Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में 1 जून से UNLOCK शुरु, CM शिवराज बोले- कोरोना...

मध्य प्रदेश में 1 जून से UNLOCK शुरु, CM शिवराज बोले- कोरोना नियंत्रण पर MP सफल

UNLOCK starts in Madhya Pradesh from 1st June, CM Shivraj said - MP successful on Corona control

Date:

MP Unlock From 1st June: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री (Cm Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मध्य प्रदेश में 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में ढील दी जाएगी. इसके साथ ही सीएम शिवराज ने साफ़ किया कि किसी भी प्रकार के बड़े आयोजनों से परहेज किया जायेगा क्योंकि इससे स्तिथि बिगड़ सकती है.

आज 26 मई बुधवार को प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा कि लोगों ने कई परेशानियां उठाई हैं. कई लोगों ने अपनी जान गवई है, ऐसे में वह नहीं चाहते हैं कि ऐसी परिस्थिति दोबारा आए.

शिवराज बोले- 1 जून से कर्फ्यू में देंगे ढील

सीएम शिवराज चौहान ने इसके बाद कहा कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) जनभागीदारी का मॉडल है और इसी वजह से मध्यप्रदेश कोविड-19 को नियंत्रित करने में सफल रहा.

सीएम शिवराज ने अपनी बात में आगे कहा कि संपूर्ण जिलों में कोरोना कर्फ्यू किस तरह से लागू होगा, अस्पतालों में व्यवस्थाएं कैसे सुदृढ़ होंगी यह जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने तय किया. यह एमपी का मॉडल है, जिसकी वजह से कोरोना नियंत्रण में आया.

शिवराज ने किया जनता को आगाह

सीएम शिवराज ने अपनी बात रखते हुए कहा कि गांव में कैसे कार्य चलेंगे, यह जनता ने मिलकर ही तय किया, गाँव-गाँव में किल कोरोना अभियान लगातार चला, कोरोना को नियंत्रित करने में बड़ा योगदान गांव की जनता का भी रहा है

सीएम ने बताया हमने ज़िला, ब्लॉक और ग्रामीण स्तर पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाए जिसमें सरकारी अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल रहे. निचले स्तर का अमला भी साथ जुटा. जितने फैसले किये वो विकेन्द्रित किये.

उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट घटकर लगभग 3% हो गया है. अनेक ज़िलों में 10 से कम केस आये हैं. कई जिले ऐसे हैं जहां संक्रमण ज़्यादा है. हमें अभी सावधानी बरतनी है. हमने कोरोना को कंटेंन करने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related