सिवनी- चुनाव आयोग के निर्देश पर हुए पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण में सख्त मिजाज के पुलिस अधिकारी ललित शाक्यवार को सिवनी जिले की कमान सौपी गई है ।
वे एक दो दिन में जिले का चार्ज ले लेंगे । जानकारी अनुसार बैतूल , रीवा ,छतरपुर सहित अन्य जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके एसपी ललित शाक्यवार की कार्यप्रणाली शुरू से ही सख्त रही है । अनुशासन और कानून के प्रति जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के लिए हमेशा विभाग में उनकी चर्चा होती रही है।
निष्पक्ष कार्यप्रणाली के चलते ही उन्हें रीवा , छतरपुर , बैतूल जैसे जिलो में काम करने का मौका दिया गया था। अब विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी के साथ उन्हें सिवनी एसपी बनाया गया है ।
एसपी ललित शाक्यवार अपनी अनुशाषित कार्यप्रणाली के साथ अपनी कला कौसल के लिए भी पहचानें जाते है ।
सिवनी// सीसीटीवी फुटेज में लाल जैकेट पहने सफेद रंग की एक्टिवा चला रहा युवक ने आज दिनांक 2 नवंबर 2018 को दोपहर करीब 3:30 बजे नगर पालिका परिसर सिवनी से उक्त सफेद रंग की एक्टिवा चोरी की है यदि उक्त युवक को पहचानते हो तो बताने का कष्ट करें और कृपया अधिक से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप में भेजें जिससे उक्त आरोपी को शीघ्र पकड़ा जा सके | यदि आप पहचानते हो तो हमे संपर्क पेज में जाकर जानकारी दे या फिर सीधे कोतवाली सिवनी को जानकारी दे
सिवनी – निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु सिवनी जिले की चार विधानसभा क्षेत्र के लिये व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं।
जिसमें विधानसभा क्षेत्र सिवनी एवं लखनादौन हेतु 2005 बैच आईआरएस श्री प्रकेश नाथ बरनवाल को नियुक्त किया गया है। जिनका मोबाईल नं. 8989064118 है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र बरघाट एवं केवलारी हेतु 2009 बैच आईआरएस श्री टी.पेरी वल्लय को नियुक्त किया गया है जिनका मोबाईल नं. 8989220119 है।
निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये गये व्यय पर्यवेक्षकों से आमजन सुबह 11.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे के मध्य फारेस्ट रेस्ट हाउस ज्यारत नाके के पास सिवनी में मिल सकेंगे।
सिवनी – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री गोपालचंद डाड तथा पुलिस अधीक्षक श्री विवेकराज सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन 2018 संबंधी प्रेस कान्फ्रेंस आज 3 नवम्बर को दोपहर 12.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जिसमें जिले के समस्त मीडिया प्रतिनिधियों को आंमत्रित किया गया है
सिवनी- विधानसभा चुनाव 2018 के लिये आज से नामांकन भरने की प्रकिया आंरभ हो गई है,जहा आज सिवनी जिले की 4 विधानसभा सीटो में मात्र एक सिवनी से काग्रेस प्रत्याशी मोहन चंदेल ने अपना नामांकन भरा है वही बरघाट,केवलारी,लखनादौन से एक भी नामांकन फार्म नही भरा गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव के लिये आज 2 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है, वहीं जिले में प्रभावशील भाजपा, कांगे्रस व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जैसे दलों द्वारा सिवनी, बरघाट, केवलारी एवं लखनादौन से अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की जा सकी है, हालांकि गत 1 नवंबर की देर रात्रि तक सोशल मीडिया पर कांगे्रस व भाजपा के कुछ प्रत्याशियों के नाम तय होने की खबरें वायरल हुई, लेकिन वे अंतत: भ्रामक साबित हुई, वहीं देर रात तक दावेदारों के समर्थक भोपाल व दिल्ली से अधिकृत सूची प्राप्त करने का प्रयास करते रहे, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी।
सिवनी। राजनैतिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की सत्ता में पुन: काबिज होने की मंशा रखने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस वर्तमान में सत्तारूढ़ भाजपा प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार कर रही थी। वहीं आज 2 नवंबर को लगभग 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय द्वारा प्रेस नोट जारी कर मध्यप्रदेश विधानसभा की 230 में से 177 सीटों के लिये अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है, जिनमें से सिवनी जिले की लखनादौन सीट शामिल नहीं है, वहीं बरघाट, केवलारी तथा सिवनी ने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
