ऋतिक रोशन ने कर दी कृष 4 की घोषणा शेयर किया वीडियो

Date:

डेस्क।एक्टर ऋतिक रोशन की साई-फाई फिल्म ‘कृष’ को रिलीज हुए आज 23 जून को पूरे 15 साल हो गए है। इस खास मौके पर अभिनेता ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है और कृष 4 को लेकर एलान कर दिया है।

अभी तक सिर्फ अटकलें लगाई जा रही थी कि ऋतिक रोशन ‘कृष 4’ बनाने की तैयारी में जुटे हैं। लेकिन अब एक्टर ने खुद इस बात पर मोहर लगा दी है।वीडियो में कृष और उसके नए मास्क की झलक दिखाई गई है और आखिर में लिखा आता है कृष के 15 साल। इसके साथ ऋतिक ने कैप्शन में लिखा है, ‘अतीत में जो होना था, हो चुका है। देखते हैं, भविष्य क्या लेकर आता है।’


बता दें, कृष 23 जून 2006 में रिलीज हुई थी। यह ऋतिक की पहली साइंस फिक्शन फिल्म ‘कोई मिल गया’ का सीक्वल थी। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा, रेखा, नसीरुद्दीन शाह लीड रोल में थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कृष’ की इस चौथी फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार कृष्णा यानी कृष अपने पिता रोहित मेहरा को वापस लाने के लिए टाइम ट्रैवल कर सकता है। इसके साथ ही फिल्म में कई सुपर विलेन के नजर आने की भी खबर आ रही थी। फिलहाल, देखना दिलचस्प होगा कि कृष 4 में ऋतिक के अलावा किस एक्टर या एक्ट्रेस को कास्ट किया जा noयेगा।

Also read- https://khabarsatta.com/student-corner/12th-board-exams-2021-supreme-courts-big-decision-board-of-education-of-all-states-declare-12th-result-by-31st-july/

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...