Homeबॉलीवुडप्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सेलिब्रेट कर रहे है अपनी तीसरी प्रपोज...

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सेलिब्रेट कर रहे है अपनी तीसरी प्रपोज एनिवर्सरी

Date:

डेस्क।एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने दो दिन पहले ही अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने अपने जन्मदिन पर जमकर मस्ती की, लेकिन हबी निक जोनस से दूर होने के कारण उन्होंने निक को बहुत मिस किया। प्रियंका से दूर होने के बावजूद निक ने उनके दिन को बहुत ही स्पेशल बना दिया जिसके लिए एक्ट्रेस ने निक का शुक्रिया अदा भी किया है।

जन्मदिन का जश्न पूरा होते ही दोनों के लिए एक और जश्न की शुरुआत हो गई है। दरअसल दोनों आज के दिन अपनी तीसरी प्रपोजल एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। बता दे कि निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन के ठीक एक दिन बाद प्रपोज किया था, ताकि हर साल यह कपल दो खास दिन को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकें।


अपनी तीसरी प्रपोजल एनिवर्सरी पर दोनों ने ही सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए खास मैसेज लिखा है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की और कैप्शन में अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा, “मेरा सबकुछ…….3 साल हो गए…..ऐसा लगता है बस एक पल हो और जिंदगी उसी पल में ठहर जाए………..I Love You”
निक ने भी प्रियंका के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “3 साल पहले…आज ही के दिन।” इस कैप्शन के साथ निक ने रिंग और दिल वाला इमोजी भी बनाया। दोनों के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और दोनों को बधाई दे रहें हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को शादी कर ली थी। हालांकि निक के साथ रिलेशनशिप को लेकर प्रियंका काफी ट्रोल भी हुई थी, लेकिन जिस तरह से दोनों ने दुनिया के सामने अपने रिश्ते की मिसाल कायम की है उससे आज लाखों करोडों लोग इंस्पायर होतें है।

Also read- https://khabarsatta.com/world/pedro-castillo-elected-president-of-peru/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related