अब इंतजार कांगे्रस की अधिकृत सूची का है, जिसे लेकर पहले से ही कई तरह की चर्चायें व्याप्त है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं युवा नेता ज्योतिदिरात्य सिंधिया के मध्य हुई नोक-झोक के बाद कांगे्रस के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची का फैसला करने में देरी हो रही है। सूत्रों की माने तो आज शाम तक भाजपा के बाद कांगे्रस भी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है।
मुनमुन लड़ेंगे भाजपा के चुनाव चिंह पर
चुनाव वर्ष 2008 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में श्रीमति नीता पटेरिया से चुनाव हारने वाले युवा मुनमुन राय ने वर्ष 2013 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मटका चुनाव चिंह से सिवनी विधानसभा सीट भाजपा और कांगे्रस के कद्दावर नेताओं को हराकर जीती थी, विगत लगभग 6 माह पूर्व विकास के नाम पर भाजपा में शामिल हुये मुनमुन राय को आज भाजपा चुनाव समिति के सेक्रेटरी जगत प्रकाश नड्डा द्वारा जारी सूची में पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है।
मालूम हो कि मुनमुन राय को पार्टी का मूल व्यक्ति ना होने का दावा कर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उनका दिल्ली तक जमकर विरोध किया था, लेकिन अमित शाह की टीम ने जीतने वाले प्रत्याशी के रूप में अंतत: मुनमुन राय को ही कमल का निशान आवंटित कर दिया है। कमल पर किया गया पुन: भरोसा
वर्ष 2008 और 2013 के चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी का बरघाट विधानसभा क्षेत्र में परचम फहराने वाले आदिवासी नेता कमल मर्सकोले को पुन: पार्टी ने दाव लगा दिया है। 177 सीटों की सूची में इस सुरक्षित क्षेत्र से अब कमल चुनाव चिंह कमल पर मतदाताओं से आशीर्वाद मांगेंगे।
राकेश पाल के समक्ष केवलारी में है चुनौती
कभी कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे राकेश पाल सिंह का राजनैतिक कैरियर विगत 2 वर्षों में अचानक बुलंदियां छूने लगा और उन्हें भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष बना दिया गया, जिसके बाद से ही वे कांगे्रस का गढ़ माने जाने वाले केवलारी विधानसभा में सक्रिय दिखायी दिये। हालांकि स्थानीय प्रत्याशी ना होने के चलते उन्हें केवलारी भाजपा संगठन से चुनौती अवश्य मिली, लेकिन तमाम आंशकाओं को दरकिनार करते हुये अंतत: राकेश पाल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने कांगे्रस का अभेद गढ़ बन चुकी केवलारी सीट जीतने की जबावदारी दे दी है।
लखनादौन के लिये नहीं बन पायी आम सहमति
पिछले चुनाव में भाजपा को इस सीट से हाथ धोना पड़ा था, जहां पूर्व विधायक शशि ठाकुर को युवा नेता योगेंद्र बाबा ने परास्त कर दिया था। आज भाजपा द्वारा जारी सूची में लखनादौन विधानसभा क्षेत्र को शामिल नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र से सांसद मंडला फग्गन सिंह कुलस्ते शशि ठाकुर को पुन: टिकिट ना देने पर अड़े हुये है, वहीं वे स्वयं के लिये भी समीकरण तलाश रहे है, लेकिन यदि सब कुछ फग्गन सिंह के इशारों पर हुआ तो विजय उइके ही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हो सकते हैं।
सिवनी । 25 अक्टूबर वर्ष 2016 धनतेरस के दिन से माँ वैनगंगा सेवा अभियान लखनवाड़ा एवं सिवनी ब्लड डोनर्स के संयुक्त प्रयास से स्थानीय दलसागर चौपाटी में नेकी की दीवार आरंभ की गई थी।
आरंभिक तौर पर खुले आसमान के नीचे दानदाताओं से मिली सामग्री का उपयोग कर आम नागरिकों से प्राप्त कपड़ों का वितरण निरंतर जरूरतमंद लोगों तक किया जाता रहा, जिसके पश्चात जन सहयोग से बनाये गये टीन के सेड में संचालित नेकी की दीवार आगामी 3 नवंबर को द्वितीय वर्ष गांठ समारोह आयोजित करेगी।
ज्ञात रहे कि प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक इस पुण्य कार्य को संचालित करने में रॉशि लॉन का विशेष सहयोग निरंतर प्राप्त हो रहा है। आगामी 3 नवंबर की शाम 5 बजे द्वितीय वर्ष गांठ के अवसर पर एक साधारण समारोह में टीम नेकी की दीवार द्वारा जनसहयोग से एकत्र की गई राशि का उपयोग कर मुख्यालय में संचालित हॉकी स्टोट्रर्फ मैदान के समीप संचालित विशेष आवासीय बालक छात्रावास में निवासरत 89 बालकों एवं गंगानगर फिल्टर प्लांट में संचालित सीडब्ल्यूएसएन हॉस्टल में निवास के साथ अध्ययन कर रहे 50 बालक-बालिकाओं को ट्रेक शूट नि:शुल्क प्रदान किये जायेंगे।
