Homeसिवनीसिवनी: कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को पटक-पटक कर मार डाला

सिवनी: कलयुगी पुत्र ने अपनी मां को पटक-पटक कर मार डाला

Seoni: Kalyugi son slams his mother to death

Date:

सिवनी। संतान का जब जन्म होता है तब माता-पिता अपने पुत्र का नाम ऐसा रखते हैं कि वह अपने नाम को सार्थक करें। वही संतान में जब पुत्र का जन्म होता है तब पुत्री से अधिक पुत्र के जन्म होने पर खुशियां मनाई जाती है।

लेकिन कलयुग में वही भगवान नाम का इकलौता पुत्र जब नाम के विपरीत शैतान, हैवान बन जाए और अपनी वयोवृद्ध मां को मकान अपने नाम करने के लिए पटक-पटक कर हत्या कर दे तब इसे क्या कहा जाए।

विकासखंड केवलारी के पलारी चौकी अंतर्गत बिछुआ गांव में 90 वर्षीय वृद्ध मां की हत्या 45 वर्षीय पुत्र भगवान बरमैया ने कर दी। मंगलवार को पुलिस ने हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलारी चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी भागवती भागाबाई बरमैया (90) के नाम से मकान था। 45 वर्षीय इकलौते पुत्र अपनी वयोवृद्ध मां से घर को अपने नाम किए जाने की बात पर वाद-विवाद करने लगा और बूढ़ी मां को पटक-पटककर हत्या कर दी और फरार हो गया।

घर पर मां बेटा और बहू व पोती सभी रहते थे। हत्या के दिन पत्नी बाहर गई थी तभी मकान अपने नाम किए जाने की बात पर मां-बेटे में विवाद हुआ और कलयुगी पुत्र ने अपनी बूढ़ी मां को पटक कर हत्या कर दी। पलारी चौकी पुलिस ने हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वृद्धा की 5-6 पुत्री में भगवान इकलौता पुत्र है। वही भगवान की भी घर पर दो पुत्रियां मौजूद थी जहां उन्हें डरा धमका कर चुप रहने की हिदायत दी थी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था।

इस पर घर में मौजूद नातिन और एक रिश्ते में लगने वाली बहू ने मिलकर 100 डायल में फोन लगाया जहां मौके पर पुलिस पहुंची। इस मामले में पलारी चौकी प्रभारी आशीष खोब्रागड़े ने बताया कि फरार आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related