Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद: कपड़ा व्यापारी व उसके दो बेटों की गोली मारकर हत्या

गाजियाबाद: कपड़ा व्यापारी व उसके दो बेटों की गोली मारकर हत्या

Date:

गाजियाबाद । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले में रविवार/सोमवार की रात हथियारबन्द बदमाशों ने घर में घुसकर कपड़ा व्यापारी और उसके दो बेटों की हत्या कर दी। गोलीबारी में व्यापारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। सनसनीखेज तरीके से हत्याकांड के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत बना हुआ है।

सूचना मिलने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस का कहना है कि अभी लूट जैसा कोई मामला नही लग रहा है। हालांकि मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है । मौके पर फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड बुला लिए गए, जो तकनीकी तौर पर जांच पड़ताल कर रहे हैं।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अमित पाठक ने सोमवार की सुबह बताया कि लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले में कपड़ा व्यापारी रईसुद्दीन (65 वर्ष )अपने परिवार के साथ रहते थे। इस मकान में उनकी पत्नी फातिमा ( 60 वर्ष) उनका उनके बेटे अजहरुद्दीन (28 वर्ष) व इमरान (24वर्ष ) अजहरुद्दीन और उनकी पत्नी एक साथ रहते थे ।

पाठक ने बताया कि रविवार रात करीब तीन बजे उनके मकान में हथियारों से लैस कुछ बदमाश घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चला कर फरार हो गए। इस गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोग जब तक घर के अंदर पहुंचते तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घर में रईसुद्दीन, उनके बेटे अजहरूद्दीन व इमरान की लाशें पड़ी मिलीं, जबकि रईसुद्दीन की पत्नी फातिमा गंभीर रूप से घायल पड़ी हुई थीं।

फातिमा को तत्काल जिला एमएमजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत को गंभीर देखते हुए दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पाठक ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में अभी तक लूट का मामला नहीं लग रहा है। फिर भी मामले की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर डॉग स्क्वायड ,फॉरेंसिक टीम आदि को बुला लिया गया। साथ ही अपराधियों को पकड़ने के लिए तेजतर्रार पुलिस अधिकारियों की टीमें गठित कर दी गई हैं । उन्होंने कहा कि जल्दी ही मामला सुलझा लिया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related