Homeमध्य प्रदेशMP NEWS: कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर शिवराज सरकार को आड़े...

MP NEWS: कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया, गंभीर आरोप लगाए

MP NEWS: Kamal Nath took a dig at Shivraj government on the issue of farmers, made serious allegations

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने किसानों के मुद्दे पर एक बार फिर शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने सरकार पर अभी तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर मूंग खरीद शुरू नहीं का आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की लेट लतीफी के कारण ज्यादातर किसानों को औने-पौने दाम में व घाटे में अपनी मूंग व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार को किसानों को भावांतर की राशि तत्काल भुगतान करने की मांग की है।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने सोमवार को एक बाद एक कई ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सरकार का किसान विरोधी चेहरा समय-समय पर सामने आता रहता है।

शिवराज सरकार के किसान विरोधी निर्णयों से प्रदेश का किसान हमेशा से ठगाता रहा है। शिवराज सरकार की लापरवाही व लेट लतीफ़ी से प्रदेश में मूंग उत्पादक किसान एक बार फिर घाटा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब मूंग की खरीदी प्रारंभ हो जानी थी तब सरकार सोई रही और किसानों की निरंतर मांग और विरोध के बाद देरी से केवल पंजीयन प्रारंभ किया जबकि भारत सरकार से मूंग खरीदी की अनुमति मिली हुई थी और आचार संहिता से भी इसका कोई संबंध नहीं था।

सरकार ने अभी तक मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नही की है और जिसके कारण ज्यादातर किसान भाइयों को औने-पौने दाम में व घाटे में अपनी मूंग व्यापारियों को बेचनी पड़ी।

व्यापारियों को मिलेगा फायदा

कमलनाथ ने कहा कि एक बार फिर सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद का फायदा किसानों को नहीं बल्कि व्यापारियों को मिलेगा। शिवराज सरकार चाहती भी यही है।

एक तरफ तो भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ इस तरह के किसान विरोधी निर्णय लेती है, जिससे मध्यप्रदेश में खेती घाटे का धंधा ही बनी रहे। यह शिवराज सरकार की वास्तविकता है।

सरकार की लापरवाही के कारण औने पौने दामों पर मूंग बेचने को मजबूर हुए किसानों को भावांतर की राशि का भुगतान शिवराज सरकार को अब तत्काल करना चाहिए।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...