Homeमध्य प्रदेशMP Weather: मध्य प्रदेश में लगातार तीखे हो रहे गर्मी के तेवर,...

MP Weather: मध्य प्रदेश में लगातार तीखे हो रहे गर्मी के तेवर, इन 11 जिलों में लू चलने की संभावना बढ़ी

MP Weather: In Madhya Pradesh, the heat wave is increasing continuously, the possibility of heat wave increases in these 11 districts.

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे हो गए है। दिन में पड़ लग रही कढ़ाके की गर्मी के बाद अब रात में भी तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक वातावरण में नमी कम होने से बादल छंट गए हैं, जिसके चलते मौसम गर्म हो गया है।

मध्यप्रदेश में सोमवार से गर्मी के तेवर और तीखे दिखाई दे रहे हैं

उल्लेखनीय है कि रविवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा, नर्मदापुरम, रतलाम, राजगढ़ एवं खरगोन में दर्ज किया गया। रतलाम में लू चली। सोमवार को रतलाम, धार, नर्मदापुरम, खरगोन एवं खंडवा में लू चल सकती है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस वजह से वहां से आ रही गर्म हवाओं से मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने का सिलसिला शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि अरब सागर और उससे लगे महाराष्ट्र पर सक्रिय प्रति चक्रवात अब गुजरात एवं उससे लगे राजस्थान पर पहुंच गया है। इस वजह से वातावरण में नमी आने का सिलसिला थम गया है। गुजरात-राजस्थान की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मप्र में अधिकतम तापमान बढऩे लगा है। इस तरह की स्थिति 31 मार्च तक बनी रह सकती है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related