Homeसिवनीसिवनी शहर को मिली बड़ी सौगात: जल्द शुरू होगा 2 ओवरब्रिज और...

सिवनी शहर को मिली बड़ी सौगात: जल्द शुरू होगा 2 ओवरब्रिज और फोरलेन सड़क का काम, लागत 150 करोड़

सिवनी जल्द शुरू होगा 2 ओवरब्रिज का काम, लगभग 150 करोड़ रुपयों की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क और 2 ओवरब्रिज

Date:

सिवनी: जिले को खैरीटेक से लेकर नगझर तक फोरलेन सड़क के साथ साथ 2 ओवर ब्रिज की सौगात का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है, सिवनी शहर के मुख्य मार्ग NH-7 को फोरलेन बनाने का काम जल्द ही शुरू हो जायेगा, इसके लिए NHAI ने कवायद शुरू कर दी है. सिवनी को मिलने वाली इस फोरलेन सड़क के साथ ही 2 ओवरब्रिज की सौगात भी मिलने वाली है.

यह दोनों ओवरब्रिज शहर के नागपुर रोड और छिंदवाडा रोड पर रेलवे क्रासिंग पर बनाये जाएंगे. शहर को मिलने वाले इस फॉरलें और दोनों ओवब्रिज के लिए DPR बनाने के दिशानिर्देश NHAI के उप महाप्रबंधक तकनीकी ने जारी कर दिए गए हैं।

खैरीटेक-नगझर फोरलेन व दोनों ओवरब्रिज की लागत होगी 150 करोड़

सिवनी जिले के मुख्य मार्ग NH-7 पर बनने वाली फॉरलेन और छिंदवाडा नागपुर रोड रेलवे क्रासिंग पर बन्ने वाले ओवरब्रिज की अनुमानित लागत लगभग 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

फोरलेन व ओवरब्रिज के लिए सांसद ढालसिंह बिसेन ने दिखाई थी सतर्कता

सिवनी जिले को बहुत ही मुश्किलों से कुछ मिल पाता है, जिस सड़क को सालोने पहले फॉरलेन में तब्दील हो जाना था उस काम को होने की उम्मीद अब नजर आ रही है.

सिवनी जिले की मुख सड़क को फोरलेन में तब्दील कराने और छिंदवाडा नागपुर रोड पर रेलवेक्रासिंग पर फ्लाईओवर की सौगात दिलाने के लिए सांसद ढालसिंह बिसेन ने गंभीरता और समय पर सतर्कता से प्रयास किए, जिसकी वजह से ही समय पर रेलवे का काम होते होते ही ओवरब्रिज और फोरलेन बन्ने की उम्मीद बढ़ गयी है.

सांसद ढालसिंह बिसेन ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी (Nitin Gadkari) से इन दोनों कार्यों के लिए पात्र के माध्यम से आग्रह किया था, ढाल सिंह बिसेन के नितिन गडकरी से बातचीत के बाद ही केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने NHAI को निर्देश जारी किये और फिर अधिकारी हरकत में आ गए हैं।

सिवनी में फोरलेन व फ्लाईओवर बन्ने से आने वाली बड़ी समस्या होगी दूर

सिवनी में बड़ी रेल लाइन यानी ब्रॉडगेज का काम आगामी माह मार्च 2022 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए जा चुके है और उम्मीद भी दिख रही है की आगामी 2 माह के भीतर मार्च 2022 से पहले सिवनी में ब्रॉडगेज का कार्य पूरा हो जायेगा, ब्रॉडगेज का कार्स पूरा होने के बाद से ही ज्यादा समय लगाये बिना रेलवे ट्रेनों का सञ्चालन शुरू कर देगा ट्रेनों के साथ साथ मालगाड़ियाँ भी आते जाते रहेंगी.

जिससे आने वाले समय में नागपुर व छिंदवाड़ा रोड पर बनी रेलवे क्रॉसिंग में दिन में कई बार जाम की स्थिति बनना तय है. ओवरब्रिज बनने से शहर के मुख मार्गों पर स्थित रेलवे क्रासिंग मेकिसी भी प्रकार का जाम लगने की हालत नही बनेंगे और हमेशा के लिए ही सिवनी वासियों को इस परेशानी सेनिजाद मिल जायेगा.

सिवनी की जर्जर मॉडल रोड का होगा उद्धार

इसके साथ ही सिवनी जिले की जर्जर हो चुकी मॉडल रोड (ज्यारत नाका से नागपुर रोड स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र) 2015 में बनी थी, जिसकी हालत देखकर इस सडक को मॉडल रोड कहा जाना हास्यप्रद है, बहुत समय पहले से ही सिवनी वासियों द्वारा शहर के दोनों तरफ नगझर व खैरीटेक तक सड़क के विस्तार की मांग हो रही थी जिससे नगर के अन्दर की मॉडल रोड भी दुरुस्त हो सके.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...