Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश में AIMIM की पार्टी से चुनाव जीतने के बाद से चर्चा...

मध्यप्रदेश में AIMIM की पार्टी से चुनाव जीतने के बाद से चर्चा में है ये हिंदू महिला, जानिए आखिर क्या है वजह

This Hindu woman is in discussion even after winning the election from AIMIM's party in Madhya Pradesh, know what is the reason

Date:

मध्य प्रदेश में नगरी निकाय चुनाव के दूसरे चरण का परिणाम भी बुधवार 20 जुलाई को घोषित कर दिए गए हैं। इस बार मध्य प्रदेश में हुए नगरी निकाय चुनाव के परिणाम बहुत ही अलग आए हैं।

दरअसल मध्य प्रदेश में पहली बार हुआ कि जब हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की एंट्री हो गई है। बता दें कि बीते दिनों मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले के 1 वार्ड में जहां पर दंगे हुए थे उसी वार्ड में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी से चुनाव लड़ी एक महिला ने बाजी मार ली है।

एआईएमआईएम पार्टी जिले में जीत ली 3 सीटें

दरअसल मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले में एआईएमआईएम ने 3 सीटें जीत ली है ।जिसमें एआईएमआईएम की तरफ से हिंदू महिला प्रत्याशी अरुणा उपाध्याय भी पार्षद बन गई है ।

सबसे अच्छी बात यह है कि इस बात से जो पार्षद बनी है वहां पर बीते दिनों रामनवमी के मौके पर दंगे हुए थे ऐसे में उनका चुनाव जीतना पूरे मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है ।जानकारी मिली है कि राज्य में यह संभवत पहला मामला है जबए आईएमआईएमके दो अन्य प्रत्याशियों को भी जीत मिली है।

मध्यप्रदेश में बन गया चर्चा का विषय

बता दें कि हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मध्यप्रदेश में एंट्री मारी है निकाय से सर्वाधिक 3 उम्मीदवारों को जीत मिली है। पहले चरण में पार्टी के दो उम्मीदवार जबलपुर और खंडवा और बुरहानपुर से जीता है। ऐसे में अब पूरे प्रदेश में इनकी चर्चा हो रही है।

अगर हम खरगोन नगर पालिका चुनाव के 33 वार्डों के नतीजे की बात करें तो इसमें बीजेपी को 19 सीटें मिली है जबकि कांग्रेस 4 पर सिमट कर रह गई है। वहीं निर्दलीय 7 सीटें जीत चुका है। वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को चौंकाने वाली जीत मिली है जिसमें से 3 उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर ली है।

इन जिलो में एआईएमआईएम पार्टी ने मारी बाजी

मध्य प्रदेश के निकाय चुनाव में एआईएमआईएम ने पहली बार चुनाव में कदम रखा था और पहले ही प्रयास में अच्छा खासा प्रदर्शन रहा है।

बुरहानपुर, जबलपुर और खरगोन के साथ ही खंडवा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने जीत दर्ज की। इस पार्टी से कई पार्षद बन गए हैं इन जगह से बीजेपी और कांग्रेस की छुट्टी हो गई है। यानी जिस बात से इस पार्टी के प्रत्याशी लड़े थे उन्होंने अच्छी खासी जीत दर्ज की है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related