Homeमध्य प्रदेशछिंदवाडाछिंदवाड़ाः दुखद सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पलटने से युवक की मौत

छिंदवाड़ाः दुखद सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पलटने से युवक की मौत

Tragic road accident in Chhindwara, youth dies due to uncontrolled car overturning

Date:

छिंदवाड़ा । शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लिंगा बायपास रोड पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, छिंदवाड़ा से चार दोस्त सोमवार की रात उमरानाला मार्ग स्थित मलंग ढाबा पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह सीधे रिंग रोड रोटरी से टकराते हुए पलट गई।

राहगीरों और स्थानीय कार सवार चारों युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां कार चला रहे युवक की सिर में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान निहाल (22 वर्ष) पुत्र मुकेश संभारे निवासी चंदनगांव के रूप में हुई है, जबकि उसके तीनों साथियों को मामूली चोट आई है। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और अन्य तीन युवकों के बयान दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related