Homeखेलआईपीएल खेलने से टी 20 विश्व कप के लिए हमारे खिलाड़ियों को...

आईपीएल खेलने से टी 20 विश्व कप के लिए हमारे खिलाड़ियों को फायदा होगा : बाउचर

Date:

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने से यूएई में खेले जाने वाले आगामी टी 20 विश्व कप के लिए उनके खिलाड़ियों को फायदा होगा।

खेल वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में बाउचर ने कहा,”हमने आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों से बात की है। उन्हें काफी अनुशासित रहने और महसूस करने की जरूरत है कि हम एक इकाई के रूप में सही समय पर शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं।

वे उन परिस्थितियों में खेलने के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे जो वास्तव में होगा उन्हें एक बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयार करेगा। अगर वे खुद को अच्छी तरह से प्रबंधित करते हैं और नेट्स में कुछ अच्छा समय बिताते हैं और सुविधाओं के लिए अभ्यस्त हो जाते हैं तो यह हमारे लिए अच्छी स्थिति होगी।”

बता दें कि आईपीएल मई में बायो-बबल में कई कोविड-19 मामलों के सामने आने के बाद निलंबित कर दिया गया था जो अब 19 सितंबर से 15 अक्टूबर तक यूएई में खेला जायेगा। टी20 विश्व कप ओमान और यूएई में 17 अक्टूबर से शुरू होगा।

दक्षिण अफ्रीका की श्रीलंका पर टी20 श्रृंखला में 3-0 की जीत के बाद बाउचर ने यह टप्पणी की। दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले वेस्टइंडीज और आयरलैंड पर भी जीत हासिल की थी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...