Homeमध्य प्रदेशValentine's Day से पहले Breakup की खबर: नाराज GF ने राजगढ़ के...

Valentine’s Day से पहले Breakup की खबर: नाराज GF ने राजगढ़ के BF पर भोपाल में दर्ज कराई FIR – MP NEWS

Breakup news before Valentine's Day: Angry GF lodged FIR against BF of Rajgarh in Bhopal - MP News

Date:

भोपाल। वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) के निशातपुरा (Nishatpura) थाने (Police Station) में GF ने BF के ब्रेकअप करने पर FIR दर्ज कराई है. एक लव स्लटोरी का अंत वैलेंटाइन डे से पहले हो गया. नाराज GF ने BF के खिलाफ थाने में जाकर FIR दर्ज करवाई है

मध्यप्रदेश के विदिशा (Vidisha) की लड़की ने राजगढ़ के लड़के जो उस लड़की का BF था उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया है। FIR दर्ज कराने वाली लड़की ने उस लड़के पर आरोप लगते हुए बताया उसके बॉयफ्रेंड ने अपने पिता की बातों में आकर उससे ब्रेकअप कर लिया है, ब्रेकअप से पहले तक वो मेरा लिव-इन पार्टनर था। 

निशातपुरा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि FIR दर्ज कराने वाली लड़की मध्यप्रदेश के गंज बासौदा जिला विदिशा की रहने वाली है, लड़की की दो बहनें और एक भाई है, लड़की का भाई भी भोपाल में रहता है, लेकिन लड़की अपने पिता अथवा परिवार के किसी अन्य सदस्य से बातचीत/जानकारी के लिए उनका नंबर नहीं बता रही है।

FIR दर्ज कराने वाली लड़की का कहना है कि वह अपने परिवार से अलग रहती है, पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि लड़की इंदौर (INDORE) में जॉब करती थी, जॉब के समय ही राजगढ़ के गोविंद यादव (Govind Yadav) से बातचीत शुरू हुई फिर बातचीत से दोस्ती और दोस्ती के दायरे से आगे बढ़कर दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते वर्ष मार्च 2021 में दोनों BF/GF भोपाल (BHOPAL) में इंडस रेजिडेंसी में फ्लैट लेकर साथ लाइव इन में रहने लगे, उसी वर्ष 2021 के दिसंबर माह में BF गोविंद के पिता उससे मिलने के लिए फ्लेट पहुँच गए, यहां फ्लैट में उन्होंने लड़की को देखा तो फिर लड़की के बारे में जानकारी मांगी जिसके बाद गोविंद में सारी बात बता दी।

गोविन्द के पिता का कहना था कि शादी से पहले लड़की के साथ रहना पाप है, जिसके बाद वो अपने बेटे को अपने साथ घर राजगढ़ ले गए, जिसके बाद से ही लड़की लगातार ही अपने लिव-इन पार्टनर से कई तरह से संपर्क करने की कोशिश करती रही, पर किसी भी तरह संपर्क नहीं हो पाया 

लड़के से संपर्क नहीं हो पाने से निराश GF ने निशातपुरा थाने में जाकर उस लड़के जो BF था उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करा दिया, इसके साथ ही लड़की ने गोविंद के मौसेरे भाई दीपक के खिलाफ भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया कि गोविंद के साथ उसका मौसेरा भाई दीपक भी रह रहा था। दीपक ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related