HomeदेशBlack Fungus Infection Covid 19 Symptoms : ब्लैक फंगस इन्फेक्शन Covid लक्षण

Black Fungus Infection Covid 19 Symptoms : ब्लैक फंगस इन्फेक्शन Covid लक्षण

Date:

नई दिल्लीः “Black Fungus: कोरोना के बीच बढ़ रहा Black Fungus का खतरा, जानें Black Fungus के लक्षण और बचाव के तरीके” देश कोरोना वायरस संकट से जूझ ही रहा है, इस बीच म्यूकोरमायकोसिस संक्रमण यानि (Black Fungus) का एक और भयंकर संकट लोगों पर मंडराने लगा है. सबसे ज्यादा अभी ये Black Fungus Infection उन कोरोना पीड़ित मरीजों में देखने को मिल रही है जो डायबिटीज से भी पीड़ित हैं.

दुर्लभ प्रकार की यह बीमारी आंखों में होने पर मरीज की आँखों की रोशनी भी खत्म कर दे रही है. और फिर आपरेशन कर आँखों को शरीर से निकालना पड़ता है. ICMR ने बताया है कि यह शरीर में अत्यधिक तेजी से फैलता है. Black Fungus से शरीर के कई अंग प्रभावित हो सकते हैं. कोरोना के बीच इस Black Fungus Infection से इसके खतरे, लक्षण और बचाव के तरीके आपको यहाँ मिल जायेंगे

क्या है ब्लैक फंगस-What Is Black Fungus

ब्लैक फंगस का वैज्ञानिक नाम है म्यूकोरमाइकोसिस. ICMR के अनुसार, ये एक तरह का दुर्लभ फंगल इंफेक्शन है जो शरीर में अत्यधिक तेजी से फैलता है. ब्लैक फंगस इन्फेक्शन से आंखों की रोशनी जाती है. और कई मामलों में मौतें भी हो रही हैं.

क्या इससे मौत होती है?

इस बीमारी से मस्तिष्क, फेफड़े और त्वचा पर भी असर देखने को मिलता है. इसके कारण आंखों की रौशनी भी चली जाती है. वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी तक गल जाती है. अगर समय रहते इसका उपचार नहीं किया गया तो तो मरीज की मौत हो जाती है.

ब्लैक फंगस के लक्षण- Black Fungus Symptoms

यह संक्रमण ज्यादातर उन्हीं मरीजों में देखने को मिला है जो कि डायबिटीज से पीड़ित हैं. ऐसे मरीजों को डायबिटीज पर कंट्रोल रखना चाहिए. विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लैक फंगस के कारण सिर दर्द, बुखार, आंखों में दर्द, नाक बंद या साइनस के अलावा देखने की क्षमता पर भी असर पड़ता है. 

ब्लैक फंगस से बचाव- Black Fungus Prevention

यदि समय पर ज्यादा समय खराब किये बिना फौरन डॉक्टर से संपर्क करें. इसे एंटीफंगल दवाओं से ठीक किया जा सकता है. इन लक्षणों के दिखने पर अपनी मर्जी से दवाओं का सेवन बिल्कुल शुरू न करें.

किन्हें ज्यादा खतरा- Black Fungus And Diabetes

ICMR के अनुसार, जिनकी इम्युनिटी कमजोर है ऐसे लोगों में यह ब्लैक फंगस संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इन सबमे सबसे ज्यादा ध्यान कोरोना से ठीक हुए मरीजों को रखने की जरूरत है. कोरोना से ठीक हुए मरीज और कम इम्युनिटी वाले लोगों के अलावा, जिन मरीजों को डायबिटीज है, उनमें शुगर लेवल अगर बढ़ जाए, तो ये इंफेक्शन जानलेवा हो जाता है.

काम की सलाह?

यदि किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए. विशेषज्ञों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना संक्रमण या उसके डर के कारण कई बार लोग बिना डॉक्टरी सलाह के या ज़रूरत से ज़्यादा स्टेरॉयड ले लेते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करने से ब्लैक फंगस का खतरा होता है.

मौजूदा वक्त में इस भयानक बीमारी से निपटने के लिए अभी सुरक्षित सिस्टम तैयार नहीं है. इसकी दवा की शॉर्टेज या कालाबाज़ारी अभी से ही होने की खबर सामने आ रही है. ऐसे में विशेषज्ञों ने बताया कि मौजूदा हालत को देखते हुए सतर्कता ही बचाव का एकमात्र कारण है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related