Homeसिवनीसिवनी: 13 साल की मासूम से भोपाल के बाद सिवनी में किया...

सिवनी: 13 साल की मासूम से भोपाल के बाद सिवनी में किया गया रेप; लड़की का मौसा समेत 2 लोग निकले आरोपी

सिवनी की 13 साल की बच्ची से दो जगह दुष्कर्म:काउंसलिंग में खुलासा- भोपाल के बाद सिवनी में किया गया रेप; आरोपियों में एक लड़की का मौसा निकला

Date:

सिवनी, मध्यप्रदेश। प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोनावायरस का कहर अब कम होते जा रहा है वही दूसरी तरफ अपराध जगत में अप्रत्याशित घटनाओं का सिलसिला अनवरत जारी है इस बीच ही जिले में 13 साल की बच्ची के साथ उसके मौसा समेत दो लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है।

जिसका खुलासा बच्ची ने काउंसलिंग के दौरान किया है। काउंसलिंग में खुलासा- भोपाल के बाद सिवनी में किया गया रेप; आरोपियों में एक लड़की का मौसा निकला| दोनों घटनाएं अलग-अलग दिन की बताई जा रही, बाल कल्याण समिति की काउंसलिंग में पता चला

सिवनी में रहने वाली 13 साल की बच्ची के साथ उसके मौसा समेत दो लोगों ने रेप किया। हालांकि दोनों घटनाएं अलग-अलग शहर और दिनों की हैं। इसका पता तब चला, जब सिवनी पुलिस ने वहां हुए रेप मामले में आरोपी पर FIR के बाद लड़की की काउंसलिंग करवाई।

पता चला कि भोपाल में उसके मौसा ने ही दुष्कर्म किया था। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। अब सिवनी से केस डायरी मिलने के बाद रातीबढ़ पुलिस ने भी मामले में FIR कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मूलत: सिवनी की रहने वाले 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में सिवनी पुलिस ने जांच शुरू की। उसके साथ वहीं रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इस दौरान, मामला बाल कल्याण समिति को बच्ची की काउंसलिंग करने के लिए दिया गया। इस दौरान पता चला कि सिवनी में दुष्कर्म किए जाने से पहले से ही लड़की मानसिक तनाव में है। इसके चलते टीम को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने लड़की की अच्छे से काउंसलिंग शुरू की।

Instagram में खबरों के अपडेट पाने के लिए फॉलो करें

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Khabar Satta News : खबर सत्ता (@khabarsatta) द्वारा साझा की गई पोस्ट

उसने बताया कि वह इसी साल मार्च महीने में भोपाल के नीलबड़ में रहने वाली अपनी मौसी के घर आई थी। मौसी 25 मार्च को काम से घर से बाहर गई थी। उसी दौरान मौसा आए। उसके साथ गलत हरकत करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी मौसा ने जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद जिद कर वह वापस सिवनी चली गई।

सिवनी पुलिस ने लड़की की शिकायत पर सिवनी में हुए दुष्कर्म मामले में आरोपी पर ज्यादती समेत अन्य धाराओं में FIR की। इसके बाद बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट के आधार पर भोपाल में दुष्कर्म मामले में भी जीरो पर प्रकरण दर्ज किया।

घटनास्थल रातीबड़ थाना क्षेत्र का होने के कारण सिवनी पुलिस ने मामला रातीबड़ पुलिस को भेज दिया। टीआई सुधेश तिवारी ने बताया कि अभी सिर्फ FIR के आधार पर रातीबड़ थाने में मामला दर्ज किया गया है। बच्ची के बयानों के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related