Homeमध्य प्रदेशMP Panchayat Chunav: टल सकते है मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव, गृह मंत्री...

MP Panchayat Chunav: टल सकते है मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव, गृह मंत्री का बड़ा बयान कोरोना के चलते चुनाव टाले जाएं!

MP Panchayat Chunav: Madhya Pradesh Panchayat elections can be postponed, Home Minister's big statement, elections should be postponed due to Corona!

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021) एक बार फिर टलने के आसार लगातार ही दिखाई दे रहे हैं. हालाँकि शिवराज सरकार की ही बात करे तो इसे लेकर शिवराज सरकार के ही बीच दो पक्ष सामने आ रहे हैं.

एक तरफ शिवराज सरकार खुद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक पहुंची और चुनाव करने हेतु पुनर्विचार याचिका लगाई और अर्जेंट हियरिंग की अपील की जिससे जल्द से जल्द फैसला आ सके.

इन सभी ख़बरों के बीच शिवराज सरकार तो लगातार अपनी मंशा पर सफाई भी दे रही है कि हम हमारी सरकार मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव करवाना चाहते हैं.

लेकिन आज दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की शिवराज के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान तो कुछ और ही दिशा में दिखाई पड़ा उन्हें कोरोना के बढ़ते मामलों की चिंता सता रही है.

नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं’

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि कोरोना के चलते चुनाव टाले जाएं.  ये मेरी व्यक्तिगत राय है. 

लोगों की जिन्दगी से बढ़कर कुछ नहीं है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि चुनाव किसी की जिंदगी से बड़ा नहीं, लोगों के जान हमारी पहली प्राथमिकता है.

उनका मानना है कि हाल ही में दूसरे राज्यों में हुए पंचायत चुनाव से नुकसान देखने को मिला था. कोविड को लेकर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा था.

मिश्रा ने आगे कहा कि ये मेरी व्यक्तिगत राय है कि वर्तमान में कोरोना के हालात और आहट को देखते हुए पंचायत चुनाव को टाल देना चाहिए.

सुप्रीम कोर्ट से झटका 

मध्य प्रदेश विधानसभा में ओबीसी आरक्षण को लेकर बहस के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान कर दिया था कि मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव (MP Panchayat Chunav) ओबीसी आरक्षण के साथ ही होंगे, इसके लिए सरकार कोर्ट गई.

शिवराज सरकार ने पुनर्विचार याचिका लगाकर उसपर अर्जेंट हियरिंग की अपील की थी, जिसपर सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा गया है. सरकार ने पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अर्जेंट हियरिंग से इनकार कर दिया है.

अब 3 जनवरी को इस मामले पर सुनवाई होगी. इन सबके बीच अब पंचायत चुनाव पर कोरोना का खतरा भी मंडरा रहा है. 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...