HomeबॉलीवुडED ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस को भेजा समन

ED ने नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीस को भेजा समन

Date:

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बयान दर्ज करवाने के बाद अभिनेत्री नोरा फतेही को गवाह के तौर पर प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है। ईडी द्वारा पूछताछ के सिलसिले में आज नोरा ऑफिस पहुंच चुकी हैं।

ईडी इस मामले में उन सभी लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है जो इस केस से सीधे या दूसरे तरीके से जुड़े हुए हो सकते हैं। नोरा के अलावा जैकलीन फर्नांडीस को भी ईडी ने समन भेजा है। जैकलीन को 15 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


दरअसल ईडी ये जानना चाह रही है कि क्या सुकेश चंद्रशेखर की वजह से विदेशों में भी पैसे का लेन देन हुआ है? उन्होंने सुकेश च्रंदशेखर और उनकी पत्नी के घर छापा मारा था और उनका कहना है कि बॉलीवुड के कई सितारे इस मामले में भागीदार रहे हैं। 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में सुकेश चंद्रशेखर जेल में बंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related