा और उसे थप्पड़ मार दिया। बाद में उसे दो अन्य दुकानदारों के साथ पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जबकि दो दुकानदारों को बाद में रिहा कर दिया गया, जोशी को अग्रवाल ने छड़ी से पीटा और सुबह 4 बजे के बाद रिहा कर दिया।

जोशी ने दावा किया कि अग्रवाल सिगरेट का पैकेट देने से इनकार करने से नाराज थे. उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी शिकायत पर विचार करने से इनकार करने के बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया।

जबलपुर स्क्रैपयार्ड में हुए विस्फोट की जांच करेगी NIA; CCTV के VIDEO सामने आने के बाद बम और विस्फोटक सामग्री के होने का बढ़ा संदेह

जबलपुर (मध्य प्रदेश): राष्ट्रीय जांच एजेंसी को जबलपुर स्क्रैपयार्ड विस्फोट की जांच का काम सौंपा गया है। ओएफके, सीओडी, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों के साथ घटना की व्यापक जांच चल रही है।

यह विस्फोट गुरुवार को रज़ा मेटल इंडस्ट्री के स्वामित्व वाले एक स्क्रैपयार्ड में हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि वेल्डिंग के दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ, हालांकि, स्क्रैपयार्ड में महत्वपूर्ण मात्रा में विस्फोटक सामग्री की मौजूदगी का संदेह है।

विशेष टीमें इस बात की जांच कर रही हैं कि आम तौर पर सेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले बम, स्क्रैप संग्रह प्रक्रिया में कैसे आए।

विस्फोट के बाद पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके को तुरंत सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को मलबे के नीचे दबे दो शव मिले। मृतकों में से एक की पहचान पास के इंद्राना निवासी भोलू केवट के रूप में की गई है।

आसपास से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज में विस्फोट के क्षण को कैद किया गया है, जो चल रही जांच के लिए महत्वपूर्ण सबूत प्रदान करता है। विस्फोट के तुरंत बाद आसमान में धुएं का गहरा गुबार छा गया जो दूर से साफ दिखाई दे रहा था।

आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके), केंद्रीय आयुध डिपो (सीओडी), एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों के साथ, घटना की व्यापक जांच चल रही है।

MP: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर FIR दर्ज, टोल कर्मचारियों की पिटाई का मामला; शारीरिक उत्पीड़न के कई मामले सामने आए

भोपाल (मध्य प्रदेश):  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग और नौ अन्य के खिलाफ गुलगंज पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323, 294, 506 और 427 (34) के तहत मामला दर्ज किया गया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर सागर रोड पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.

सागर रोड स्थित मुगवारी टोल प्लाजा के कर्मचारियों से गुरुवार को मारपीट करने के मामले में शालिग्राम गर्ग और उनके नौ सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सभी 10 आरोपियों पर धारा 323 (स्वेच्छा से नुकसान पहुंचाना), 294 (अश्लील कृत्य और गाने), 506 (आपराधिक धमकी), और 427 (34) (सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाली शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुलगंज पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी)।

धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग बने कुख्यात आरोपी

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग विवादों में घिरे हैं. गर्ग कई झगड़ों में शामिल रहे हैं, जिनमें शारीरिक झगड़े भी शामिल हैं। पिछले साल एक दलित परिवार की बेटी के विवाह समारोह में गोली चलाने के आरोप में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

एक अन्य घटना में, गर्ग पर एक ग्रामीण के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियां करने और शारीरिक हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे हिरासत में भेज दिया गया।

फिर भी, एक बार फिर शास्त्री परिवार सुर्खियों में है। टोल प्लाजा पर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, विवाद के आसपास की परिस्थितियों पर अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

सिवनी: जलाई गई पल्सर टू व्हीलर का मालिक अब तक नही आया सामने

धारनाकला : जलाई गई पल्सर टू व्हीलर का मालिक अब तक नहीं आया सामने। धारनाकला सिवनी बालाघाट रोड पर ढाबे के सामने एक पल्सर टू व्हीलर वाहन जला दी गई किन्तु जलाई गई पल्सर वाहन के मालिक का अब तक कोई अता पता नहीं है और पल्सर टू व्हीलर वाहन आज भी रोड के किनारे पूरी तरह जली हुई अवस्था में पड़ा हुआ है।

घटना के सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जलाई गई टू व्हीलर पल्सर से कुछ युवकों के द्वारा एक कार का पीछा करते हुए कार को रात्रि लगभग बारह बजे के करीब रोका गया था और कार में सवार युवक तथा पल्सर से पीछा करने वालों के बीच विवाद भी हुआ था।

इस विवाद की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी किन्तु पल्सर में सवार युवक फरार हो गए और पुलिस के आने के पूर्व ही पल्सर वाहन जला दी गई। वैसे इस घटना की शिकायत कार में सवार युवक के द्वारा की गई है। पुष्टि तो हुई है किन्तु टू व्हीलर वाहन में कौन युवक थे यह अब तक पता नहीं चल पाया है और न ही यह जानकारी लग पाई है कि यह पल्सर वाहन का मालिक कौन है। जबकि इस घटना को बीते लगभग पंद्रह दिनों में हो गई है।