Homeटेक्नोलॉजीJIO लेकर आया ग्राहकों के लिए धांसू ऑफर, 1 पोस्टपेड प्लान को...

JIO लेकर आया ग्राहकों के लिए धांसू ऑफर, 1 पोस्टपेड प्लान को कर सकेंगे 4 लोग इस्तेमाल, मिलेगी ये सुविधा

Jio has brought a good offer for customers, 4 people will be able to use 1 postpaid plan, will get this facility

Date:

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जिओ अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई तरह के ऑफर लेकर आती है। इसी बीच अब प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों के लिए जिओ कंपनी और किफायती ऑफर लेकर आई है जो ग्राहकों के लिए काफी शानदार होने वाला है। यह खास ऑफर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है और इसे फैमिली प्लान भी नाम दिया गया है जिसमें कई तरह के फायदे मिल रहे हैं। आखिर इस प्लान में क्या-क्या खासियत है इसके लिए नीचे दी गई पूरी डिटेल्स देख सकते हैं।

इस प्लान में एक साथ 4 लोग ले फायदा

एक तरफ टेलीकॉम कंपनी के महंगे होते रिचार्ज की वजह से आम जनता काफी परेशान है। महंगे रिचार्ज की वजह से लोग एक कंपनी से दूसरी कंपनी में पलायन कर रहे हैं। ऐसे में अब जिओ कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए एक किफायती प्लान निकाला है जिसमें उन्हें काफी बेनिफिट मिल रहे हैं। इनमें एक प्लान 999 रुपये का आया है जिसमें खास बात यह है कि एक प्लान से चार लोग अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ही इंटरनेट डाटा और एसएमएस की सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

मिल रहे है ये फायदें

199 रुपये वाले फैमिली प्लान में चार लोग इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 200 जीबी डाटा, रोजाना 100 s.m.s. की सुविधा दी जा रही है। वहीं डाटा खत्म हो जाने के बाद 10 रुपयें में प्रति जीबी के हिसाब से इंटरनेट मिलेगा जोकि रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी तक मान्य रहेगा।

इसके अलावा इस प्लान में नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम, डिजनी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए फ्री दे रहे हैं। इसके अलावा जिओ क्लाउड, जिओ सिक्योरिटी, जिओ टीवी समेत कई तरह की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। वहीं इस प्लान में 500 जीबी इंटरनेट डाटा रोलओवर की सुविधा दी जा रही है।

इसके अलावा जिओ कंपनी ने 799 रुपये का प्लान निकाला है इसमें दो एक्स्ट्रा सीम जोड़ सकते हैं। इसमें 150 से 200 जीबी डाटा तक रोलओवर की सुविधा मिलती है। इसमें भी एक साथ कई लोग इंटरनेट वॉइस कॉलिंग के साथ ही s.m.s. की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। जिओ के यह प्लान काफी किफायती हैं और इसे आप भी मोबाइल में डलवा कर लाभ ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related