पालीथिन जलाने की समस्या को लेकर अभिषेक ने लिखा पत्र

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

सिवनी-मुख्यालय सिवनी के वीभन्न वार्डो में ठंड आते ही आम नागरिक, दुकानदार रात्रि एवं अल सुबह पालीथिन व टायर जैसी घातक सामग्री जलाकर ठंड दूर करने का प्रयास करते हे। इन सामग्रियों के जलने से निकला धुंआ ना केवल वायु प्रदूषण फैला रहा है बल्कि इससे स्वाश सम्बधी बीमारियां होने की आशंका भी बढ़ रही है,

इस समस्या को लेकर एक पत्र पार्षद एवं सभापति अभिषेक दुबे ने एक पत्र सी एम ओ को लिखा है।

श्रीमान मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद
सिवनी मध्य प्रदेश

विषय:- अलाव की व्यवस्था कर, कचरा एवं पॉलिथीन टायर आदि जलाने से रोकने हेतु स्वास्थ्य विभाग को आदेशित करने बाबत।

महोदय,

ज्ञात हो कि वर्तमान समय मे देखा जा रहा है कि बस स्टैंड, बुधवारी, बारापत्थर, छिंदवाड़ा चौक, भैरोगंज व अन्य स्थानों में लोग दुकानों का कचरा, प्लास्टिक, खड्डे, टायर, कार्टून रात्रि में एकत्रित कर उन्हें आग के हवाले कर देते हैं। जिससे कि पूरे नगर में काला धुआं फैलता रहता है। कचरे को जलाने से वायु में हानिकारक धुआं फैल रहा है, जो कि मानव स्वास्थ्य के प्रति बहुत ही घातक है।

आपसे निवेदन है कि आप अपने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आदेशित करें कि इन दुकानों पर जाकर इन्हें चेतावनी दे कि अपने कचरे को या तो कचरा गाड़ी या नगरपालिका के ट्रैक्टर में डालें ना कि उन्हें आग के हवाले करें और कुछ लोग ठंड के चलते भी कचरा जला रहे है अतः प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी आवश्यक स्थानों पर अलाव की शीघ्र व्यवस्था की जाए।अगर तब भी कोई ऐसा करता है तो उन दुकानदारों पर कार्यवाही करने का कष्ट करें।

धन्यवाद

अभिषेक दुबे
पार्षद एवं सभापति
नगर महामंत्री

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *