Homeमध्य प्रदेशMP में महंगाई के खिलाफ सरकार के पाप का घड़ा फोड़कर किया...

MP में महंगाई के खिलाफ सरकार के पाप का घड़ा फोड़कर किया विरोध प्रदर्शन – MP NEWS

Protest against inflation in MP by bursting the pitcher of government's sin - MP NEWS

Date:

देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ इंडियन नेशनल कांग्रेस, राष्ट्रीय स्तर पर मोदी सरकार को लगभग हर बिंदु पर घेरना नहीं भूल रही है।

इसी क्रम में रीवा लोकसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सिद्धार्थ तिवारी राज ने रीवा जिले में विरोध का नेतृत्व किया है। मप्र कांग्रेस के बैनर तले, सिरमौर विधानसभा के जवा ब्लॉक में महंगाई, पेयजल संकट एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार के पाप का घड़ा फोड़कर विरोध प्रदर्शन को अंजाम दिया है।

इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक कू अकाउंट पर शेयर की गई है।

रीवा जिले के बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखने वाले सिद्धार्थ युवा चेहरा हैं, और क्षेत्रीय युवाओं में उनकी खासी लोकप्रियता देखी जाती है। राजनीति में आने के पूर्व सिद्धार्थ एक प्राइवेट कंपनी में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

एक समय पर सिद्धार्थ के दादा श्रीनिवास तिवारी, कांग्रेस पार्टी के लिए विंध्य क्षेत्र का प्रमुख चेहरा रहे हैं। साथ ही पिता सुंदरलाल तिवारी भी सांसद एवं विधायक रह चुके हैं। 2019 में सुंदरलाल तिवारी के आकस्मिक निधन के पूर्व सिद्धार्थ ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

बता दें कि रीवा जिले में तिवारी परिवार का बड़ा जनाधार है, जिसके दम पर कांग्रेस प्रत्येक चुनावों में जिले के मतदाताओं को साधने की कोशिश करती है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related