Homeमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा, बाढ़...

महाराष्ट्र: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा, बाढ़ प्रभावितों को मदद करने का किया ऐलान

Maharashtra: Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis visited the flood affected districts, announced to help the flood affected

Date:

मुंबई । उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सूबे में बाढ़प्रभावितों को राज्य सरकार बढ़ चढक़र मदद करेगी। इसके लिए वे सीएम एकनाथ शिंदे से चर्चा कर किसानों को मिलने वाली मदद के नियमों में भी बदलाव करेंगे।

देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को विदर्भ के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा किया। वर्धा जिले में दौरे के बाद देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों को बताया कि वर्धा जिले में भारी बारिश और बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है।

नदी का पानी घरों में घुस गया और कुछ गांव बाढ़ से घिर गए है। कई परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस समय राहत व बचाव कर रहे जवानों की जितनी तारीफ की जाए, कम होगी।

उन्होंने कहा कि बाढ़ से खेती का भारी नुकसान हुआ है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज हिंगनघाट का भी दौरा किया। उनके साथ सांसद रामदास तडस, विधायक समीर कुनवर, पूर्व ऊर्जा मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, जिलाधिकारी प्रेरणा देशभ्रतार आदि उपस्थित थे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related