MP: अनूपपुर में दिनदहाड़े घर से 2.50 लाख रुपये कीमत के जेवर उदा ले गए चोर

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
2 Min Read
MP: अनूपपुर में दिनदहाड़े घर से 2.50 लाख रुपये कीमत के जेवर उदा ले गए चोर

अनूपपुर । कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 7 से रविवार की दोपहर दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 2 लाख 25 हजार रुपये कीमत के जेवरात सहित 25 हजार नगद रुपये चोरी कर लिये। जिसकी रिपोर्ट कोतमा थाने में सोमवार को परिवार के आने के बाद दर्ज कराई गई।

जानकारी के अनुसार वार्ड 7 बनियाटोला निवासी 55 वर्षीय सरोज द्विवेदी पत्नी पुष्पराज द्विवेदी के सूने घर में दिन दहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपए की चोरी कर फरार हो गए। जिसकी शिकायत सरोज द्विवेदी ने थाने में दर्ज कराई।

शिकायत बताया कि वह ताला लगाकर सतना जिले ग्राम छिरहाई में कुलदेवता की पूजा पाठ कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। घर में काम करने वाली बाई ने उन्हें फोन कर बताया कि वह दोपहर 1 बजे खाना खाने अपने घर चली गई और 2.30 बजे वापस आई। घर के दो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

जिसकी सूचना पर अपने घर पहुंची। घर का ताला टूटा हुआ था तथा घर के अंदर रखी अलमारी का लॉक भी टूटा हुआ था। अलमारी के अंदर रखे 5 नग पुराने सोने की मोहर वजन 50 ग्राम, एक सोने की चैन 20 ग्राम, एक सोने की अंगूठी 5 ग्राम, एक नग सोने की सलाई 2 ग्राम, दो नग सोने का मंगल सूत्र वजन 10 ग्राम व नगदी 5 हजार रुपए आलमारी में नहीं थे।

दूसरे कमरे में रखी आलमारी जिसमें सोने का झुमका 10 ग्राम, सोने की अंगूठी 3 नग वजन 10 ग्राम, सोने का चांद एक तोला, एक नग चांदी का करधनी 5 तोला, पायल वजन 3 तोला, चांदी का सिक्का वजनी 1 तोला व नगदी 20 हजार रुपए कुल 2 लाख 50 हजार रुपए को अज्ञात चोरों के ओर से चोरी कर लिया गया है। मामले मे पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

- Join Whatsapp Group -
Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *