चचेरी बहनों ने मंदिर में रचाई शादी, बोलीं- हमें नहीं कोई शर्मिंदगी

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

girl marrige with girl

नईदिल्ली : चचेरी बहनों ने मंदिर में रचाई शादी, बोलीं- हमें नहीं कोई शर्मिंदगी देश के झारखण्ड के कोडरमा जिले में एक मामला सामने आया है जिसमे दो चचेरी बहनों ने मंदिर में जाकर आपस में शादी करली है जिसे समलैंगिक विवाह कहा जाता है। मंदिर में दो चचेरी बहनों की शादी हुई वहीँ अब ये दोनों बहनें परिवार और समाज के डर से छिप रही हैं। 

दोनों चचेरी बहन कहती हैं कि जो भी आ जाए, वे हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे और दोनों बहनें पिछले 5 सालों से एक-दूसरे की तरफ आकर्षित हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समलैंगिक जोड़े कहे जाने में कोई शर्म नहीं है।

जानकारी के लिए आपको बता दें की इससे पहले भी एक मामला 08 Oct 2020 को कानपुर में लगातार समलैंगिक विवाह के मामले सामने आ रहे हैं। समलैंगिक शादी करने वाली (Lesbian marriage) युवतियों को उनका घर, परिवार और समाज स्वीकार नहीं कर रहा है। कानपुर में दो चचेरी बहनों ने आपस में शादी कर ली। दोनों के बीच बीते 6 साल से प्रेम सबंध थे। लेकिन यह रिश्ता दोनों ही परिवारों को मंजूर नहीं था। घर से भागकर दोनों ने पहले कोर्ट मैरेज की। इसके बाद एक मंदिर में शादी कर ली। अब यह मामला थाने जा पहुंचा है।

कल्यानपुर थाना क्षेत्र स्थित आदर्श नगर में रहने वाली कंचन प्राइवेट जॉब करती हैं। कंचन की पारिवारिक चचेरी बहन सुमन बस्ती जिले की रहने वाली है। कंचन और सुमन के बीच दोस्ती 6 साल पहले एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों की दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। कंचन और सुमन आपस में शादी करना चाहती थीं। दोनों ने ही अपने-अपने परिवार के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था, लेकिन दोनों परिवारों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

कंचन के प्यार में पागल सुमन बस्ती जिले से भाग कर उसके पास आ गई। कंचन और सुमन ने बीते 3 अक्टूबर को कोर्ट मैरेज कर ली। इसके बाद बीते 6 अक्टूबर को मंदिर में शादी कर ली। शादीशुदा जोड़ा गुमटी में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। सुमन के परिजनों ने बस्ती के स्थानीय थाने में बेटी के गायब होने की रिपोर्ट लिखाई थी। परिवार वालों ने कंचन पर आरोप लगाया था।

दोनों ने मर्जी से की शादी
कंचन का कहना है, ‘सुमन मेरी चचेरी बहन है। हम दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। हमने अपनी मर्जी से शादी की है और एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं। लेकिन सुमन की बड़ी मम्मी कुसुम जो बर्रा चार में रहती हैं, उन्होंने कल्यानपुर थाने में पुलिस से शिकायत की थी। इसलिए पुलिस मेरे पिता को पकड़ कर थाने ले आई है। अब हम दोनों थाने में हाजिर हुए हैं।’

बस्ती पुलिस को सुपुर्द की जाएगी लड़की
कल्यानपुर इंस्पेक्टर अजय सेठ के मुताबिक दोनों लड़कियां आपस में शादी करने का दावा कर रही हैं। इसमें से एक लड़की बस्ती जिले की रहने वाली है। बस्ती में लड़की के परिजनों ने गायब होने की एफआईआर दर्ज कराई थी। हमने लड़कियों की रिकवरी की है और बस्ती पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। बस्ती पुलिस और लड़की के परिजन आ रहे हैं, लड़की को उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा। आगे की कानूनी प्रक्रिया बस्ती पुलिस करेगी।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment