Homeमध्य प्रदेशKamalnath KGF Video: कमलनाथ के KGF अवतार पर मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम,...

Kamalnath KGF Video: कमलनाथ के KGF अवतार पर मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम, BJP बोली- ये अफ़ग़ानिस्तान नहीं… Watch Video

Kamalnath KGF Video, Kamalnath Returns 2023 Viral Video

Date:

Kamalnath KGF Video: कमलनाथ के KGF अवतार पर मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम, BJP बोली- ये अफगान नहीं, गांधी का देश है ।

सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसमे कमलनाथ KGF के हीरो के रूप में नजर आते हुए शिवराज सरकार को घेरते नजर आ रहे है ।

हालांकि यह एक सिर्फ एडिट किया हुआ वीडियो है, बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऑफिसियल ट्विटर पेज से डाला गया था पर अभी उस पेज में ये वीडियो उपलब्ध नहीं है ।

वायरल वीडियो में पूर्व सीएम कमलनाथ अन्याय से लड़ते दिखाई दे रहे हैं. । वायरल वीडियो का टाइटल कमलनाथ रिटर्न्स 2023 (Kamalnath Returns 2023) रखा गया है. यानी अभी से कांग्रेस ने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी में जुट गई है।

Kamalnath KGF Video: Kamalnath Returns 2023

पिछले विधानसभा चुनाव में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच अत्यधिक वीडियो वॉर हुआ था

Kamalnath के KGF वाले वीडियो पर वी डी शर्मा ने साधा निशाना

वहीं इस वीडियो पर मप्र बीजेपी अध्यक्ष वी डी शर्मा ने निशाना साधते हुए कहा क्या उनको अफगानिस्तान दिख रहा है, जो इस प्रकार का वीडियो जारी किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या देश के अंदर, राजनीति में गन की जरूरत है? वीडी शर्मा ने आगे कहाकि भारत गांधीजी का देश है। इस देश का जनमानस ऐसा है। प्रेम भाव के साथ आइए। समाज में पहुंचिए। जनता से मिलिए, पर ये गन लोड कर रहे हैं।

Kamalnath के KGF वाले वीडियो पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान

वहीं मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहाकि कमलनाथ जी को रहस्य और रोमांच की जगह कोरोना काल में सेवा करते हुए वीडियो जारी करवाना चाहिए। वैसे उनको जरूर बताना चाहिए कि वह किस पर गोली चलवा रहे हैं?

View this post on Instagram

A post shared by Khabar Satta (@khabarsatta)

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related