टीम नेकी की दीवार द्वारा इस अवसर पर नगर के सभी जागरूक नागरिकों, समाज सेवी संगठनों, टीम को अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले दानदाताओं एवं आम नागरिकों से उपस्थित होने की अपील की है ताकि टीम का हौसला बढ़ सके।
इसके अलावा टीम नेकी की दीवार के सदस्य व नगर के प्रतिष्ठित आभूषण व्यवसायी आलोक मालू द्वारा स्थानीय वृद्धाश्रम में रह रहे सभी महिला-पुरूषों को नये कपड़े भी वितरीत किये जायेंगे
सिवनी//जिला सिवनी में परियोजना अधिकारी के पद पर से सेवानिवृत्त श्रीमती सुशीला रंगारे उर्फ सुशीला पांडे के पति प्रमोद आनंद पांडे के विरुद्ध करीब आधा दर्जन लोगों ने थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि गत 2 से 3 वर्षों में प्रमोद आनंद पांडे ने महिला एवं बाल विकास विभाग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर के पद पर नौकरी दिलाया जाने का झांसा देकर किसी से डेढ़ लाख किसी से 200000 किसी से ₹80000 लेकर ठगी की गई है , जिस पर थाना कोतवाली में प्रमोद आनंद पांडे के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।
सरिता यादव पति महेश यादव निवासी ग्राम पिपरिया थाना डूंडा सिवनी से 2, 10, 000 कंचना कटरे पति राकेश कटरे निवासी ग्राम मेहरा पिपरिया थाना कानिवाड़ा से ₹80000 चंद्रप्रभा ठाकरे पति रूपेश ठाकरे निवासी ग्राम मेहरा पिपरिया से ₹80000, श्रीमती सावित्री लहरिया पति श्री विनोद डेहरिया निवासी जतलापुर से ₹1, 50, 000 से नौकरी दिलाने के नाम पर धोखा धड़ी करने की रिपोर्ट पर प्रमोद आनंद पांडे के विरुद्ध कार्रवाई की गई है ।इसके अलावा कोतवाली थाने में मेडिकल स्टोर वाले , समाचार बांटने वाला और दूध बांटने वाला भी पहुंचा जिस ने बताया कि इस तरह के करीब आधा दर्जन लोगों से भी प्रमोद आनंद पांडे ने पैसे देने का कहकर अब तक पेमेंट नहीं की है ।
सिवनी । सिवनी सहित जबलपुर, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा में परिवहन का कार्य करने वाली बालाजी ट्रांसफोर्ट में कार्यरत 16 कर्मचारियों को विगत 31 अक्टूबर को बंडोल थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है।
थाना बंडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 26 अक्टूबर 2018 को फरयादी धीरेंद्र शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि ट्रकों को आलोनिया टोल टैक्स नाके से बाहर निकालने की बात पर हुये विवाद के बाद फरयादी के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें धीरेंद्र शुक्ला सहित अन्य 7 को गंभीर चोटें भी आई थी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरें के आधार पर जांच उपरांत नीलेश पिता स्वरूपचंद डहेरिया, अंकुश पिता गया प्रसाद राजपूत, अभिषेक पिता विनोद रजक, सोनू पिता मंगल रजक सभी किदवई वार्ड निवासी, चंचल पिता दीपचंद भट बींझावाड़ा नगझर, रोहित उर्फ लकी पिता गुलाब सिंह गोतम निवासी आधारताल जबलपुर, रवि पिता श्यामलाल यादव, श्याम पिता संतलाल झारिया, अनिकेत पिता ब्रजेश राय, मयंक पिता राजेश यादव, शाहरूक उर्फ सलमान धनौरा, मोनू उर्फ राहुल पिता कृष्ण रजक किदवई वार्ड, रवि पिता वाहिद यादव, सौरभ उर्फ बजरंगी पिता दिलीप शर्मा भैरोगंज, कैलाश उर्फ गोलू पिता वासुदेव सुंदरानी को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 500, 147, 148, 149 एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा टीम के तहत प्रकरण कायम किया गया है।
ज्ञात रहे कि इन आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किये गये तीन वाहन इंडीवर, फार्चुनर एवं टाटा सफारी भी जप्त की गई है, वहीं बालाजी ट्रांसफोर्ट के संचालक गोलू पिता मुन्ना अग्रवाल निवासी जबलपुर तथा भूरा उर्फ विजय नामदेव द्वारका नगर निवासी सिवनी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
सिवनी-एम पी- महाराष्ट्र की अन्तरजीय बॉर्डर खवासा में चेकिंग के दौरान सिवनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चुनाव के चलते सिवनी जिले के सभी थानो में सखन चेकिंग अभियान जारी है,
आज पुलिस चैकिंग के दौरान कुरई पुलिस को सफलता मिली जहँ भारी मात्रा में गांजा पकड़ाया।। मिली जानकारी के अनुसार लक्ज़री कार में मिला लगभग 35 बंडल पैक गांजा ज्प्त किया गया है जिसकी कीमत लाखो में हो सकती हे।