Homeअजब गजबनवरात्रि में 2 गज जमीन के नीचे अंधविश्वास का खेल, खुद की...

नवरात्रि में 2 गज जमीन के नीचे अंधविश्वास का खेल, खुद की कब्र खोद हो गया दफन

A game of superstition under 2 yards of ground in Navratri, his own grave was dug and buried

Date:

Navratri superstition in Unnao UP: विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति करने के बावजूद भारत अभी भी अंधविश्वासों और प्रथाओं से जकड़ा हुआ है.

अंधविश्वास और अंधभक्ति के अजीबोगरीब कारनामों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म भरे पड़े हैं. अंधविश्वास का एक चौंका देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सामने आया है.

जहां, एक खुदको साधु बताने वाले की सलाह पर एक अंधभक्त व्यक्ति ने खुद की ही कब्र खोद ली और उसमें दफन भी हो गया. पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइये आपको बताते हैं इस चौंका देने वाले कारनामे के बारे में.

खुद की ले ली समाधी

हाल ही में उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक व्यक्ति ने एक खुदको साधू बताने वाले की सलाह पर समाधि का प्रयास किया और खुद को 6 फीट जमीन के नीचे दफन कर दिया. साधु ने भोले-भाले युवक से कहा कि यदि वह नवरात्र उत्सव शुरू होने से एक दिन पहले ‘समाधि’ ले लेता है तो उसे ज्ञान प्राप्त होगा.

खुद को साधु बोलने वाला और आरोपी युवक गिरफ्तार

जब गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को बचाया. युवक की पहचान असीवान थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी शुभम गोस्वामी के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी साधुओं और युवक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

वायरल हो रहा वीडियो

युवक बचाने के लिए किए गए ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बचाव अभियान के वीडियो में पुलिस को दलदल वाली जमीन में बनी कब्र पर से बांस और पॉलिथीन हटाते देखा जा सकता है.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related