Homeव्यापाररिफाइंड और सरसों तेल के साथ दाल की कीमतों में भारी गिरावट,...

रिफाइंड और सरसों तेल के साथ दाल की कीमतों में भारी गिरावट, देखें बाजार का नया रेट

There is a huge fall in the prices of pulses with refined and mustard oil, see the new rate of the market

Date:

देश में बढ़ती तेल की कीमतों की वजह से आम जनता की जेब पर काफी भार पड़ रहा था, लेकिन इसी बीच अब आम जनता को राहत मिलने की खबर सामने आ रही है।

दरअसल सभी दालों की कीमत में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं सरसों के तेल में 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है जिससे आम जनता को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी ।

1 महीने पहले जहां हर किराना सामान आसमान छू रहे थे, वहीं अब इनकी कीमत लगातार गिरती जा रही है। एक समय ऐसा भी था जब गरीबों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था। इस महंगाई की वजह से लोग काफी परेशान थे।

जानें कितने गिरे तेल और दाल के दाम

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर एक तरफ जहां आम जनता को राहत दी तो वहीं अब खाने की चीजों की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

दाल, तेल और सीमेंट और सरिए के दाम में गिरावट देखी जा रही है। जिससे गरीबों को काफी राहत मिली है। दाल तेल के दाम कम होने से गरीबों को दाल रोटी की चिंता अब नहीं सताएगी, लेकिन उम्मीद यह है कि शक्कर के दाम बढ़ सकते हैं।

अगर पिछले 10 दिनों की बात करें तो दाल के भाव में 10 से 15 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि कीमतों में कुछ और गिरावट देखी जा सकती है।

सरिया और सीमेंट में भी गिरावट देखी जा रही है। पिछले एक महीने पहले जहां सरिए के दाम लगातार बढ़ रहे थे तो वहीं अब सीमेंट और सरिए के दाम में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 20 दिनों में सरिया के दाम में 22000 प्रति क्विंटल तक की गिरावट देखी गई है। वहीं सीमेंट की बात करें तो 60 रुपये प्रति बोरी की गिरावट देखी गई है।

जाने तेल के नए रेट

अगर रिफाइंड और सरसों तेल के दाम की बात करें तो इसमें गिरावट दर्ज की गई है। जिसमें सरसों का तेल 160 से 175 रुपये हैं। चना दाल 770, मूंग दाल 90 से 95, मटर दाल 55 से 70, सीमेंट एक बोरी 400 से 440, सरिया एक क्विंटल 6000 से 8200, अरहर दाल 80 से 90, इसी तरह आगामी समय में और भी इनके कीमतों में कमी देखी जा सकती है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related