HomeमनोरंजनBhuvan Bam के माता-पिता की कोरोना ने ले ली जान, भुवन बाम...

Bhuvan Bam के माता-पिता की कोरोना ने ले ली जान, भुवन बाम ने Instgram पर दी जानकारी

Date:

नई दिल्ली: यूट्यूबर भुवन बाम (Bhuvan Bam) के ऊपर दुखों को पहाड़ टूटा है. भुवन (Bhuvan Bam) ने हाल ही में इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक बेहद ही दुखद घटना शेयर की है जिसे जानने के बाद (Bhuvan Bam) के फैंस काफी हताश है

Bhuvan Bam ने खोया अपने माता-पिता को

भुवन बाम (Bhuvan Bam) ने अपने माता-पिता (Mother – Father) दोनों को खो दिया. कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से भुवन बाम (Bhuvan Bam) के पेरेंट्स की मृत्यु हो गई है. भुवन (Bhuvan Bam) ने Instagram पर पोस्ट से जानकारी दी है. भुवन बाम (Bhuvan Bam) ने पेरेंट्स को खोने का दुख व्यक्त करते हुए दिल दहला देने वाला नोट लिखा है. 

Bhuvan Bam ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

वन बाम (Bhuvan Bam) ने आज इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके माता और पिता की कोरोना वायरस (कोविड-19) की वजह से मृत्यु हो गई है. भुवन (Bhuvan Bam) ने लिखा, ‘मेरी आई मेरे पास नहीं है, मेरे बाबा मेरे पास नहीं हैं, अब शुरू से जीना सीखना पड़ेगा, मन नहीं कर रहा, क्या मैं एक अच्छा बेटा था? क्या मैंने उन्हें बचाने के लिए सबकुछ किया? मुझे अब इन सवालों के साथ जीना होगा. मैं उन्हें दोबारा देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता. मैं दुआ करता हूं कि वो दिन जल्दी आए.’

Bhuvan Bam को पिछले साल हुआ था कोरोना

भुवन बाम (Bhuvan Bam) बीते साल November में कोरोना संक्रमित (Corona Virus Infected) पाए गए थे. जानकारी के लिए आपको बता दें कि भुवन बाम (Bhuvan Bam) मशहूर यूट्यूबर हैं. उन्हें बीबी की वाइन्स के नाम से जाना जाता है. भुवन छोटे- छोटे कॉमेडी वीडियो बनाकर लोगों को एंटरटेन करते हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...