Homeमध्य प्रदेशMP सरकार करा रही लोगो डिजाइन प्रतियोगिता: भाग लेकर जीते 11 हजार...

MP सरकार करा रही लोगो डिजाइन प्रतियोगिता: भाग लेकर जीते 11 हजार का पुरस्कार

MP government is conducting logo design competition: won 11 thousand prizes by participating

Date:

भोपाल । अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (AIGGPA) की ओर से लोगो डिजाइन प्रतियोगिता (Logo Design Competition) का आयोजन किया गया है।

इस प्रतियोगिता में चयनित प्रविष्टि को राज्य सरकार की ओर से 11 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। AIGGPA का उद्देश्य सुशासन को बढ़ावा देना है।

अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के नए लोगो के लिए, यह प्रतियोगिता आयोजित की गई है। एमपी माई जीओवी ने सोशल मीडिया ऐप कू पर लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रशासन और नीति विश्लेषण द्वारा आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में भाग लें।

लोगो डिजाइन प्रतियोगिता (Logo Design Competition) के नियम एवं शर्तें –

  • लोगो डिज़ाइन पूर्ण रूप से मौलिक होना चाहिए साथ ही रचनात्मक एवं संस्था के अनुकूल होना चाहिए।
  • आपका ‘लोगो’ डिजाइन क्‍या दर्शाता है (कलर या पिक्‍चर), इस पर विस्‍तृत जानकारी ’40 से 60 शब्दों’ में देना आवश्‍यक है।
  • आप अपना लोगो डिजाईन जेपीजी (jpg), पीएनजी (png) या पीडीएफ (pdf) फार्मेट में नीचे कमेंट बॉक्स में एटैच कर सकते हैं।
  • सर्वश्रेष्ठ लोगो डिजाइन का चयन AIGGPA द्वारा किया जाएगा।
  • प्रविष्टियां जमा करने के लिए mp.mygov.in में नाम, शहर, पता, आयु व फोन नंबर देना आवश्यक है। ताकि चयनित प्रविष्टि के लिए संपर्क किया जा सके।

एआईजीजीपीए की ओर से बताया गया कि प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2022 है। साथ यह भी कहा गया कि दी गई जानकारी गलत होने पर प्रविष्टि रद्द कर दी जाएंगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related