HomeदेशDelhi: गणतंत्र दिवस पर हवाई हमले की आशंका, धारा 144 लागू

Delhi: गणतंत्र दिवस पर हवाई हमले की आशंका, धारा 144 लागू

Delhi: Fear of air strike on Republic Day, Section 144 imposed

Date:

गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी या अपराधी हवाई हमला कर सकते हैं। विभिन्न हवाई प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर यह हमला किया जा सकता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने मंगलवार को एक महीने के लिए ड्रोन सहित हवाई वस्तु उड़ाने पर रोक लगा दी है।

इसके लिए दिल्ली में धारा 144 लगा दी गई है और जो इसका उल्लंघन करेगा। उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। यह आदेश आगामी 15 फरवरी तक लागू रहेगा।

पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की तरफ से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर काम कर रही है।

यह बात सामने आई है कि कुछ अपराधी या आतंकवादी लोगों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।

किसी आतंकी घटना को अंजाम देने के लिए वह किसी हवाई प्लेटफार्म जैसे पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर, यूएवी, यूएएन, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से चलने वाले एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे एयरक्राफ्ट या एयरक्राफ्ट पैराजंपिंग के जरिए हमला कर सकते हैं।

इसके चलते उन्होंने उड़ने वाली इन वस्तुओं के उड़ने पर गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए रोक लगा दी है। इसे लेकर दिल्ली में धारा 144 लगाई गई है।

इसका उल्लंघन करने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश 20 जनवरी से लेकर 15 फरवरी तक के लिए लागू रहेगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...