Homeसिवनीसिवनी: राम दरबार की हुई स्थापना, आरंभ हुआ पांच दिवसीय आयोजन, Ram...

सिवनी: राम दरबार की हुई स्थापना, आरंभ हुआ पांच दिवसीय आयोजन, Ram Navami पर 10 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा

Seoni: Ram Darbar established, five-day event started, grand procession on Ram Navami on April 10

Date:

सिवनी: नगर के ह्दय स्थल शुक्रवारी बाजार गांधी चौक में 6 अपै्रल की रात 7 बजे भगवान श्रीराम के दरबार की विधि विधान के साथ स्थापना हुई। प्रकांड पंडित शरद शर्मा व सुमित चौबे द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम, माता सीता, रामभक्त हनुमान व भगवान लक्ष्मण की मनोहारी प्रतिमाओं की स्थापना करवाई गई।

राम जन्मोत्सव समिति सिवनी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ जहां उपस्थित सभी सनातनियों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया। परंपरानुसार बालरूप हनुमान मंदिर की भजन मंडली द्वारा धार्मिक गानों की संगीतमय प्रस्तुति दी गई जिसके बाद भगवान श्रीराम की महाआरती का सभी भक्तों ने लाभ उठाया।

Ram Navami पर 10 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा

ज्ञात रहे कि बुधवार से आरंभ हुए इस पांच दिवसीय आयोजन में 9 अपै्रल तक प्रतिदिन रात्रि 7 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा वहीं 10 अपै्रल की सुबह 10 बजे मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा जहां सुबह से ही भजन और कीर्तन आरंभ हो जाएंगे।

रामनवमी पर्व 10 अपै्रल के अवसर पर गांधी चौक से ही विशाल पैदल शोभायात्रा प्रतिवर्षानुसार निकाली जाएगी जिसमें नगर के सभी सामाजिक धार्मिक एवं अन्य संगठनों के महिला व पुरूष सहित युवा शामिल होंगे।

विदित हो कि लगभग तीन वर्षों से कोरोनाकाल के कारण शोभायात्रा का आयोजन नहीं हो पाया था लेकिन इस वर्ष सनातन धर्मियों द्वारा यात्रा को विशाल स्वरूप प्रदान करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं

Ram Navami में नागपुर का समूह रहेगा आकर्षण का केंद्र

शोभायात्रा को नया स्वरूप व आकर्षक बनाने की दृष्टि से इस वर्ष श्रीराम गर्जना गु्‌रप सिवनी द्वारा नागपुर के सुप्रसिद्ध शिव संस्कृति समूह को आमंत्रित किया गया है। इस प्रसिद्ध गु्‌रप में पुरूषों के साथ महिलाएं भी शामिल रहती हैं जो विशाल ढोल व ताशों के साथ अपनी प्रस्तुति प्रदान करते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related