Homeसिवनीसिवनीः सवा करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, आठ आरोपितों पर...

सिवनीः सवा करोड़ की शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, आठ आरोपितों पर मामला दर्ज

Date:

सिवनी । जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत छोटी पुलिस लाइन में स्थित 2700 वर्गफिट शासकीय भूमि पर हुये अवैध अतिक्रमण को पुलिस एवं राजस्व और नगरपालिका के संयुक्त अमले ने मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त कराया। 

इस भूमि की कीमत सवा करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में आठ आरोपितों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस के मीडिया अधिकारी देवेन्द्र जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को सूचना पर जिले कोतवाली पुलिस, राजस्व विभाग एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम ने नगरीय क्षेत्र स्थित छोटी पुलिस में 2700 वर्गफिट शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण हटाया।

साथ ही अतिक्रमण करने वाले अहसान पुत्र रमजान खान, जब्बीउल्ला उर्फ वडडू मिस्त्री पुत्र फहीमउल्ला, अंतराम पुत्र शिवप्रसाद वंदेवार, कैलाश पुत्र बैसाखूलाल रजक, मेहबूब वेग पुत्र मेहमूद वेग, आसू उर्फ अशफाक पुत्र नवाब खान, ऐहतेशाम पुत्र बदुरूजमा खान, शोयेब पुत्र फकर खान सभी निवासी सिवनी के विरूद्ध भादवि की धारा 447 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...