HomeदेशShaheen Cyclone: गुलाब के बाद अब अरब सागर में आज उभरेगा ''शाहीन''...

Shaheen Cyclone: गुलाब के बाद अब अरब सागर में आज उभरेगा ”शाहीन” चक्रवाती तूफान

Shaheen Cyclone News Update : महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री किनारे वाले अत्यधिक हिस्सों में मूसलाधार बरसात होगी....

Date:

Shaheen Cyclone News Update मुंबई:गुलाब” चक्रवाती तूफान के कारण महाराष्ट्र पर बना कम दबाव का असर अब गुजरात की ओर बढ़ गया है। इसका असर गुजरात के तटीय इलाकों में दिखाई दे रहा है। गुरुवार को इसका प्रभाव अधिक बढ़ेगा और अगले 24 घंटे में अरब सागर में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। इसे ”शाहीन” चक्रवाती तूफान का नाम दिया गया है। इसके भारतीय तटों से होते हुए पाकिस्तान के मकरान तटीय क्षेत्र से टकराने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मुंबई प्रादेशिक मौसम विभाग की वरिष्ठ अधिकारी शुभांगी भूते के अनुसार गुलाब चक्रवात के कारण पिछले 3 दिनों से उत्तर महाराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र और कोकण के कई इलाकों में बारिश हो रही है। ”गुलाब” चक्रवात का असर कम हो गया है लेकिन इसका असर गुजरात के तटीय इलाकों में बना हुआ है। आज इसका फिर प्रभाव बढ़ेगा और अगले 24 घंटे में एक चक्रवात के रूप में बदल जाएगा। यह चक्रवात पाकिस्तान के मकरान तटीय क्षेत्र से टकराने की संभावना है।

शुभांगी ने बताया कि कम दबाव के क्षेत्र के अवशेष वर्तमान में गुजरात की खाड़ी और खंभात के ऊपर हैं और 30 सितंबर को उत्तर पूर्व अरब सागर में तेज होने का अनुमान है। अगले 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर/पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके भारतीय तट से दूर पाकिस्तान-मकरान तट की ओर बढ़ने की संभावना है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रबल हो रहा हवाओं का दबाव सेटेलाइट और रडार में दर्ज किया गया है। मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात में तेज बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ”येलो अलर्ट” जारी किया है।

मेघ गर्जना और तेज हवाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे कच्छ पर दबाव बना हुआ है। नवीनतम उपग्रह व रडार इमेजरी और मौसम संबंधी टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि कल दक्षिण गुजरात क्षेत्र और खंभात की खाड़ी के ऊपर अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया और कच्छ की खाड़ी में उभरा।

मौसम विभाग के मुताबिक इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर गुजरात तट से उत्तर-पूर्व अरब सागर के ऊपर एक गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके आगे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए भारतीय तट से दूर पाकिस्तान मकरान तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...