HomeमनोरंजनYeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो को जल्द अलविदा कहेंगे मोहसिन-शिवांगी! फैन्स...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो को जल्द अलविदा कहेंगे मोहसिन-शिवांगी! फैन्स हुए उदास

Date:

नई दिल्ली: स्टार प्लस पर आने वाले सबसे फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Ye Rishta Kya Kehlata Hai) को दर्शकों ने सालों से बहुत प्यार दिया है. शो में दिखने वाली जोड़ी कार्तिक और नायरा उनकी फेवरेट जोड़ी है. अब इस जोड़ी के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि बहुत जल्द मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इस शो को अलविदा कहने वाले हैं. और इसके लिए वो अपनी शूटिंग इस महीने के अंत तक पूरी कर लेंगे. खबर ये भी है कि इनकी जगह अब शो में दो नए चेहरे लाए जाएंगे.


सुत्रों ने दी ये जानकारी

शिवांगी और मोहसिन अक्टूबर के पहले वीक में ये शो छोड़ने वाले हैं. वहीं ये भी बताया जा रहा है कि मेकर्स ने इन दोनों की जगह नए चेहरों को कास्ट कर लिया है. और अब ये शो एक नई कहानी के साथ आगे बढ़ने जा रहा है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मेकर्स ने ये तय कर लिया है कि अब अगले महीने शो में नए चेहरे नजर आएंगे.


5 साल बाद शो को अलविदा कहेंगे शिवांगी-मोहसिन

बता दें कि मोहसिन और शिवांगी ने साल 2016 में ये शो शुरू किया था. इस शो ने दोनों को काफी फेम दिलाया.दोनी की जोडी और कमाल की केमिस्ट्री फैन्स के दिलों को छू लेती थी. लेकिन अब 5 बाद दोनों इस सफऱ को अलविदा कहने वाले हैं. साथ ही ये भी बता दें कि ये शो साल 2009 से टीवी पर आ रहा है और अब ये नई कहानी के साथ आगे बढ़ेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...