Homeसिवनीसिवनी: Delta + Variant का जिले में नहीं है कोई पॉजिटिव केस...

सिवनी: Delta + Variant का जिले में नहीं है कोई पॉजिटिव केस , सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से बचे

Seoni: Delta + Variant does not have any positive case in the district, avoid rumors running on social media

Date:

सिवनी: सिवनी जिले में आज सुबह से ही भैरोगंज क्षेत्र में डेल्टा प्लस वैरिएंट (Delta Plus Variant) के कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने की अफवाह सोशल मीडिया पर चल रही थी, जैसे जैसे ये अफवाह सोशल मीडिया पर फैलती चली वैसे ही जिले में डर का माहौल बनने लगा

इसी बीच आज शाम को जारी सरकारी कोरोना बुलेटिन में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि नहीं हुई है जिससे यह साफ़ है की जिले में डेल्टा+ वैरिएंट तो दूर कोरोना वायरस के एनी वैरिएंट के भी कोई मरीज की पुष्टि नहीं हुई है

सरकारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार आईडीएसपी से प्राप्‍त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु 810 तथा अभी तक प्रगति 134424 सैंपल लिए गए।

आज भेजे गये सैंपल की जांच में जिले में कोई भी पॉजिटिव केस नही मिला तथा आज दिनांक तक कुल 6767 केस पॉजिटिव मिले। कोरोना उपचार पश्‍चात आज 2 तथा अभी तक 6731 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव 0 तथा अभी तक 8 केस है।

अस्‍पताल में भर्ती मरीजो की संख्‍या आज 0 है तथा वर्तमान में कोई भी मरीज अस्‍पताल में उपचाररत नही है। होम आईसोलेशन में अभी तक कुल 8 केस रखे गए है। जिनका उपचार एवं निगरानी जिला कोविड कमांड सेटर द्वारा नियमित रूप से की जा रही है।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें Khabar Satta का एंड्राइड App और रहे खबरों से अपडेट

Web Title : Seoni: Delta + Variant does not have any positive case in the district, avoid rumors running on social media

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related