Homeसिवनीसिवनी: गजानन प्रीमियर लीग का आगाज़, लाइव देख सकेंगे पूरे मैच

सिवनी: गजानन प्रीमियर लीग का आगाज़, लाइव देख सकेंगे पूरे मैच

Date:

गजानन प्रीमियर लीग वेटरन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत आज से आरंभ होंगे मुकाबले । सांई केबल में होगा मैचों का सीधा प्रसारण । यूट्यूब चैनल पर भी देखे जा सकते है मैच

सिवनी: मुख्यालय के छिंदवाड़ा रोड स्थित फिल्टर मैदान पर आज 11 नवंबर से गजानन प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होने जा रहा है। गजानन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का प्रथम मैच सुबह 10 बजे से खेला जायेगा, जहां पहला मुकाबला सद्भाव वारियर्स एवं ग्रीन सीटी के बीच होगा, जबकि दोपहर 12 बजे से जीएससी एवं राजपूताना के बीच मैच खेले जायेंगे।

आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार शुभारंभ समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कांगे्रस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार खुराना, जिला भाजपा अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नानू पंजवानी एवं गोकुल धाम के संचालक अवधेश बघेल उपस्थित रहेंगे।
हो सीधा प्रसारण

फिल्टर मैदान में खेली जा रही इस प्रतियोगिता के सभी मैच का सीधा प्रसारण सांई केबल के चैनल क्रमांक-7 पर लाईव प्रसारित होगा, इसके अलावा आयोजन समिति ने यूट्यूब चैनल पर भी मैच देखने के लिये विशेष व्यवस्था की है। नगर में पहली बार विज्ञापनों के लिये विभिन्न स्थानों पर लगायी गई स्क्रीनों पर भी क्रिकेट प्रेमी मैच का लुफ्त उठा सकेंगे।

16 टीमें ले रही है हिस्सा
प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही है, जिसमें छपारा एवं लखनादौन की टीमें भी शामिल है। समिति से मिली जानकारी के अनुसार 16 टीमों को 4 पूल में बांटा गया है। प्रतियोगिता का सेमी फाईनल मुकाबला 26 नवंबर को होगा, वहीं फाईनल मैच 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे से खेला जायेगा।

दी जायेगी ईनामी राशि
आयोजन समिति द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ७१०० रूपये प्रति टीम प्रवेश शुल्क लिया गया है। विजेता टीम को ३१ हजार रूपये नगद, उपविजेता को २१ हजार रूपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मेन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट गेंदबाज, बेस्ट विकेटकीपर व बेस्ट फिल्डर को भी राशि के साथ शील्ड भी प्रदान की जाएगी।

बनाए गए हैं नियम
वेटरन वर्ग के लिए हो रही प्रतियोगिता में ३१ दिसंबर १९८१ के पहले जन्मे सभी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रत्येक मैच १२-१२ ओवरों के होंगे। सभी टीमों को ड्रेस कोड में आना अनिवार्य होगा। वहीं प्रत्येक टीम को ६ बालरों का उपयोग मैच के दौरान करना अनिवार्य किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...